Close Menu
    What's Hot

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत इज़ाफ़ा
    ऑटोमोबाइल

    इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 20 प्रतिशत इज़ाफ़ा

    Finance KhabarBy Finance KhabarApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 2019-20 में 20 प्रतिशत बढ़कर 1.56 लाख इकाइयां रही। मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों की बिक्री बढ़ने से इलेक्ट्रिक वाहनो की बिक्री बढ़ी है। बिक्री के आंकड़े में ई-रिक्शा शमिल नहीं है।

    सोसाइटी ऑफ मैनुफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (एसएमईवी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि 2018-19 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 1.3 लाख इकाइयां रही थी। वित्त वर्ष 2019-20 में कुल इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 1.52 लाख दो-पहिया वाहन, 3,400 कार और 600 बसें रहीं। वहीं 2018-19 में 1.26 लाख दो-पहिया वाहन, 3,600 कार और करीब 400 बसें रही।

    एसएमईवी ने कहा, ‘‘आंकड़े में ई-रिक्शा शमिल नहीं है जो अभी भी काफी हद तक असंगठित क्षेत्र में है। बिक्री आंकड़े के अनुसार ई-रिक्शा की बिक्री 2019-20 में करीब 90,000 इकाइयां रही जबकि इससे पिछले साल के आंकड़े को तैयार नहीं किया गया था।’’ संगठन के अनुसार देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को गति देने में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का अग्रणी योगदान है।

    एसएमईवी ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों की बिक्री में 97 प्रतिशत इलेक्ट्रिक स्कूटर का स्थान रहा। इसके अलावा 3 प्रतिशत मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रिक साइकिल की बिक्री हुई।’’ आंकड़े के अनुसार कार के मामले में 2019-20 में 3,400 इकाइयों की बिक्री हुई जबकि इससे पिछले साल में यह 3,600 इकाइयां थी। कारों की बिक्री में कमी का कारण थोक में 2019-20 में ई-कार की खरीद का नहीं होना है। ई-बस के बारे में संगठन ने कहा कि राज्यों ने खरीद को लेकर जो प्रतिबद्धता जतायी थी, वह पूरी नहीं हुई। एसएमईवी के महानिदेश्क सोहिन्दर गिल ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में तेजी आ रही है और हमारा मानना है कि कोरोना वायरस संकट के बावजूद इस क्षेत्र के लिये 2020-21 महत्वपूर्ण साल साबित होगा।’’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleघरेलू कंपनियों का व्यापार भरोसा निचले स्तर पर: फिक्की सर्वे
    Next Article एयर एशिया अप्रैल के वेतन में 20% तक करेगी कटौती
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की
    September 22, 2025
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.