Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: टाटा केमिकल्स लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस महामारी के चलते आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में अपने संयंत्रों को बंद कर दिया है। कंपनी ने गुजरात के मीठापुर कारखाने में उत्पादन घटा दिया है। टाटा केमिकल्स ने शेयर बाजार को बताया कि यह निर्णय सभी कर्मचारियों और हितधारकों की सुरक्षा और भलाई को ध्यान में रखकर किया गया है। कंपनी ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश के मंबट्टू-नेल्लोर, तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर और कुड्डलोर स्थित संयंत्रों में विनिर्माण कार्यों को बंद कर दिया है और गुजरात के मीठापुर में अपना कामकाज कम कम कर दिया है।’ टाटा केमिकल्स…

Read More

मुंबई: कोरोना वायरस के प्रकोप का अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित निवेशकों में सरकार द्वारा स्टिमुलस पैकेज देने की आस जगने से बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एचडीएफसी तथा आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में भारी लिवाली से सेंसेक्स 1861.75 अंक (6.98%) उछलकर 28,535.78 पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 496.75 अंकों (6.37%) की तेजी के साथ 8,297.80 पर बंद हुआ। बीते 11 सालों में यह सेंसेक्स की सबसे बड़ी छलांग है। इससे पहले 2009 में इसी तरह की एकदिनी तेजी दर्ज की गई थी। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के…

Read More

नयी दिल्ली: सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर घरेलू बाजार में दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया। भारतीय चिकित्सा शोध परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध या पुष्ट मामलों में देखभाल करने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के इलाज के लिए हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वाइन के इस्तेमाल की सिफारिश की थी। आईसीएमआर द्वारा कोविड-19 पर गठित राष्ट्रीय कार्यबल द्वारा की गई इलाज की सिफारिशों को भारतीय दवा महानियंत्रक (डीजीसीआई) ने आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस की वजह से देशभर में लॉकडाउन का अर्थव्यवस्था को करीब 120 अरब डॉलर की कीमत चुकानी होगी। यही नहीं, इस वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर भी घट जाएगी। यह हिसाब बार्कलेज बैंक ने अपनी एक रिसर्च रिपोर्ट में लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार शाम को दिए गए राष्ट्र के नाम संदेश के बाद तैयार इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बदली परिस्थितियों के मद्देनजर, कैलेंडर वर्ष 2020 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर महज 2.5 फीसदी रह जाएगी जबकि पहले का अनुमान 4.5 फीसदी का था। इसके साथ ही वित्त वर्ष…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बच देशभर में लॉकडाउन कर दिया गया है। इसे देखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें एक उसके ऐसे कर्मचारियों से जुड़ा है, जिनकी सैलरी 30 हजार रुपये से कम है। आरआईएल ने कहा है, 30 हजार रुपये से कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को वह महीने में दो बार में वेतन देगी। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि कम सैलरी वालों के कैशफ्लो को बचाने और किसी फइनैंशल बर्डन कम करने के लिए कंपनी यह फैसला कर रही है। ऐसा करने से महीने के बीच…

Read More

नयी दिल्ली: भारतीय उद्योग जगत ने मंगलवार को कहा कि आयकर रिटर्न दाखिल करने और जीएसटी रिटर्न भरने की समयसीमा को आगे बढ़ाने तथा दिवाला एवं रिण शोधन अक्षमता कानून के तहत कार्रवाई शुरू करने की डिफाल्ट सीमा को बढ़ाने के कदमों से व्यावसायियों को विशेषतौर से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों को काफी मदद मिलेगी। इस उपायों से उद्योगों को कोरोना वायरस से उपजे नकारात्मक प्रभाव से उबरने में भी सहारा मिलेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इन उपायों की घोषणा की। उद्योग जगत वित्त वर्ष की 31 मार्च को होने वाली समाप्ति…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज में वेंटिलेटर की किल्लत नहीं हो, इसके लिए सरकार ने इसके निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही हैंड सैनिटाइजर का निर्यात भी तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) की तरफ से मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। अधिसूचना में बताया गया है कि निर्यात हो रहे वेंटिलेटर को प्रतिबंधित किया गया है, जिनमें कृत्रिम रूप से सांस लेने में सहायक ऑक्सिजन वेंटिलेटर भी शामिल हैं। अभी तक निर्यात…

Read More

नयी दिल्ली: वाहन विनिर्माता कंपनियों की संस्था सियाम ने मंगलवार को कहा कि वाहन विनिर्माता कंपनियों के कारखानों को बंद करने से रोजाना 2,300 करोड़ रुपये की आय का नुकसान होगा। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और सरकारों की ओर से जारी निवारक सार्वजनिक प्रतिबंधों को देखते हुये करीब करीब सभी वाहन विनिर्माता कंपनियों ने अपने कारखानों में उतपादन कार्य अस्थायी तौर पर बंद कर दिये हैं। सोसासयटी आफ इंडिया आटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अध्यक्ष राजन वाढेरा ने एक वक्तव्य में कहा है, ‘‘सियाम द्वारा लगाये गये त्वरित अनुमान के मुताबिक वाहन कंपनियों और कलपुर्जा विनिर्माताओं के कारखानों के बंद…

Read More

मुंबई: सप्ताह के पहले दिन एतिहासिक गिरावट के साथ बंद होने वाले बंबई शेयर बाजार के लिये दूसरा दिन हल्की राहत वाला रहा। मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स निवेशकों की लिवाली से 693 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। कोरोना वायरस महामारी से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को कम करने के लिये दुनिया भर की सरकारों द्वारा किये जा रहे उपायों से निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है जिससे घरेलू बाजार में भी कुछ राहत दिखाई दी। फेडरल रिजर्व के अमेरिकी अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिये असीमित मात्रा में बांड खरीद कार्यक्रम की घोषणा से एशिया…

Read More

नई दिल्ली: शाओमी के सबब्रैंड की ओर से जहां लेटेस्ट फ्लैगशिप Redmi K30 Pro लॉन्च किया गया है, वहीं Redmi K20 सीरीज ने नया रेकॉर्ड सेट किया है। कंपनी ने Redmi K20 सीरीज को फ्लैगशिप किलर के तौर पर लॉन्च किया था और ग्लोबल सेल्स में इस स्मार्टफोन के 50 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल अब तक हो चुकी है। यह अपने आप में नया रेकॉर्ड है। चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने इस बारे में जानकारी दी है। कंपनी की ओर से किए गए Weibo पोस्ट में नए Redmi K30 Pro के अनाउंसमेंट से पहले पिछली Redmi…

Read More

नई दिल्ली: मार्च का है और कोरोना वायरस का कहर पूरे देश परेशान है। 31 मार्च कई वित्तीय कामों की डेडलाइन थी। सरकार ने कोरोना को देखते हुए इन डेडलाइन्स को आगे बढ़ा दिया है। PAN-आधार की लिंकिंग की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया गया है। अब 31 मार्च नहीं, नई तारीख 30 जून 2020 कर दी गई है। यानी आपके पास काफी समय है, इस तारीख तक आपको कोई 10 हजार रुपये जुर्माने का डर नहीं सताएगा। पिछली बार 31 मार्च की डेडलाइन देते समय टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि अगर…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से जूझ रही इकॉनमी को आर्थिक पैकेज का बूस्टर मिलने वाला है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके संकेत दिए हैं। विडियो कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि आर्थिक पैकेज तैयार करने का काम चल रहा है और बहुत जल्द इसका ऐलान कर दिया जाएगा। भारत में पीड़ित मरीजों की संख्या 500 पार कर चुकी है और 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगले तीन महीने के लिए डेबिट कार्ड से किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालना फ्री हो गया है। मिनिमम बैलेंस रिक्वायरमेंट फीस माफ कर दी गई है। मतलब MAB जरूरी…

Read More

नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के डीसीबी बैंक ने मंगलवार को कहा कि वह देश में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के उपायों के लिये अगले तीन महीने में एक करोड़ रुपये का योगदान करेगा। सरकार द्वारा कंपनियों को कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत कोष का उपयोग इस महामारी से निपटने में करने की अनुमति देने के एक दिन बाद बैंक ने यह घोषणा की। डीसीबी बैंक ने एक बयान में कहा, ‘‘बैंक कोविड-19 (कोरोना वायरस)से निपटने को लेकर विभिन्न एजेंसियों और भागीदारों की सेवा लेगा। उसकी इस राशि का उपयोग अगले तीन महीने के भीतर करने की योजना है।’’

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े वाणिज्यिक बैंक एसबीआई ने कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए अपने मुनाफे की 0.25 फीसदी राशि देने की घोषणा की है। एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। बैंक की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि साल 2019-20 की कुल कमाई का 0.25 पर्सेंट वह कोरोना के खिलाफ लड़ाई में खर्च करेगा। चालू वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 2312 करोड़, दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 3011 करोड़ और तीसरी तिमाही में 5583 करोड़ रहा था। अब…

Read More

नई दिल्ली: ऑटोमोटिव इंडस्ट्री कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन की वजह से मार्च में लगभग 750,000 यूनिट का प्रॉडक्शन लॉस और 2 अरब डॉलर का रेवेन्यू लॉस होने का डर जता रही है। ईटी ने कई ऑटो कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स से बात की। उन्होंने कहा कि कारोबारी माहौल चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद किसी पर्मानेंट या टेंपररी वर्कर की छंटनी नहीं की जाएगी। सरकार ने भी कंपनियों को छंटनी या सैलरी में कटौती नहीं करने के लिए कहा है। कोरोना की महामारी को फैलने से रोकने के लिए राज्य सरकारों ने अपने यहां लॉकडाउन कर दिया है और कंपनियों ने…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना के कारण पूरा सिस्टम ठप हो गया है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे घरों से बाहर नहीं निकलें। ऐसे में इंश्योरेंस रेग्युलेटरी ऐंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने बीमा कंपनियों से कहा कि वह पॉलिसी रिन्यू करने की तारीख में एक महीने की मोहलत दे। इसको लेकर IRDAI की तरफ से 23 मार्च को प्रेस रिलीज जारी किया गया है। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी रिन्यू के मामले में इंश्योरेंस कंपनियां 30 दिनों तक लेट को माफ कर सकती हैं और इसे पॉलिसी ब्रेक नहीं माना जाएगा।…

Read More

जो लोग वर्चुअल तौर पर (टेलीफोन या विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से) डॉक्टर से सलाह-मशविरा लेना चाहते हैं, वह टोलफ्री नंबर 1800 103 7093 पर कॉल कर वी हेल्थ एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 9029096186 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। लखनऊ: वीहेल्थ बाई एटना (www.vHealth.io) ने कोरोना महामारी के प्रकोप के दौरान 15 अप्रैल तक आम जनता को फ्री वर्चुअल डॉक्टर कंसलटेशन सर्विस तक पहुंच मुहैया कराने के लिए विशेष पहल की घोषणा की है। यह पहल कोरोना वायरस फैलने की आशंका के दौरान लोगों की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगी। वी हेल्थ…

Read More

वित्त विधेयक में संशोधन कर हासिल किया अधिकार नयी दिल्ली: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के तेजी से गिरते दाम के बीच सरकार ने कानून में जरूरी संशोधन किया है और पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में आठ रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि करने का अधिकार हासिल कर लिया है। इसके बाद सरकार आने वाले दिनों में कभी भी पेट्रोल, डीजल पर आठ रुपये के दायरे में उत्पाद शुल्क में वृद्धि कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोक सभा में वित्त विधेयक 2020 में संशोधन पेश किये जिसमें इन ईंधनों पर भविष्य में एक सीमा तक…

Read More

नयी दिल्ली: दवा बनाने वाली कंपनी ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने सोमवार को कहा कि उसे अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से टाइप-2 डायबिटीज के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जेनेरिक डैपैग्लीफ्लोजिन गोलियों के लिए अस्थायी मंजूरी मिल गई है। ये उत्पाद एस्ट्राजेनिका एबी के फोर्सीगा टैबलेट का जेनरिक संस्करण है। ग्लेनमार्क ने बीएसई को बताया, “ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स इंक यूएसए को संयुक्त राज्य खाद्य और औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) ने पांच मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम की डैपैग्लीफ्लोजिन गोलियों के लिए अस्थायी मंजूरी दी है।” कंपनी ने जनवरी 2020 तक पिछले 12 महीनों के बिक्री आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि फोर्सीगा टैबलेट, ब्रांड और…

Read More

नई दिल्ली: रिजर्व बेंक ने बैंकिंग तंत्र में एक लाख करोड़ रुपये अतिरिक्त धन छोड़ने की घोषणा की है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर वह इस तरह के कदम आगे भी उठाएगा। बैंक ने सोमवार को कहा, ‘सरकारी प्रतिभूतियों की दीर्घ कालिक खरीद की व्यवस्था (सावधि रीपो) के तहत वह इसमें से 50,000 करोड़ रुपये की पहली किस्त को सोमवार को जारी कर दी गई है। इतनी ही राशि की दूसरी किस्त को मंगलवार को उपलब्ध कराई जाएगी।’ रिजर्व बैंक ने जारी किए गए एक वक्तव्य में कहा है कि किसी भी नकद धन की जरूरत…

Read More