नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण पूरे देश में 40 दिनों का लॉकडाउन जारी है। 20 अप्रैल से आंशिक छूट जरूर मिली है, लेकिन औद्योगिक गतिविधि पूरी तरह ठप है। अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैंकिंग ऐंड फाइनैंशल सर्विस जेफरीज के इक्विटी स्ट्रैटिजी ग्लोबल हेड क्रिस्टोफर वुड (Christopher Wood)ने कहा कि लॉकडाउन भारत को वायरस से ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाला है। ह्यूमन वेलफेयर और इकॉनमी, दोनों के लिहाज से लॉकडाउन ज्यादा खतरनाक है।
अपने तर्क में उन्होंने कहा कि अमेरिका जैसे देशों में वहां की सरकार छोटे बिजनसमैन के लिए पे-चेक प्रोटेक्शन प्रोग्राम चला रही है जिसके तहत उन्हें करीब 349 अरब डॉलर की मदद दी जा रही है जिससे वे अपने एंप्लॉयी को इस क्राइसिस के दौरान सैलरी देते रहेंगे।

