Close Menu
    What's Hot

    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki

    April 9, 2026

    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety

    March 20, 2026

    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»कोविड-19 इंश्योरेंस प्लान: जानिए बीमा कंपनियाँ क्या कर रही हैं ऑफर
    इंश्योरेंस

    कोविड-19 इंश्योरेंस प्लान: जानिए बीमा कंपनियाँ क्या कर रही हैं ऑफर

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 22, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Amit Chhabra, Health- Business Head, Policybazaar.com
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमित छाबड़ा, हेल्थ-बिजनेस हेड पालिसीबाजार डॉट कॉम

    हर गुजरते दिन के साथ, कोविड-19 (कोरोना वायरस) पॉज़िटिव लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) आंकड़ों के अनुसार, दुनिया भर के विभिन्न हिस्सों में लगभग 1 मिलियन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। उसके बाद इटली और स्पेन का स्थान है। भारत में कुल 20,000 लोगों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 645 से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। लोगों में बढ़ती घबराहट और नोवेल कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार को देखते हुए, भारत में सभी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों ने रेग्युलर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कोरोना वायरस के लिए उपचार को कवर करना शुरू कर दिया है। हालांकि, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) के निर्देशों के अनुसार, इंश्योरेंस कंपनियों ने खास तौर पर कोरोना वायरस पर केंद्रित विशेष हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट की भी शुरुआत की है जो इस घातक वायरस के खिलाफ संपूर्ण कवरेज देते हैं।

    ऐसे प्लान इस बीमारी के उपचार के दौरान आमदनी के नुकसान की भरपाई करने का बेहतरीन उपाय हैं क्योंकि कोरोना वायरस पॉज़िटिव पाए जाने की स्थिति में पॉलिसीधारक को एकमुश्त पूरी बीमा राशि (फुल सम एश्योर्ड) का भुगतान किया जाता है। हालांकि, उपभोक्ताओं को इन प्लान को रेग्युलर इन्डेमनिटी आधारित हेल्थ प्लान के साथ राइडर के रूप में खरीदना चाहिए जो सभी बीमारियों और स्वास्थ्य स्थितियों के खिलाफ फुल सम एश्योर्ड तक व्यापक कवरेज प्रदान करते हैं।

    कोरोना वायरस के लिए इस तरह के फिक्स्ड-बेनेफिट प्लान सिर्फ 1 वर्ष की सीमित अवधि के लिए उपलब्ध हैं। इन प्लान का रिन्युअल या किसी अन्य बीमारी के इलाज के लिए इनका उपयोग नहीं किया जा सकता। इसके साथ ही ये पॉलिसियां सिर्फ भारत के निवासियों के लिए ही हैं। हालांकि आयु, सम एश्योर्ड, व्यक्तिगत या समूह जैसी अन्य पात्रता मानदंड प्रत्येक पॉलिसी के लिए अलग-अलग हैं।

    ICICI लोम्बार्ड – कोविड -19 प्रोटेक्शन कवर

    कोरोना वायरस के लिए ICICI लोम्बार्ड के विशिष्ट स्वास्थ्य बीमा प्लान को कोविड -19 प्रोटेक्शन कवर नाम दिया गया है। यह एक फिक्सस्ड बेनेफिट प्लान है जो पॉलिसीधारक के कोरोना पॉज़िटिव घोषित होने की स्थिति में उसके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च से इतर एकमुस्त 100 प्रतिशत सम एश्योर्ड का भुगतान करती है। यह प्लान 14 दिनों की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि के साथ आता है और इसे 18 से 75 वर्ष की आयु वर्ग के लोग खरीद सकते हैं। हालांकि, ICICI लोम्बार्ड का कोविड -19 प्रोटेक्शन कवर 31 दिसंबर, 2019 के बाद विदेश यात्रा करने वाले लोगों के लिए नहीं हैं।

    इसके अलावा, यदि पॉलिसीधारक को रिस्क इंसेप्शन डेट के पहले या 14-दिवसीय प्रतीक्षा अवधि के भीतर कोविड -19 के संदेह में क्वारंटीन या डायग्नोज किया गया है तो बीमा कंपनी किसी भी क्लेम का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं होगी। यहां तक कि यह प्लान कुछ एड-ऑन्स के साथ आता है जिसमें टेली कंसल्टेशन (कोई भी परामर्श को लेने के लिए 4 मुफ्त कॉल) और एम्बुलेंस सहायता शामिल हैं। ये बीमाधारक के कवरेज को बढ़ा सकते हैं। इस हेल्थ कवर का प्रीमियम 149 रुपये है जो 25,000 रुपये का सम एश्योर्ड उपलब्ध करता है।

    फ्यूचर जनरली – ग्रुप इंश्योरेंस कवर/मेडिक्लेम पॉलिसी

    फ्यूचर जनराली का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान भी फिक्स्ड-बेनेफिट कवर प्रदान करता है। पॉलिसीधारक के कोविड -19 से संक्रमित पाए जाने की स्थिति में यह प्लान एकमुश्त 100 प्रतिशत सम एश्योर्ड का भुगतान करता है। हालांकि, पॉलिसी खरीदते समय उपभोक्त को अपनी यात्रा रिकॉर्ड उपलब्ध कराना होगा। साथ ही उसका नोवेल कोरोना वायरस से संबंधित कोई पिछला मेडिकल रिकॉर्ड भी नहीं होना चाहिए। यदि पॉलिसी धारक को कोरोना वायरस संक्रमण का डॉयग्नोसिस नहीं किया गया है और उसे कोविड -19 संक्रमण के संदेह में 14-दिन के क्वारंटीन के लिए कहा गया है तो सम एश्योर्ड के केवल 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। 50 प्रतिशत सम एश्योर्ड के अलावा, बीमा राशि का 10 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ क्वारंटीन पॉलिसी धारक को आकस्मिक खर्चों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस – स्टार नॉवेल कोरोनावायरस

    स्टार हेल्थ इंश्योरेंस का स्टार नोवेल कोरोना वायरस उन लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करता हैं जिनका कोविड -19 टेस्ट पॉज़िटिव है और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। हालांकि, यह प्लान पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 16 दिनों की प्रारंभिक प्रतीक्षा अवधि (इनिशियल वेटिंग पीरियड) के साथ आता है। 18 से 65 वर्ष की आयु वर्ग का कोई भी व्यक्ति स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के इस प्लान को खरीद सकता है। जबकि 3 महीने से 25 वर्ष के आयु वर्ग के आश्रित बच्चों को माता-पिता में से किसी एक के साथ इस योजना के तहत कवर किया जा सकता है। इस पॉलिसी की सबसे खास बात यह है कि किसी भी देश की विदेश यात्रा के इतिहास वाले व्यक्ति को भी कवर करता है। 21,000 रुपये के सम एश्योर्ड के साथ स्टार नोवेल कोरोना वायरस प्लान 459 रुपये+जीएसटी के प्रीमियम पर ऑनलाइन उपलब्ध है। वहीं 42,000 रुपये के सम एश्योर्ड के लिए प्लान का प्रीमियम 918 रुपये+जीएसटी है। फिक्स्ड बेनेफिट प्लान होने की वजह से पॉलिसी किसी व्यक्ति द्वारा साल में सिर्फ एक बार ही खरीदी जा सकती है।

    निष्कर्ष

    फिक्स्ड बेनेफिट प्लान किसी विशिष्ट बीमारी के लिए खास कवरेज प्रदान करते हैं। फिर भी आपको हमेशा फिक्स्ड बेनेफिट प्लान के तहत खुद को कवर करने के अलावा एक क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा योजना खरीदने की भी सलाह दी जाती है। इस तरह के प्लान को हर साल रीन्यू किया जा सकता है और आपको उस विशिष्ट बीमारी के इतर समग्र सुरक्षा कवर मिल जाती है। हर तरह की बीमारी और मर्ज़ से व्यापक और समग्र सुरक्षा के लिए, आपको हमेशा अधिकतम सम एश्योर्ड के साथ एक रेगुलर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी में

    amit chhapra
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटाटा स्टील की बिक्री मार्च तिमाही में 11 प्रतिशत घटी
    Next Article महिंद्रा ने बीएस6 इंजन के साथ लांच की कॉम्पैक्ट एसयूवी KVU100 NXT
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    ज़ीस्केलर और भारती एयरटेल ने देश में साइबर सुरक्षा और भरोसेमंद AI को बढ़ावा देने के लिए ‘AI एंड साइबर थ्रेट रिसर्च सेंटर’ शुरू करने की घोषणा की
    February 21, 2026
    एयरटेल ने ‘OTP लीक से होने वाले फ्रॉड’ रोकने के लिए नया AI-आधारित सुरक्षा फीचर लॉन्च किया
    February 11, 2026
    हाफले इंडिया ने गुरुग्राम में अपने अब तक के सबसे बड़े फ्लैगशिप डिज़ाइन सेंटर का उद्घाटन किया
    February 6, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.