Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: देश में अप्रैल माह के दौरान खाद्य तेलों का आयात 34 प्रतिशत घटकर 7 लाख 90 हजार 377 टन रह गया। उद्योग के संगठन एसईए ने बुधवार को यह जानकारी देते हुये कहा कि मुख्य तौर पर परिवहन एवं रखरखाव सुविधाओं की तंगी से इसमें गिरावट आई है। साल्वेंट एक्सट्रेक्टर्स एसोसियेसन आफ इंडिया (एसईए) ने एक वक्तव्य में कहा कि पॉम तेल के आयात में इस दौरान भारी गिरावट दर्ज की गई जबकि सोयाबीन और सूरजमुखी जैसे हल्के तेलों का आयात बढ़ा है। भारत दुनिया भर में वनस्पति तेलों का सबसे बड़ा खरीदार देश है। अप्रैल 2019 के…
नयी दिल्ली: अडाणी एंटरप्राइजेज का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 63.57 प्रतिशत घटकर 96.93 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले वित्त की जनवरी-मार्च की तिमाही में कंपनी ने 266.09 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था। बीएसई को भेजी सूचना में गौतम अडाणी की अगुवाई वाली कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी एकीकृत कुल आय दो प्रतिशत बढ़कर 13,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,473 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 13,711.98 करोड़ रुपये रहा, जो…
मुम्बई। आज बुधवार यानी 6 मई 2020 को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 232.24 अंक की तेजी के साथ 31685.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 65.30 अंक की तेजी के साथ 9270.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2457 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1085 शेयर तेजी के साथ और 1219 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 153 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 13 पैसे की कमजोरी के…
नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण देश भर में लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन से केंद्र सरकार के राजस्व यानी इनकम पर काफी असर पड़ा है। कारोबार बंद हैं, जिससे सरकार की इनकम में भारी गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में सरकार विभिन्न तरीकों से अपने खर्च कम कर रही है। इसी कड़ी में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को एक तगड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने जनरल प्रॉविडेंट फंड यानी जीपीएफ की ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की जमा पंजी पर मिलने वाले ब्याज में कमी आएगी। सरकार ने चालू वित्त…
नई दिल्ली: कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए देश में लॉकडाउन चल रहा है। इसी बीच खबर है कि देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते सर्विस सेक्टर को तगड़ा झटका लगा है। देश के सेवा क्षेत्र की गतिविधियां अप्रैल में रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। एक मासिक सर्वेक्षण के अनुसार देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान नागरिकों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध और कारोबारों के बंद रहने का असर सेवा क्षेत्र पर भी पड़ा और क्षेत्र की गतिविधियां लगभग रुकी रहीं। वहीं आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विसेस बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स अप्रैल में 5.4 अंक पर रहा। यह मार्च के 49.3 अंक के मुकाबले…
नयी दिल्ली: पर्यटन क्षेत्र की शीर्ष संस्था फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी (एफएआईटीएच) ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के कारण भारत के पर्यटन क्षेत्र को होने वाले नुकसान के अनुमान को दोगुना कर 10 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। एफएआईटीएच ने एक बयान में कहा कि इससे पहले पर्यटन क्षेत्र को पांच लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान जताया गया था और इस बारे में मार्च में सरकार को बता दिया गया था। एफएआईईटी के प्रवक्ता ने कहा कि फेडरेशन भारतीय पर्यटन उद्योग को होने वाले आर्थिक नुकसान के…
नई दिल्ली: विस्तारा एयरलाइंस ने घोषणा की है कि कंपनी के वरिष्ठ कर्मचारियों को मई और जून में प्रति माह चार दिनों के लिए बिना वेतन (एलडब्ल्यूपी) के अनिवार्य छुट्टी पर जाना होगा। यह घोषणा एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) लेस्ली थिंग ने मंगलवार को की है। कंपनी के सीईओ ने कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि दुनिया भर में लॉकडाउन के कारण ठप पड़े विमानन क्षेत्र की वजह से एयरलाइन को होने वाली कठिनाइयों से निपटा जा सके। इससे पहले विस्तारा ने बीते महीने अप्रैल में छह दिनों के लिए अनिवार्य रूप से एलडब्ल्यूपी…
मुम्बई। आज मंगलवार यानी 5 मई 2020 को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 261.84 अंक की गिरावट के साथ 31453.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 87.90 अंक की गिरावट के साथ 9205.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2587 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 872 शेयर तेजी के साथ और 1521 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 194 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 8 पैसे की मजबूती…
नयी दिल्ली: फोर्स मोटर्स ने अप्रैल में कुल 66 वाहनों की बिक्री की। हालांकि देशव्यापी लॉकडाउन के चलते उसका उत्पादन शून्य रहा। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी की छोटे वाणिज्यिक वाहन और हल्के वाणिज्यिक वाहनों की घरेलू बिक्री अप्रैल में शून्य रही। लेकिन कंपनी ने इस दौरान स्पोर्ट्स यूटिलिटी, यूटिलिटी और ट्रैक्टर श्रेणी में कुल 46 वाहनों की घरेलू बिक्री की। समीक्षावधि में कंपनी ने 20 छोटे वाणिज्यिक वाहन और हल्के वाणिज्यिक वाहनों का निर्यात किया। लेकिन अन्य श्रेणी का निर्यात शून्य रहा।
नयी दिल्ली: वाहन कलपुर्जे बनाने वाली प्रमुख कंपनी भारत फोर्ज ने अपने बारामती संयंत्र में आंशिक परिचालन फिर शुरू कर दिया है।कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में बताया कि संबंधित प्राधिकारियों से अनुमति प्राप्त करने के बाद उसने संयंत्र में काम दोबारा शुरू किया है। कंपनी को इस सप्ताह के अंत तक कारखाने में उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। उससे पहले कंपनी अनिवार्य सुरक्षा जांच करेगी। साथ कर्मचारियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए उन्हें सामुदायिक दूरी और साफ-सफाई का प्रशिक्षण भी देगी।
मुंबई: गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) ने रिजर्व बैंक से सभी ऋणों को मार्च 2021 तक एक बार पुनर्गठित करने की अनुमति मांगी है। एनबीएफसी का कहना है कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन (बंद) की वजह से उनके ग्राहकों को धन की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए उन्हें ऐसा करने दिया जाए।एनबीएफसी ने उन्हें बैंकों का ऋण चुकाने पर दी गयी मोहलत को आगे बढ़ाने की भी मांग रखी है। साथ ही रिजर्व बैंक से ऋण प्रावधान नियमों में छूट और भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) और राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से पुनर्वित्त…
वाशिंगटन: एक अमेरिकी वित्तीय संगठन ने एक भारतीय शिक्षा स्टार्टअप को 1.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर का कर्ज देने पर सहमति व्यक्त की है। इस धनराशि का इस्तेमाल भारत में निन्म आय वर्ग के छात्रों को शिक्षा देने वाले विद्यालयों को सहायता देने के लिए किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अच्छी शिक्षा मिल सके। यूएस इंटरनेशनल डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएफसी) ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषण से बेंगलूरु स्थिति स्टार्टअप ‘वर्तना’ को दीर्घावधि पूंजी जुटाने में मदद मिलेगी।डीएफसी ने कहा कि ये वित्तपोषण विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे कोरोना वायरस महामारी के कारण…
नयी दिल्ली: वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की अप्रैल में बिक्री शून्य रही। इसकी बड़ी वजह देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते विनिर्माण और विपणन गतिविधियों पर लगी रोक है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में 13,626 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 पर भारत सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन करेगी।
नयी दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप मई के अंत तक भारत में अपनी पेमेंट सर्विस शुरू करने जा रहा है। देश के तीन प्रमुख बैंक इस प्रोडक्ट को शुरू करने के लिए तैयार हैं। इन बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक शामिल हैं। हालांकि व्हाट्सएप की नयी सर्विस के पहले चरण में देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई हिस्सा नहीं लेगा। जानकारी के लिए बता दें कि ये चारों बैंक व्हाट्सएप के साथ इंटीग्रेटेड प्रोसेस में थे, जबकि फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ बीटा टेस्टिंग शुरू की थी। अपनी नयी सर्विस के…
मोबाइल एप आधारित कैब सर्विस प्रदान करने वाली बड़ी कंपनियां ओला और उबर ने एक बार फिर अपनी सर्विस शुरू कर दी है। हालांकि इन कंपनियों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्राइवर और यात्री दोनों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया है। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ाकर 17 मई कर दिया है लेकिन जोन के आधार पर कुछ सर्विसों को छूट दी गई है। इनमें कैब सर्विस भी है। कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इलाकों को रेड जोन, कम प्रभावित इलाकों को ऑरेंज जोन और इसके प्रभाव से बचे क्षेत्रों को…
देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते अप्रैल में घरेलू विनिर्माण गतिविधियां रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहीं। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण रपट के अनुसार कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी देखी गयी और नए ऑर्डर भी डूब गए। आईएचएस मार्किट इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई विनिर्माण) अप्रैल में गिरकर 27.4 अंक रह गया। यह मार्च में 51.8 अंक था। कंपनियों के खरीद प्रबंधकों के बीच पिछले 15 साल से किए जा रहे इस सर्वेक्षण के इतिहास में यह कारोबारी गतिविधियों में सबसे तेज गिरावट को दर्शाता है जबकि पिछले 32 महीनों से विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में लगातार तेजी…
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मारुति सुजुकी कार की बिक्री पर सबसे बड़ा दांव लगाने जा रही है या यूं कहें कि नई पहल शुरु करने जा रही है। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी कार सेल्स को डिजिटल रूप देने के लिए सबसे बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी अब कोविड-19 के बाद कारों की बिक्री के ‘डिजिटल फर्स्ट अप्रोच टू कस्टमर रिलेशनशिप एंड सेल’ नाम का एक प्रोग्राम बना रही है। जिस लॉकडाउन खत्म होने के बाद कंपनी कारों की बिक्री के लिए कंपनी इस प्रोग्राम को अपनाएगी। कोरोना…
मुंबई: घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने नये अनुमान में सोमवार को कहा कि जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 20 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। एजेंसी ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये पूरे देश में लागू लॉकडाउन में ढील दिये जाने की सरकार की घोषणा के बाद यह अनुमान व्यक्त किया है। एजेंसी ने लॉकडाउन में ढील के बाद भी पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के बारे में कहा कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में इस दौरान दो प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है। एजेंसी ने इससे पहले अपने अनुमान में कहा था कि वित्त…
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की चपेट में आने के बाद देशभर में हुए लॉकडाउन से जहां देशभर में आर्थिक गतिविधियां ठप है, वहीं राज्यों का खजाना भी खाली हो गया है। ऐसे में वे विकासात्मक कार्यों के बदले राज्य के कर्मचारियों का वेतन और रिटायर्ड लोगों का पेंशन भुगतान करने में ज्यादा सक्रियता दिखा रहे हैं। इंडिया रेटिंग ऐंड रिसर्च ने वर्ष 2017—18 से 2019—20 के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर निष्कर्ष निकाला है कि राज्यों को 46 फीसदी आमदनी अपने टैक्स रेवेन्यू से होती है। उनका 26 फीसदी संसाधन केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के रूप में मिलता है जबकि…
मुम्बई। आज सोमवार यानी 4 मई 2020 को शेयर बाजार में भारी गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 2002.27 अंक की गिरावट के साथ 31715.35 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 566.40 अंक की गिरावट के साथ 9293.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2597 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 574 शेयर तेजी के साथ और 1841 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 182 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 60 पैसे की कमजोरी…
