Close Menu
    What's Hot

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में मिलता है अच्छा खासा रिटर्न
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    पोस्ट ऑफिस की एफडी स्कीम में मिलता है अच्छा खासा रिटर्न

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 1, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: निवेश के लिए एफडी सबसे सुरक्षित ऑप्शन में एक है। अगर इस पर पोस्ट ऑफिस की तरह किसी सरकारी इकाई की मुहर लग जाए यानी कोई सरकारी संस्थान एफडी की पेशकश करे तो सुरक्षा के नजरिए से ये और भी बेहतर है। वैसे पोस्ट ऑफिस भी एफडी स्कीम की पेशकश करता है। ये सुरक्षित भी है और आपको अच्छा खासा रिटर्न भी मिल जाएगा। पोस्ट ऑफिस की एफडी एक निश्चित समय में आपको करीब 2 लाख रुपये का ब्याज का फायदा करवा सकती है, जबकि आपकी मूल राशि जस की तस बरकरार रहेगी। यानी बैठे बैठे आपको केवल एफडी में निवेश करके 2 लाख रुपये का ब्याज मिल जाएगा। आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की इस खास एफडी योजना के बारे में।

    पोस्ट ऑफिस की टर्म डिपॉजिट में 1, 2, 3 और 5 साल के लिए निवेश किया जा सकता है। मगर ध्यान रहे कि आप किसी एक अकाउंट में एक बार ही निवेश कर सकते हैं। वैसे पोस्ट ऑफिस अपने पास जितने चाहे अकाउंट खोलने का ऑप्शन देता है। इसकी टर्म डिपॉजिट में न्यूनतम 1000 रुपये और फिर 100 रुपये के गुणज में निवेश किया जा सकता है। बता दें कि पोस्ट ऑफिस में ब्याज का कैल्कुलेशन हर तिमाही में होता है। लेकिन आपको ब्याज का भुगतान सालाना आधार पर ही होगा। पोस्ट ऑफिस एक साल, दो साल और तीन की टाइम या टर्म डिपॉजिट पर 5.5 फीसदी तथा 5 साल 6.7 फीसदी वार्षिक ब्याज देता है।

    पोस्ट ऑफिस की टाइम या टर्म डिपॉजिट स्कीम में आप कम से कम 1,000 रुपये से खाता खुलवा सकते है। इसमें निवेश की अधिकतम कोई लिमिट नहीं रखी गई है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो यह भी जरूरी नहीं है कि पोस्ट ऑफिस आपके घर के पास हो। असल में आप किसी अन्य बैंक में जाकर भी इस योजना के लिए खाता खुलवा सकते हैं। क्योंकि केंद्र सरकार ने आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी जैसे प्राइवेट बैंकों के अलावा सरकारी बैंकों को भी इस योजना का अकाउंट खोलने की इजाजत दे रखी है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में कोई अकेला व्यस्क, जॉइंट अकाउंट (अधिकतम तीन वयस्क) और नाबालिग के लिए उसका अभिभावक खाता खुलवा सकता है।

    पोस्ट ऑफिस अपनी इस योजना में नॉमिनी का भी ऑप्शन देता है। यदि आप चाहें तो इस स्कीम के खाते को पोस्ट ऑफिस की एक ब्रांच से दूसरी ब्रांच में ट्रांसफर भी करवा सकते हैं। एक और खास सुविधा जो इस स्कीम में मिलती है वो ये कि सिंगल अकाउंट को जॉइंट और जॉइंट अकाउंट को सिंगल अकाउंट में भी बदलवाया जा सकता है। इसके अलावा ब्याज के भुगतान के लिए यदि आप हर साल ब्याज नहीं लेना चाहते तो पोस्ट ऑफिस से अनुरोध करके आप सालाना ब्याज को अपने पोस्ट ऑफिस बचत खाते में ट्रांसफर करने को कह सकते हैं। ऐसा करने पर आपको दोगुना फायदा होगा। क्योंकि ब्याज बचत खाते में आने पर आपको यहां भी ब्याज मिलेगा।

    #FD post office
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleघरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती
    Next Article अप्रैल में कार बिक्री का आंकड़ा शून्य!
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026
    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner
    June 13, 2026
    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner
    April 29, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.