नयी दिल्ली: वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड की अप्रैल में बिक्री शून्य रही। इसकी बड़ी वजह देशव्यापी लॉकडाउन (बंद) के चलते विनिर्माण और विपणन गतिविधियों पर लगी रोक है।
कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। पिछले साल इसी माह में कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजार में 13,626 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने कहा कि वह कोविड-19 पर भारत सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन करेगी।

