नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की बात ही अलग है। पहले टाटा ग्रुप की तरफ से कोरोना के खिलाफ जंग में 1500 करोड़ रुपये दिए गए। इसमें टाटा संस ने 1000 करोड़ रुपये और टाटा ट्रस्ट ने 500 करोड़ रुपये दिए। ताज होटल अभी मुंबई के बीएमसी अस्पतालों में कोरोना मरीजों और मेडिकल स्टॉफ को खाना खिला रहा है। अब टाटा AIA लाइफ इंश्योरेंस ने घोषणा की कि वह बिना एक्स्ट्रा प्रीमियम के पांच लाख रुपये का एक्स्ट्रा कवर देगा।
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि उसके सभी इंडिविजुअल पॉलिसी होल्डर को बिना किसी अतिरिक्त लागत के पांच लाख रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि इसके अलावा टाटा एआईए लाइफ इंश्योरेंस के एक्टिव एजेंटों, उनके जीवन साथी और बच्चों को कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती होने पर 25,000 रुपये का लाभ दिया जाएगा।

