नई दिल्ली: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (RGI) ने कोविड-19 के लिए समर्पित एक प्रॉटेक्शन इंश्योरेंस कवर लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अपने प्रकार की पहली बेनेफिट प्रोडक्ट पॉलिसी है, जो कोविड-19 पॉजिटिव होने पर एकमुश्त में 100% बीमित राशि की पेशकश करती है और क्वारंटीन के समय बीमित राशि का 50 प्रतिशत देती है।
रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर ऐंड सीईओ राकेश जैन का कहना है कि इसमें 25,000 रुपये से लेकर 2,00,000 रुपये तक की बीमित राशि विकल्पों की व्यापक श्रृंखला के लिए 3 माह से लेकर 60 वर्ष तक के लोग यह पॉलिसी ले सकते हैं।
यह पॉलिसी, बेस पॉलिसी के अलावा अलग से दिए गए ऐड-ऑन्स के अंतर्गत ‘लॉस ऑफ पे’ और ‘लॉस ऑफ जॉब’ भी कवर करती है। ‘ट्रैवल एक्सक्लूजन रिमूवल’ एक खास ऐड-ऑन है, जो 45 दिन की ट्रैवल एक्सक्लूजन पॉलिसी में छूट की पेशकश करता है और बीमित व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने पर उसे 100% बीमा राशि के दावे की अनुमति देता है।
जैन का कहना है ‘वर्तमान संकट को देखते हुए कोविड-19 प्रॉटेक्शन इंश्योरेंस ग्राहकों के लिए अत्यावश्यक उत्पाद है, चाहे उनके पास मौजूदा हेल्थ कवर हो। आरजीआई में हमने इस उत्पाद को इस महामारी से एक व्यक्ति को हो सकने वाली वित्तीय कठिनाइयों को कम करने के लिए तैयार किया है और उपचार का खर्च कुछ भी हो, इससे इतर एक लम्पसम पॉलिसी की पेशकश की है, ताकि वे अपने और अपने प्रियजनों के स्वास्थ्य पर केन्द्रित रहें।’
रिलायंस के इस कोविड-19 प्रॉटेक्शन इंश्योरेंस कवर की पॉलिसी अवधि एक वर्ष की है और पॉलिसी पर दावा करने से पहले प्रतीक्षा अवधि 15 दिन की है।

