नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन चल रहा है। इसके चलते चारों आर्थिक दिक्कतों की ही बात हो रही है। लेकिन आज यानी 1 मई को बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने आज से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भारी कटौती कर दी है।
यह कटौती आधी रात से लागू हो गई है। इस कारण आज से जिनको भी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी उनको इस घटे हुए रेट का फायदा मिलेगा। ध्यान रहे कि सरकार ने पिछले महीने भी 1 अप्रैल को गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। दरअसल दुनिया भर में लॉकडाउन के चलते तेल और गैस की मांग में कमी आई है। यही कारण है कि इसके अंतरराष्ट्रीय दाम में कटौती हुई है।
इसका ही फायदा भारत के लोगों को मिला है। आमतौर पर लॉकडाउन में गिफ्ट ही कहा जा सकता है। तेल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर के दामों की समीक्षा करती है। हर राज्य में टैक्स अलग-अलग होते है और इसके हिसाब से एलपीजी के दामों में अंतर होता है। इसलिए इस खबर में एक टेबल दी जा रही है, जिससे लोग अपने प्रदेश और शहर के रेट जान सकें।
आज यानी 1 मई 2020 से गैस का 14.2 किलोग्राम वाला गैर-सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर अब दिल्ली में 162.5 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता हो गया है। नई कीमतें घटकर 611.50 रुपये हो गई हैं। वहीं 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 256 रुपये घटकर 1029.50 रुपये हो गए है। नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं।

