नई दिल्ली: शाओमी के सबब्रैंड की ओर से जहां लेटेस्ट फ्लैगशिप Redmi K30 Pro लॉन्च किया गया है, वहीं Redmi K20 सीरीज ने नया रेकॉर्ड सेट किया है। कंपनी ने Redmi K20 सीरीज को फ्लैगशिप किलर के तौर पर लॉन्च किया था और ग्लोबल सेल्स में इस स्मार्टफोन के 50 लाख से ज्यादा यूनिट्स की सेल अब तक हो चुकी है। यह अपने आप में नया रेकॉर्ड है। चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर कंपनी ने इस बारे में जानकारी दी है।
कंपनी की ओर से किए गए Weibo पोस्ट में नए Redmi K30 Pro के अनाउंसमेंट से पहले पिछली Redmi K20 सीरीज की सफलता का जिक्र किया गया। शाओमी की ओर से Redmi K30 Pro को आज चीन में लॉन्च किया गया है और यह Redmi K30 सीरीज का टॉप-नॉच स्पेसिफिकेशंस वाला प्रो वर्जन है। Redmi K30 Pro स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाला सबसे सस्ता डिवाइस हो सकता है।

