न्यूयॉर्क: अमेरिका की दिग्गज वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी गोल्डमैन सैश का लाभ इस साल की मार्च तिमाही में 49 प्रतिशत गिरकर 1.1 अरब डॉलर पर आ गया। कंपनी ने कोरोना वायरस संकट के कारण गैर-निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) में वृद्धि के अनुमान को लेकर प्रावधान बढ़ाया है।
लाभ में कमी आने का प्रमुख कारण यही है। कंपनी ने आलोच्य तिमाही के दौरान एनपीए को लेकर 93.7 करोड़ डॉलर का प्रावधान किया है।

