Author: Finance Khabar
मुंबई: निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उसके पास जमाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई। बैंक ने बड़ी राशि जमा कराने वाले ग्राहकों के लिए जमा दरों में कमी की घोषणा भी की। कोटक महिंद्रा ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि मार्च तिमाही के दौरान बैंक में ग्राहकों की जमा राशियों में कुल 11.7 प्रतिशत और बैंक द्वारा दिए गए ऋण में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। उल्लेखनीय है कि 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही के दौरान आरबीएल बैंक और इंडसइंड बैंक सहित कई बैंकों की जमाओं में गिरावट देखी…
मुंबई: कोरोना वायरस महामारी के चलते आर्थिक मंदी से देश में 2020 के दौरान बैंकों के गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) अनुपात में 1.9 प्रतिशत और ऋण लागत अनुपात में 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक, ‘‘कोरोना वायरस संकट के चलते एशिया-प्रशांत बैंकों की ऋण लागत में 300 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है।’’ उसका अनुमान है कि चीन का एनपीए अनुपात लगभग दो प्रतिशत बढ़ेगा, जबकि ऋण लागत अनुपात में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। रेटिंग एजेंसी के क्रेडिट विश्लेषक गेविन गुनिंग ने कहा कि भारत में एनपीए अनुपात लगभग चीन के…
नयी दिल्ली: जीवन बीमा परिषद ने सोमवार को कहा कि सभी बीमा कंपनियां कोविड-19 के चलते हुई मौत के सिलसिले में दावों का निपटान करने के लिए बाध्य हैं। परिषद ने एक बयान में कहा कि सार्वजनिक और निजी, दोनों जीवन बीमाकर्ता कोविड-19 से संबंधित किसी भी मृत्यु दावे के निपटान के लिए प्रतिबद्ध हैं। परिषद ने कहा कि कोविड-19 से मौत के दावों के मामले में ‘फोर्स मेजर’ का प्रावधान लागू नहीं होगा। फोर्स मेजर का अर्थ है कि ऐसी अप्रत्याशित दशाएं, जब समझौते का पालन बाध्यकारी नहीं होता। यह बयान उन ग्राहकों को भरोसा दिलाने के लिए जारी…
नयी दिल्ली: पेप्सिको इंडिया अपनी परोपकार संस्था पेप्सिको फाउंडेशन के साथ भारत में कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के लिए 25,000 कोविड-19 परीक्षण किट और 50 लाख लोगों का खाना मुहैया कराएगी। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पका हुआ भोजन बांटने के लिए उसने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है, जबकि 8,000 गरीब परिवारों को स्माइल फाउंडेशन की मदद से राशन मुहैया कराया जाएगा। कंपनी ने बताया ये पहल कंपनी के वैश्विक कार्यक्रम ‘गिव मील्स, गिव होप’ का हिस्सा है। इसके अलावा कंपनी ने कोविड-19 परीक्षण किट मुहैया कराने के लिए फाउंडेशन ऑफ…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की मार से कंपनियों की हवा निकलनी शुरू हो गई है।क्षेत्रीय विमानन कंपनी एयर डेक्कन कोरोना वायरस संकट की वजह से पैदा हुए दबाव को नहीं झेल पा रही है और अपना परिचालन बंद करने की घोषणा कर दी है। साथ ही उसने सभी कर्मचारियों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया है। कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए सरकार ने देश में 21 दिन का ‘प्रतिबंध’ लगा रखा है। इस राष्ट्रव्यापी बंदी से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। एयर डेक्कन पहली विमानन कंपनी बन गई है,…
नयी दिल्ली: निवेश के उभरते माध्यमों रियल एस्टेट निवेश न्यास (रीट) और बुनियादी संरचना निवेश न्यास (इनविट) में म्यूचुअल फंडों का निवेश जनवरी माह में 58 प्रतिशत बढ़कर 980 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में म्यूचुअल फंडों ने रीट में 71 करोड़ रुपये तथा इनविट में 909 करोड़ रुपये निवेश किये। पिछले साल ये निवेश क्रमश: सात करोड़ रुपये और 611 करोड़ रुपये रहे थे। म्यूचुअल फंड पिछले एक साल से रीट और इनविट में निवेश बढ़ा रहे हैं। म्यूचुअल फंडों ने 2019 में इनमें…
नयी दिल्ली: ओरियंटल बैंक आफ कॉमर्स तथा यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया के खुद में सफल विलय के बाद पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कारोबार में वृद्धि के लिए पीएनबी ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बांड, अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) या राइट्स इश्यू के जरिये पूंजी जुटाने की योजना बनाई है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक एस एस मलिकार्जुन राव ने कहा कि बैंक का पूंजी आधार अब भी मजबूत है।दिसंबर, 2019 के अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.04 प्रतिशत था। सरकार ने पिछले साल सितंबर में पीएनबी को 16,091 करोड़ रुपये और यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया को…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए सरकार द्वारा किए गए 21 दिनों की देशव्यापी पाबंदियों का अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) एक सर्वेक्षण में भारी संख्या में लोगों की नौकरियां जाने का अंदेशा जताया है। सीआईआई के करीब 200 मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के बीच किए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण ‘सीआईआई सीईओ स्नैप पोल’ के मुताबिक मांग में कमी से ज्यादातर कंपनियों की आय गिरी है। इससे नौकरियां जाने का अंदेशा है। सर्वेक्षण के अनुसार, ‘चालू तिमाही (अप्रैल-जून) और पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान अधिकांश कंपनियों की आय में 10 प्रतिशत से अधिक…
नयी दिल्ली: जापान की वाहन कंपनी टोयोटा ने भारत में इटियॉस श्रृंखला और कोरोला एल्टिस की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी ने बेहतर प्रौद्योगिकी वाले नए उत्पाद लाने के लिए अपने संयंत्रों में उत्पादन क्षमता को खाली करने के लिए यह कदम उठाया है। जापान की वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टोयोटा और किर्लोस्कर समूह के संयुक्त उद्यम टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने 2010 में इटियॉस सेडान पेश की थी। 2011 में कंपनी ने इसका हैच संस्करण इटियॉस लीवा उतारा था। कंपनी घरेलू बाजार में इटियॉस श्रृंखला के 4.48 लाख वाहन बेच चुकी है। इसके अलावा इनकी 1.31 लाख…
अशोक निर्वाण • गूगल प्लेस्टोर से करें डाउनलोड• आयुष मंत्रालय ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के बताये उपाय गाजियाबाद: कोरोना संक्रमण के खतरे की जानकरी अब घर बैठे मिल पाएगी. इसमें भारत सरकार द्वारा लांच की गयी आरोग्य सेतु एप आपकी मदद करेगा. इतना ही नहीं यह एप आपको यह भी जानकारी देगा कि आपको कोरोना का कितना खतरा है तथा आपको चिकित्सक से परामर्श लेने की जरूरत है या नहीं. इस एप्लीकेशन में कोरोना के रिस्क की केलकुलेशन कंप्यूटर विज्ञान की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विधि द्वारा की जाएगी. साथ ही आयुष मंत्रालय ने कोरोना का मजबूती से सामना करने के…
नयी दिल्ली: भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने जीवन बीमा पॉलिसीधारकों को प्रीमियम भुगतान के लिए 30 दिन का और समय दे दिया है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश लागू बंदी के मद्देनजर नियामक ने यह कदम उठाया है। ऐसे जीवन बीमा पॉलिसीधारक जिनके नवीकरण की तारीख मार्च और अप्रैल में पड़ती है, उन्हें प्रीमियम भुगतान के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। इरडा स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों और तीसरा पक्ष मोटर बीमा के नवीकरण प्रीमियम का भुगतान करने के पहले ही अतिरिक्त समय दे चुका है। जीवन बीमा कंपनियों और जीवन बीमा परिषद…
नयी दिल्ली: कोविड-19 की मार से दुनियाभर के निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। इसके चलते विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में भारतीय पूंजी बाजारों से 1.1 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड निकासी की है। डिपॉजटरी के आंकड़ों के अनुसार एफपीआई ने मार्च में शेयरों से 61,973 करोड़ रुपये और ऋण या बांड बाजार से 56,211 करोड़ रुपये निकाले। इस तरह कुल मिलाकर उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार से 1,18,184 करोड़ रुपये की निकासी की। इससे पहले छह महीने यानी सितंबर, 2019 से फरवरी, 2020 तक एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध निवेश किया था। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लि.…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 2,82,548.07 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा रहीं। बीते सप्ताह कोरोना वायरस की मार से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान यहां भी बीएसई सेंसेक्स 2,224.64 अंक या 7.46 प्रतिशत टूट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 61,614.15 करोड़ रुपये घटकर 6,20,794.53 करोड़ रुपये रह गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 50,199.49 करोड़ रुपये घटकर 4,46,065.35 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह कोटक महिंद्रा…
सरकार को भी इस बात का अंदेशा पूरी तरह है। इसलिए श्रम मंत्रालय ने लॉकडाउन के मद्देनजर निजी कंपनियों से अपील की है कि वह अपने कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकालें साथ ही ऑफिस नहीं आने पर वेतन नहीं काटे। कई निजी कंपनियां ऐसी भी हैं जिसने बयान जारी कर अपने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि वे निश्चिंत होकर काम करें। कंपनी नौकरी से निकालने के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रही है। वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद वह उनके वेतन में कटौती नहीं…
नयी दिल्ली: सरकार ने देश में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिये लॉकडाउन (बंद) के कारण माल की एक राज्य से दूसरे राज्य में ढुलाई में आ रही बाधाओं को देखते हुए ई-वे बिल की वैधता 30 अप्रैल तक के लिये बढ़ा दी है। यह सुविधा उन बिलों के लिये है जिनकी वैधता की समयसीमा 20 मार्च से 15 अप्रैल के बीच है। केंद्रीय आयात एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘ऐसे ई-वे बिल जो बनाये जा चुके हैं और उनकी वैधता की समयसीमा 20 मार्च से 15 अप्रैल के दौरान तक की है, उनकी वैधता…
दिल्ली: लॉकडाउन की वजह से बुरी तरह प्रभावित लघु उद्योग को बचाने के लिए सरकार से 25,000 करोड़ रुपये के कोविड-19 डिस्ट्रेस फंड बनाने की मांग की गई है। उद्योग जगत का कहना है कि सरकारी कंपनियां एवं विभाग लघु उद्यमियों के बकाये का भुगतान सात दिनों के अंदर करे, ताकि कर्मचारियों को वेतन दिया जा सके। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्री द्वारा आज कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर एक रिपोर्ट कोविड-19 ‘रिकमेंडेशन ऑन ट्रेड, इंडस्ट्री ऐंड इकॉनमी टू द गवर्नमेंट’ में सरकार को कई सुझाव दिए गए हैं। पीएचडी के अध्यक्ष डी. के. अग्रवाल का कहना है कि…
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने व्यक्तिगत लोगों को चालू वित्त वर्ष के लिए 15जी और 15एच फॉर्म भरने के लिए 30 जून के बाद और समय देने की घोषणा की है। ये फॉर्म ब्याज आय पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) से छूट के लिए भरने होते हैं। कोविड-19 के मद्देनजर लोगों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। फॉर्म 15जी और 15एच उन लोगों को भरना होता है, जिनकी आमदनी कर योग्य सीमा से कम है। ये फॉर्म ब्याज आय पर टीडीएस छूट के लिए भरने होते हैं। आमतौर करदाता ये फॉर्म बैंकों और…
नयी दिल्ली: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उद्योग से जुड़े संगठन मेडिकल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कोरोना वायरस संक्रमण से जारी लड़ाई के बीच सरकार से इस क्षेत्र में नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार को विधायी करों, शुल्कों, बकायों तथा अनुपालन से पांच-छह महीने की छूट देने पर निश्चित तौर पर विचार करना चाहिये। इसके अलावा वित्तीय संस्थानों को ऐसा करने के निर्देश दिये जाने चाहिये ताकि संबंधित पक्षों पर दबाव बने बिना पूरी मूल्य श्रृंखला में नकदी की उपलब्धता बनी रहे।’’ संगठन के चेयरमैन एवं महानिदेशक पवन चौधरी ने…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए पीएम-केयर्स कोष में 5.65 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। उपभोक्ता मामलों तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तहत आने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई सीडब्ल्यूसी ने शनिवार को बयान में कहा कि उसने पीएम-केयर्स कोष में 5.65 करोड़ रुपये दिए हैं। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि इसमें से पांच करोड़ रुपये सीएसआर कोष से दिए गए हैं। शेष 65.42 लाख रुपये कर्मचारियों की ओर से दिए गए हैं। कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रूप से अपना एक दिन का वेतन कोष…
नयी दिल्ली: सुनील डिसूजा ने टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यभार संभाल लिया है। एफएमसीजी कंपनी ने शनिवार को यह जानकारी दी। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स फरवरी, 2020 में टाटा ग्लोबल बेवरेजेज (टीजीबीएल) और टाटा केमिकल्स लि. (टीसीएल) के विलय के बाद अस्तित्व में आई थी। यह कंपनी 113 अरब डॉलर के टाटा समूह के एफएमसीजी कारोबार को आगे बढ़ाने का काम करेगी। डिसूजा पिछले साल दिसंबर में टीजीबीएल से जुड़े थे। डिसूजा ने कहा कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के पास प्रभावी ब्रांड हैं और इसमें हम कुछ और चीजें जोड़ने जा रहे हैं।…
