टोक्यो : सॉफ्टबैंक समूह ने सोमवार को कहा कि वह 41 अरब डॉलर मूल्य की संपत्ति बेचेगा। समूह ने शेयर पुनर्खरीद, कर्ज में कमी लाने तथा नकदी बढ़ाने के इरादे से यह निर्णय किया है।
साफ्टबैंक ने एक बयान में कहा कि वह यह संपत्ति बेचकर 18 अरब डॉलर मूल्य के शेयर खरीदेगा। शेष राशि का उपयोग कर्ज चुकाने, बांड पुनर्खरीद और नकद राशि रखने में किया जाएगा।
बड़े स्तर पर पुनर्खरीद योजना की बात सामने आने से साफ्टबैंक का शेयर तोक्यो में कारोबार के अंतिम घंटे 18 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। बयान के अनुसार इस कदम से साफ्ट बैंक का बही-खाता मजबूत होगा और उसकी साख बेहतर होगी।

