Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: फेसबुक और रिलायंस जियो के बीच मेगा डील हुई है। फेसबुक ने जियो प्लैटफॉर्म्स में 43,574 करोड़ रुपये के निवेश कर 9.99% स्टेक खरीदने का ऐलान किया है। Reliance Jio Mega Deal ऐमज़ॉन और फ्लिपकार्ट जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म्स के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है, क्योंकि इससे रिटेल शॉपिंग का तरीका पूरी तरह से बदल सकता है। इस डील के तहत फेसबुक और रिलायंस के बीच ई-कॉमर्स को लेकर भी बड़ा फैसला हुआ है। रिलायंस के JioMart और Facebook के Whatsapp के जरिए करोड़ों किराना दुकानदारों और ग्राहकों को जोड़ा जा सकता है, जो ऐमज़ॉन…
नयी दिल्ली: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी ने 43,574 करोड़ रुपये के रियालंस जियो- फेसबुक सौदे की घोषणा के बाद कहा कि दोनों कंपनियां पड़ोस के किराना स्टोर से उपभोक्ताओं को सामान की आपूर्ति के लिए व्हाट्सएप के इस्तेमाल को बढ़ावा देंगी और उसके बाद शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने समूह के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए गए एक छोटे वीडियो संदेश में कहा, ‘‘रिलायंस और जियो में हम सभी फेसबुक का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।’’ इससे पहले दिन में फेसबुक ने अंबानी की दूरसंचार कंपनी जियो में 43,574 करोड़ रुपये के…
नई दिल्ली: रिलायस इंडस्ट्रीज के जियो प्लैटफॉर्म्स और दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के बीच एक बड़ी डील (Reliance jio deal) हुई है। फेसबुक ने जियो प्लैटफॉर्म में 9.99 पर्सेंट स्टेक के लिए 43,574 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है। इस बड़ी डील के बाद फेसबुक अब जियो की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर बन गई है। फेसबुक के इस निवेश के बाद जियो प्लैटफॉर्म्स की एंटरप्राइज वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो गई है। इन्वेस्टमेंट के लिहाज से यह सबसे सबसे बड़ा विदेशी प्रत्क्ष निवेश(FDI) है। दोनों कंपनियों की साझेदारी से रोजगार के कई अवसर पैदा होंगे…
नई दिल्ली: होम लोन देने वाली देश की दिग्गज कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने मंगलवार को अपनी कर्ज दर में 0.15% की कटौती की है। इससे पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) सहित कई और बैंकों ने भी अपनी कर्ज दरों में कटौती का ऐलान किया था। एचडीएफसी ने बयान में कहा, ‘एचडीएफसी ने अपने हाउजिंग लोन पर रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (RPLR) में 0.15% की कटौती की है। नई दर 22 अप्रैल, 2020 से लागू हो जाएगी।’ कंपनी ने कहा कि ब्याज दर में कटौती का लाभ तमाम मौजूदा ग्राहकों को मिलेगा। नई दरें अब…
कोरोना वायरस के संकट और लॉकडाउन के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत की गतिविधियां लगभग धम गई हैं। इस अप्रत्याशित संकट के कारण कारोबार और कंपनियों के भविष्य को लेकर भारी अनिश्चितता हो गई है। उद्योग संगठन फिक्की-ध्रुव कोविट-19 बिजनेस इंपैक्ट सर्वे में संकट की गंभीरता के संकेत मिले हैं। फिक्की-ध्रुव सर्वे में 72 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि कोविड-19 से उनके कारोबार पर अधिक या फिर अत्यधिक असर डाला है। अधिकांश लोगों को चालू वित्त वर्ष में कारोबार सुधऱने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। 70 फीसदी लोगों को चालू वित्त वर्ष में बिक्री घटने का अनुमान…
नयी दिल्ली: देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने ब्रोकरों और कारोबारियों को वीडियो कॉंन्फ्रेस एप जूम के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है। साथ ही साइबर जोखिम के प्रति सावधान भी किया। बंद के दौरान लोगों के घरों से काम करने के बीच इस एप का इस्तेमाल बढ़ा है। इससे पहले सरकार भी अधिकारियों और सरकारी मशीनरी को इसके उपयोग को लेकर चेतावनी जारी कर चुकी है। इसके अलावा इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट टीम्स, स्काइप, हाउसपार्टी, गूगल हैंगआउट जैसी कई अन्य वीडियो कॉलिंग एप के इस्तेमाल में वृद्धि देखी गयी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने एक परिपत्र…
नयी दिल्ली: अमूल ब्रांड के तहत डेयरी उत्पाद बनाने वाली सहकारी संस्था, जीसीएमएमएफ को कोविड-19 वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाऊन की वजह से आई आर्थिक नरमी के बावजूद चालू वित्तवर्ष में अपने कारोबार के 15 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 में संस्था ने 38,550 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ लिमिटेड (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक आर एस सोढी ने कहा कि घरों में दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की होने वाली खपत बढ़ने की उम्मीद है। इससे लॉकडाऊन के दौरान होटल, रेस्तरां और कैफेटेरिया के बंद होने की वजह से बिक्री…
कार निर्माता कंपनी जीप ने अपनी एसयूवी कंपास के बीएस6 वर्जन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया। लॉन्चिंग के साथ ही इस एसयूवी की कीमत की जानकारी भी सामने आ गई। हालांकि इस कार के बीएस4 मॉडल की तुलना में कंपास के बीएस6 वर्जन की कीमत में 89,000 रुपये से लेकर 1.38 लाख रुपये तक बढ़ा दी गई है। नई बीएस6 जीप कंपास 1.4-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल, 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक और 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। मॉडल के हिसाब से इसके कीमत की बात करें तो दिल्ली…
नई दिल्ली: विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत माइनस में जाने से शेयर बाजारों में घबराहट का माहौल दिखाई दिया। इसकी वजह से सुबह बाजार खुलने से बंद होने तक बाजार तीन फीसदी से ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार करते रहे। कारोबारी सत्र की समाप्त पर बीएसई सेंसेक्स 1011.29 अंक गिरकर 30,636.71 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 280.40 अंक के नुकसान के साथ नौ हजार से नीचे आ गया। निफ्टी 8981.45 पर बंद हुआ। आज सुबह भारतीय शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट के साथ खुले। विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमत शून्य से नीचे जाने के बाद…
नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक मार्च, 2021 तक नीतिगत ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की और कटौती कर सकता है। फिच साल्यूशंस ने मंगलार को यह अनुमान व्यक्त किया। फिच सॉल्यूशंस का मानना है कि केंद्रीय बैंक ने अब तक मौद्रिक रुख को नरम करने के लिए जो कदम उठाए हैं, वे कोविड-19 महामारी झेल रही अर्थव्यवस्था को उबाराने के लिए पर्याप्त नहीं हैं। फिच सॉल्यूशंस ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक ने अब तक मौद्रिक रुख में नरमी के लिए काफी आक्रामक उपाय किए हैं। ऐसे में हमने मार्च, 2021 तक नीतिगत दरों में कटौती के लिए अपना अनुमान बढ़ाकर 0.75…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुख तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से मंगलवार को रुपया 30 पैसे टूटकर 76.83 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट तथा डॉलर में मजबूती से रुपये में गिरावट आई। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 76.79 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और उसके बाद और नीचे गया। अंत में रुपया 30 पैसे की गिरावट के साथ 76.83 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 76.53 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिन…
बच्चों की फीस से लेकर कम खर्च में घर चलाने का चैलेंज महिलाएं बखूबी पूरा करती हैं। ऐसे में अगर अगर इस निवेश में आप अपनी जीवन साथी यानी पत्नी को साझीदार बना लेंगे तो इसके कई फायदे होंगे। बैंक भी महिलाओं के लिए कई तरह की सुविधाएं देती हैं। इसके अलावा महिलाओं को निवेश पर कई तरह की छूट देती है। वहीं, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए बैंकों ने महिलाओं के लिए खास अकाउंट खोलने और कम ब्याज दर पर कर्ज देने से जुड़े ऑफर देते रहते हैं। महिलाओं को सरकार भी विशेष तरह की छूट देती…
कोविड-19 महामारी से लड़ाई की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मोरपेन लैबोरेट्रीज ने कई प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं। इनमें इंफ्रारेड थर्मामीटर, अल्कोहल आधारित हैंड सैनिटाइजर, हैंडवाश, हैंड रब और फेस मास्क शामिल हैं। कंपनी की तरफ से सोमवार को दी गई जानकारी के अनुसार इसे महामारी के इलाज में इन दिनों इस्तेमाल की जा रही दवा हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन बनाने का लाइसेंस भी मिला है। इसे यह लाइसेंस हिमाचल प्रदेश के बद्दी प्लांट के लिए मिला है। कंपनी हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन को एपीआई और टैबलेट दोनों रूपों में बनाएगी। हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन एक प्रेसक्रिप्शन आधारित दवा है। भारत, अमेरिका समेत दुनिया के अनेक…
लंदन: अंतरराष्ट्रीय बजार में अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल का भाव गिर कर सोमवार को 10.34 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था। यह 1986 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। कोरोना वायरस संकट की वजह से दुनियाभर में घटी तेल की मांग के चलते इसकी कीमतें लगातार गिर रही हैं। बाद में इसमें कुछ सुधार दिखा वैश्वक मानक समय (ग्रीनविच मीन टाइम) के अनुसार दोपहर तीन बजे (भारतीय समय रात 8.30 बजे इसमें मामूली सुधार देखा गया और यह 10.82 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। फिर भी यह शुक्रवार के मुकाबले 41 प्रतिशत कम था।…
मुंबई: निजी क्षेत्र के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने अप्रैल में दूसरी बार बचत जमाओं पर ब्याज दरों को घटा दिया है। ब्याज दरों में ताजा कटौती सोमवार से प्रभावी है। इससे पहले बैंक ने एक अप्रैल से बचत दरों को घटाया था। बैंक की जमा राशि में मार्च तिमाही के दौरान अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है। बैंक के उत्पाद एवं वैकल्पिक आयामों के प्रमुख पुनीत कपूर ने रविवार को बचत बैंक खाताधारकों को एक ईमेल में कहा कि बचत खातों में एक लाख रुपये से अधिक धनराशि होने पर दैनिक शेष राशि पर ब्याज दर को संशोधित कर 4.5…
नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी इन्फोसिस को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में मुनाफा 6.3% बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी की आय 8% बढ़कर 23,267 करोड़ रुपये रही है। हालांकि कोरोना वायरस संकट के चलते कारोबारी अनिश्चिताओं को देखते हुए कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 की आय की संभावनाओं के बारे में कोई अनुमान जारी नहीं किया है। इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 23.7 प्रतिशत बढ़कर 4,466 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 4,078 करोड़…
मुंबई: एयर एशिया इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी के चलते तीन मई तक सभी उड़ानों के रद्द रहने के कारण अपने कर्मचारियों के अप्रैल के वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। एक सूत्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जिनका मासिक वेतन 50,000 रुपये या उससे कम है, उनके वेतन में कटौती नहीं होगी। इससे पहले इंडिगो, स्पाइसजेट और विस्तारा जैसी दूसरी घरेलू विमानन कंपनियां भी इस तरह की घोषणाएं कर चुकी हैं। सूत्र ने बताया, ‘एयर एशिया इंडिया ने अपने कर्मचारियों के अप्रैल वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। वरिष्ठ प्रबंधन के…
नयी दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2019-20 में 20 प्रतिशत बढ़कर 1.56 लाख इकाइयां रही। मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनो की बिक्री बढ़ी है। बिक्री के आंकड़े में ई-रिक्शा शमिल नहीं है। सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 2018-19 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 1.3 लाख इकाइयां रही थी। वित्त वर्ष 2019-20 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 1.52 लाख दो-पहिया वाहन, 3,400 कार और 600 बसें रहीं। वहीं 2018-19 में 1.26 लाख दो-पहिया वाहन, 3,600 कार और करीब 400…
नयी दिल्ली: उद्योग मंडल फिक्की ने कहा है कि घरेलू कंपनियों के आत्मविश्वास में वैóóश्विक वित्तीय संकट 2008-09 के बाद इस समय सबसे ज्यादा कमी आयी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनियों का करोबार प्रभावित है। फिक्की के ‘ कारोबारी आत्मविश्वास सर्वे ’ के अनुसार सरकार के समय पर कदम उठाने से घरेलू अर्थव्यवस्था तेजी से सामान्य स्थिति में आएगी। उद्योग मंडल ने रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दर में 1 प्रतिशत की और कटौती की भी मांग की है। सर्वे के अनुसार कोरोना वायरस महामारी के कारण वैश्विक आथिक संभावना खराब हुई है। भारत समेत कई देशों को महामारी…
नई दिल्ली: बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का सोमवार सुबह दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि BMW INDIA को अपार पीड़ा के साथ अपने 46 वर्षीय अध्यक्ष और सीईओ रुद्रतेज सिंह का 20 अप्रैल 2020 को निधन होने का समाचार देना पड़ रहा है। हालांकि कंपनी ने सिंह की मृत्यु का कारण नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों ने उन्हें दिल का दौरा करने की पुष्टि की है। कंपनी ने कहा, ‘इस मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और परिजनों के साथ हैं। वह हमेशा प्रेरणादायी व्यक्तित्व के तौर…
