Author: Finance Khabar

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) को उम्मीद है कि प्रस्तावित विलय से शाखाओं को युक्तिसंगत बनाने और संयुक्त नयी इकाई के कारण प्रौद्योगिकी खर्च में बचत से उसे 2,500 करोड़ रुपये का लाभ होगा। यूबीआई में आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय कर एक बैंक बनाया जा रहा है। तीनों बैंकों का विलय एक अप्रैल से प्रभाव में आएगा। यह सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों को मिलाकर चार बड़े बैंक बनाने का हिस्सा है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिककारी राजकिरण राय जी ने कहा कि इस विलय प्रक्रिया…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से निपटने के लिए हेल्थ एवं हाइजीन क्षेत्र की कंपनी रेकिट बेंकिसर(आरबी) भारत के कमजोर तबके के लोगों को 1 करोड़ साबुन मुफ्त में बांटेगी। इसके लिए कंपनी ने रविवार को आरबी फाइट फॉर एक्सेस फंड लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य सभी को हेल्थ, हाइजीन एवं न्यूट्रिशन उपलब्ध कराना है। इस फंड के तहत 32 मिलियन पाउंड (288 करोड़ रुपये) की अतिरिक्त राशि दी गई है, ताकि कोविड-19 की तेजी से फैलती महामारी की चेन को तोड़ा जा सके। आरबीके ग्लोबल सीईओ लक्ष्मण नरसिम्हन का कहना है कि अभी जागरुकता एवं उपलब्धता सबसे ज्यादा आवश्यक है। इसलिए…

Read More

नई दिल्ली: सरकार ने कहा है कि कंपनियों द्वारा प्रधानमंत्री आपात राहत कोष (पीएम-केयर्स) में योगदान को कंपनी कानून के तहत कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) खर्च माना जाएगा। वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस फैलने के बीच सरकार इस महामारी पर अंकुश लगाने के प्रयास कर रही है। कंपनी कानून के तहत कुछ निश्चित श्रेणी की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को अपने तीन साल के औसत शुद्ध लाभ को दो प्रतिशत एक वित्त वर्ष में सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना होता है। सीतारमण ने ट्वीट किया,…

Read More

मुंबई: देश के 10 सरकारी बैंकों का विलय कर चार बड़े बैंक बनाने की कवायद अपने अंतिम चरण में है। 1 अप्रैल को इन 10 बैंकों के विलय से चार बड़े बैंक बनेंगे जो देश के वित्तीय क्षेत्र का सबसे बड़ा विलय होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को इस विलय को अधिसूचित कर दिया, जो इस महीने की शुरुआत में जारी एक अधिसूचना के जरिए लागू हो जाएगा। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएं पंजाब नैशनल बैंक (PNB) की शाखाओं के रूप में काम करेंगी। वहीं, सिंडिकेट बैंक केनरा बैंक के रूप में…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए लॉकडाउन के दौरान सेवा देने वाले अपने कर्मचारियों को SBI ने बड़ा तोहफा दिया है। इस संकट के दौरान काम करने वाले अपने कर्मियों को SBI अतिरिक्त भुगतान करेगा। बैंक ने कहा है कि वह लॉकडाउन के दौरान काम करने करने वाले कर्मचारियों को हर छह कामकाजी दिनों के लिए एक दिन की सैलरी (बेसिक पे डीए) अलग से देगा। एसबीआई ने एक सर्कुलर में कहा, ‘ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में कर्मचारियों के निःस्वार्थ भाव से सेवा की भावना को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त भुगतान करने का…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में देश के उद्योगपति सामने आ रहे हैं। टाटा ट्रस्ट ने कोरोना से निपटने के लिए 500 करोड़ का ऐलान किया है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने कहा कि इसके लिए इमर्जेंसी रिसोर्स की जल्द से जल्द आपूर्ति होनी चाहिए। टाटा ग्रुप के बाद टाटा सन्स ने 1000 करोड़ रुपये का ऐलान किया है। कुल मिलाकर अब तक 1500 करोड़ रुपये की घोषणा की जा चुकी है। कोरोना को कंट्रोल करने के लिए देश के सभी अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और अन्य मेडिकल कर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं। वे अपने जीवन…

Read More

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक- बैंक ऑफ बड़ौदा ने बिजनेस काॅरेस्पाॅन्डेंट्स को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है, ताकि वे बीसी टच पॉइंट्स पर हाइजीन सुरक्षा का बेहतर तरीके से रखरखाव कर सकें। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बीच इस तरह का कदम पहली बार उठाया गया है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने कोविड- 19 से उपजे हालात में ग्राहकों, आम लोगों और बिजनेस काॅरेस्पाॅन्डेंट्स को सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए यह पहल की है। बैंक का स्पष्ट मानना है कि कोविड- 19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए, बीसी पाॅइंट को साफ-सुथरा, स्वच्छ…

Read More

नई दिल्ली: कोरोनावायरस के संक्रमण के डर से घोषित लॉकडाउन की वजह से आप बिजली का बिल भरने में सक्षम नहीं है तो चिंता की कोई बात नहीं है। ऐसा होने पर न तो आपका कनेक्शन कटेगा और न ही कोई जुर्माना देना पड़ेगा। इसके लिए केंद्रीय बिजली मंत्रालय की तरफ से सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजा जा रहा है। इससे पहले केंद्र सरकार ने राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों के लिए शनिवार को एक राहत पैकेज की मंजूरी दी। शनिवार को केंद्रीय बिजली मंत्रालय ने बिजली क्षेत्र के लिए जो राहत पैकेज की घोषणा…

Read More

नयी दिल्ली: सरकारी कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अभियान में योगदान देने के लिये वह अपने अस्पतालों को संक्रमण के इलाज के लिये तैयार कर रही है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसके 45 अस्पतालों में पहले ही संक्रमित लोगों के अलग इलाज की सुविधा तैयार की जा चुकी है तथा कर्मचारियों के लिये पर्याप्त संख्या में उपकरण खरीदे जा चुके हैं। कंपनी ने कहा कि इन अस्पतालों में सभी सुविधाओं के साथ आइसोलेशन के लिये 121 बिस्तर तैयार किये जा चुके हैं। कंपनी ने कहा कि इनमें दिल्ली के…

Read More

नयी दिल्ली: एसआरएल डायग्नोस्टिक्स ने शनिवार को कहा कि भारतीय चिकित्सा शोध परिषद (आईसीएमआर) ने कोविड-19 के परीक्षण के लिए मुंबई और गुड़गांव स्थित उसकी दो क्लिनिकल लैब को अनुमति दी है। एसआरएल डॉयग्नोस्टिक्स के सीईओ अरिंदम हलदर ने कहा, ‘‘हमें गर्व का अनुभव है कि आईसीएमआर ने इन परीक्षणों को करने के लिए मुंबई और गुड़गांव में स्थित एसआरएल की दो क्लिनिकल लैब को चुना है।’’उन्होंने कहा कि एसआरएल ने परीक्षण शुरू कर दिए हैं, लेकिन सैंपल लेने के लिए परीक्षण किटों की कमी है। इस बीच, क्लिनिकल लैब कोर डायग्नोस्टिक्स ने भी कहा कि उसे अपने गुरुग्राम स्थित…

Read More

नयी दिल्ली: जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए एक महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को एक लाख से अधिक मास्क बनाने और बांटने का काम सौंपा है। कंपनी ने कहा कि जेएसपीएल फाउंडेशन छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कंपनी के संयंत्रों के पास रहने वालों को मास्क बांट रही है। जेएसपीएल ने एक बयान में कहा कि फाउंडेशन मास्क के साथ सैनिटाइजर जैसे अन्य साफ-सफाई के उत्पाद भी बांट रहा है। जेएसपीएल लिमिटेड ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जेएसपीएल फाउंडेशन ने एक…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने रिटेल सेगमेंट में एफडी के इंट्रेस्ट रेट में 0.20%-0.50% तथा बल्क सेगमेंट में 0.50%-1% तक की कटौती की है। एफडी पर ब्याज की नई दरें 28 मार्च, 2020 से लागू हो गई हैं। इस महीने ब्याज दरों में दूसरी बार कटौती की गई है। इससे पहले, बैंक ने 10 मार्च को दरों में कटौती की है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रीपो रेट में 0.75% की कटौती के बाद एसबीआई की यह घोषणा सामने आई है।…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में बीमा कंपनियां भी लचीला रुख अपना रही हैं। पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने देश की कई जीवन बीमा कंपनियों के साथ मिलकर ऐसी सुविधा शुरू की है, जिसमें टेलिमेडिकल के जरिए ही दो करोड़ रुपये तक का टर्म इंश्योरेंस और एक करोड़ रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस लिया जा सकेगा। पॉलिसी बाजार की चीफ बिजनस ऑफिसर (जीवन बीमा) संतोष अग्रवाल का कहना है कि इस समय डॉक्टरों पर कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों को देखने की बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे में एचडीएफसी एर्गो हेल्थ, रेलिगेयर, मैक्स बूपा, एचडीएफसी लाइफ, मैक्स…

Read More

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया विनाशकारी प्रभाव का सामना कर रही है और स्पष्ट रूप से आर्थिक मंदी की गिरफ्त में आ गई है। हालांकि, आईएमएफ ने अगले साल सुधार का अनुमान जताया। आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टलीना जॉर्जीवा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘हमने 2020 और 2021 के लिए वृद्धि की संभावनाओं का फिर से मूल्यांकन किया है। अब यह स्पष्ट है कि हम मंदी की गिरफ्त में हैं, जो 2009 जितनी या उससे भी बुरी होगी। हमें 2021 में सुधार की उम्मीद है।’जॉर्जीवा आईएमएफ के संचालनक मंडल…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से मुकाबले में देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) भी शमिल हो गई है। कंपनी ने वेंटिलेटर, मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण बनाने के लिए कुछ कंपनियों से समझौता किया है। कंपनी ने हर महीने 10 हजार वेंटिलेटर बनाने का संकल्प व्यक्त किया है। मारुति सुजुकी से मिली सूचना के अनुसार, उन्होंने वेंटिलेटर की तकनीक और इसके निर्माण से जुड़े मसले हल करने करने के लिए AgVa हेल्थकेयर से समझौता किया है। वेंटिलेटर में उपयोग होने वाले कल-पुर्जों के निर्माण के लिए कंपनी अपने सप्लायर और वेंडरों की भी मदद…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के बीच स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ब्जाज दर में 0.75% की भारी कटौती की है। बैंक के इस फैसले के बाद आपकी ईएमआई की रकम घट जाएगी। बैंक का यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के रेपो दर में कटौती के बाद आया है। नई ब्याज दर एक अप्रैल 2020 से लागू होंगी। एसबीआई ने एक वक्तव्य में कहा है कि बाहरी मानक दर से जुड़ी कर्ज दर को 7.80 प्रतिशत से घटाकर 7.05 प्रतिशत वार्षिक कर दिया गया है जबकि आरएलएलआर को 7.40 प्रतिशत से घटाकर 6.65 प्रतिशत पर ला दिया गया…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए 21 दिनों के देशव्यापी लॉकडाउन से ओला ड्राइवरों के समक्ष पैदा हुए रोजी-रोटी के संकट के समाधान के लिए कंपनी के फाउंडर ने बड़ी पहल की है। ओला के को-फाउंडर एवं सीईओ भाविश अग्रवाल ने शनिवार को अपनी अगले साल की सैलरी कंपनी के ड्राइवरों की मदद के लिए देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, ‘लाखों ड्राइवर्स और उनके परिजनों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। उनकी मदद के लिए हम ‘ड्राइव द ड्राइवर’ फंड शुरू कर रहे हैं। मैं इस फंड में अपनी अगले साल की…

Read More

नयी दिल्ली: सन फार्मास्युटिकल्स इंडस्ट्रीज लि. ने भारत की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 25 करोड़ रुपये की दवाइयां और सैनिटाइजर देने की घोषणा की है। कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि वह इस लड़ाई में अपनी ओर से हाइड्रोक्लोरोक्विटन (एचसीक्यूएस) एजिथ्रोमाइसिन और अन्य संबंधित दवाइयां तथा सैनिटाइजर उपलब्ध कराएगी। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा कोविड-19 पर गठित राष्ट्रीय कार्यबल ने अधिक जोखिम वाली आबादी को संक्रमण से बचाव के लिए एचसीक्यूएस का ‘रोगनिरोधक’ के रूप में इस्तेमाल करने का सुझाव दिया है। सनफार्मा ने इस महामारी से बचाव के लिए काम कर रहे चिकित्सकों और अन्य…

Read More

नयी दिल्ली: टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने कंपनी के यात्री वाहन व्यवसाय को एक अलग कंपनी के तौर पर बनाने को मंजूरी दी है। इसमें इलेक्ट्रिक वाहन इकाई भी शामिल होगी। टाटा मोटर्स लिमिटेड (टीएमएल) ने एक वक्तव्य में कहा है कि कंपनी के निदेशक मंडल ने इलेक्ट्रिक वाहन सहित कंपनी के यात्री वाहन (पीवी) कारोबार को एक अलग इकाई बनाने का सैद्धांतिक निर्णय किया है। ऐसा करते समय यात्री वाहन से जुड़ी संपत्तियों, बौद्धिक संपदा और इस व्यवसाय से सीधे तौर पर जुड़े कर्मचारियों को मोटे तौर पर तय दाम पर अलग इकाई…

Read More

कोरोना वायरस के चलते पूरा देश लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) है, इस स्थिति को देखते हुए टाटा स्काई (Tata Sky) अपने यूजर्स को सुविधा देने के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। ऐसी खबर सामने आई है कि कंपनी अपने यूजर्स को 7 दिनों का बैलेंस लोन ऑफर कर रही है। रीचार्ज न करा पाने की वजह से टाटा स्काई के जिन ग्राहकों का अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया है, उन्हें ही इस ऑफर का लाभ मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे ग्राहक जिनके टाटा स्काई अकाउंट बैलेंस ना होने की वजह से डिएक्टिवेट हो गए हैं कंपनी उन्हें इस ऑफर की…

Read More