Author: Finance Khabar
एसयूवी बनाने वाली कंपनी महिंद्रा अपनी ऑफ-रोडर एसयूवी थार (Thar) का न्यू-जेनरेशन मॉडल लाने की तैयारी में है। नई 2020 महिंद्रा थार अगस्त में लॉन्च की जा सकती है। न्यू-जेनरेशन महिंद्रा थार की नई लीक तस्वीर सामने आई है, जो प्रॉडक्शन रेडी वर्जन (बाजार में लॉन्च होने वाला मॉडल) की है। लीक तस्वीर में एसयूवी के ऊपर सफेद प्लास्टिक जैसा कवर है, जो आमतौर पर डीलर यार्ड्स में भेजे जाने से पहले नए वाहनों पर लगाया जाता है। आपको बता दें कि नई महिंद्रा थार को लॉकडाउन से पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। हालांकि नई…
बेंगलुरु: कोविड-19 संकट लंबा खिंचने पर करीब 25 प्रतिशत भारतीय स्टार्टअप गंभीर संकट में आ जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के दिग्गज सेनापति गोपालकृष्णन ने यह राय व्यक्त की है। इन्फोसिस के सह संस्थापक गोपालकृष्णन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि करीब 25 प्रतिशत स्टार्टअप ऐसे हैं जिनके पास सिर्फ छह माह तक परिचालन के लिए संसाधन हैं। यदि इतने समय में स्थिति नहीं सुधरती है तो उन्हें गंभीर संकट का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, अभी ऐसा होता दिख नहीं रहा है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 25 प्रतिशत स्टार्टअप को गंभीर संकट से…
नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1 मई 2020 को समाप्त सप्ताह में 16.22 लाख डॉलर बढ़कर 481.078 अरब डॉलर हो गया। इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा संपत्तियो का बढ़ना रहा है। वहीं इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.455 अरब डॉलर रह गया था। इससे पहले छह मार्च को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.69 अरब डॉलर बढ़कर 487.23 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पर पहुंच गया था। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान करीब 62 अरब डॉलर बढ़ा था। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक…
नयी दिल्ली। सेल्स के मामले में एक बेहद कमजोर अप्रैल के बाद कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई खास ऑफर भी पेश कर रही हैं। इन्हीं में ह्यूंडई भी कई ऑफर लेकर आई है। ह्यूंडई डिजिटल सेल्स के साथ-साथ अपने 6 मॉडलों पर शानदार ऑफर दे रही है, जिनमें डिस्काउंट से लेकर ईएमआई छूट तक शामिल है। आइये जानते हैं ह्यूंडई के खास ऑफर्स के बारे में। ह्यूंडई अपनी एलांट्रा पर 1 लाख रुपये का भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है। सिर्फ पेट्रोल मॉडल में मिलने वाली इस गाड़ी पर कंपनी जो डिस्काउंट दे रही है उसमें…
म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत अप्रैल 2019 की तुलना में अप्रैल 2020 में आसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एएमयू बढ़ी है। पिछले वर्ष 22.26 लाख करोड़ रुपये की तुलना में यह 7.5 प्रतिशत बढ़कर 23.93 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं म्यूचुअल फंड में लोगों के निवेश के लिए लोकप्रिय माध्यम माने जाने वाले एसआईपी की एयूएम व एसआईपी की बात करें तो इसमें बढ़ोतरी और गिरावट दोनों ही दर्ज की गई हैं। एसआईपी एयूएम अप्रैल 2020 में 2,75,982.88 करोड़ रुपये रहा, जो मार्च 2020 तक 2,39,886.13 करोड़ रुपये था। यानी इसमें 36,096.75 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखी…
नई दिल्ली: देश के वाहन उद्योग के समक्ष श्रमबल की उपलब्धता और शॉप-फ्लोर पर स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रबंधन की चुनौतियां आ रही हैं। परामर्शक कंपनी ईवाई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वाहन विनिर्माता कंपनियां ठेका श्रमिकों के बजाय डिजिटल प्रौद्योगिकी का अधिक इस्तेमाल कर सकती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्वास्थ्य संकट का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा। विशेष रूप से शॉप-फ्लोर में काम करने के तरीके पर। ईवाई की रिपोर्ट ‘अभी, अगला और उससे आगे : भविष्य का वाहन कारखाना’ में कहा गया है कि कार्यस्थल पर…
नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ समीक्षा बैठक करेंगी, जिसमें कर्ज के उठाव की स्थिति सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। यह बैठक कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को उबारने के प्रयासों का हिस्सा है। सूत्रों ने कहा कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये होगी। इसमें कर्ज लेने वालों तक ब्याज दर में कमी का फायदा पहुंचाने तथा कर्ज की किस्तों के भुगतान के लिए बैंकों की ओर से मोहलत देने की योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। भारतीय रिजर्व बैंक…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह 2,50,825.28 करोड़ रुपये घट गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं। आलोच्य सप्ताह के दौरान शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि दर्ज की गयी। बीते सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सर्वाधिक 45,535.19 करोड़ रुपये कम होकर 7,10,514.04 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 39,923.11 करोड़ रुपये घटकर 5,09,430.95 करोड़ रुपये और एचडीएफसी की बाजार हैसियत 39,386.76 करोड़…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने शनिवार को स्पष्ट किया है कि उसके वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में 25 प्रतिशत की कटौती पूरे वित्त वर्ष 2020-21 के लिए लागू होगी। कंपनी ने कहा है कि इन कर्मचारियों का मूल वेतन बहाल करने का फैसला वित्त वर्ष के अंत में किया जाएगा। इंडिगो ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के वेतन में पांच से 25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की थी। इसके अलावा कंपनी ने वरिष्ठ कर्मचारियों के लिए मई, जून और जुलाई में बिना वेतन अवकाश कार्यक्रम की भी घोषणा की थी। एयरलाइन ने यह घोषणा…
नयी दिल्ली। लॉकडाउन में देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक तगड़ा झटका दिया है। एसबीआई ने रेपो रेट से जुड़ी होम लोन ब्याज दरों में 30 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है। इससे एसबीआई के होम लोन ग्राहकों पर ईएमआई का बोझ बढ़ेगा। इतना ही नहीं एसबीआई ने संपत्ति पर लिए गए पर्सनल लोन पर भी ब्याज दरों में 30 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है। बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर उधारकर्ताओं और रियल्टी फर्मों के लिए ऋण जोखिम (Credit Risk) में वृद्धि के संकेत के बीच ब्याज दरें…
नयी दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चेतावनी देते हुए कहा है कि कोरोनावायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में और गिरावट आएगी। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने वैश्विक इकोनॉमी पूर्वानुमानों में गिरावट का संकेत दिया है। साथ ही उन्होंने अमेरिका और चीन को एक नए ट्रेड वॉर से बचने के लिए कहा है जो कोरोनोवायरस महामारी से रिकवरी को कमजोर कर सकता है। जॉर्जीवा के अनुसार हाल ही में सामने आया कई देशों का आर्थिक डेटा आईएमएफ के अनुमानों से कमजोर रहा है। आईएमएफ ने 2020 में पहले ही 3 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाया है। तत्काल मेडिकल सॉल्यूशन न…
नयी दिल्ली: अडाणी ट्रांसिमशन का बीते वित्त वर्ष (2019-20) की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 60 प्रतिशत घटकर 58.97 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि 185 करोड़ रुपये की राशि को एकबारगी बट्टे खाते में डालने की वजह से उसके मुनाफे में गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 146.7 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,317.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,569.16 करोड़ रुपये रही…
बेंगलुरू: टाटा के आभूषण ब्रांड तनिष्क ने देश भर में अपने 328 स्टोर को फिर से खोलने की शनिवार को घोषणा की। करीब डेढ़ महीने से बंद पड़े स्टोर को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा और इसकी शुरुआत रविवार को 50 स्टोर के साथ होगी। तनिष्क ने एक बयान में कहा कि वह स्टोर को फिर से खोलने और इनके परिचालन के दौरान कोरोना वायरस से संबंधित सुरक्षा व बचाव के सभी नियमों का अनुपालन करेगा। उसने कहा कि उसने स्वर्ण मानक सुरक्षा ई-बुक की शुरुआत की है। इससे ग्राहकों और उसके कर्मचारियों की सुरक्षा व कल्याण के प्रति कंपनी…
नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रवर्तित कंपनी एसोसियेटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में मुंबई के बांद्रा इलाके में एक नौ मंजिला इमारत का एक हिस्सा कुर्क किया है। इसका मूल्य 16.38 करोड़ रुपये आंका गया है। ईडी ने बताया कि उसने कुर्की का एक तात्कालिक आदेश जारी किया है और इस संबंध में एजेएल तथा उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) व कांग्रेस के नेता मोती लाल वोरा को नोटिस जारी किये हैं। एजेएल पर गांधी परिवार के सदस्यों सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का नियंत्रण है।…
नई दिल्ली: बैंक फ्रॉड का एक और ताजा मामला सामने आया है। राम देव इंटरनैशनल के तीन प्रमोटर्स भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की अगुवाई वाले छह बैंकों के कंसोर्टियम के साथ 411 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद देश से फरार हो चुके हैं। सीबीआई ने हाल में इनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एसबीआई द्वारा इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने से पहले ही ये देश से भाग चुके हैं। सीबीआई ने हाल में पश्चिम एशियाई देशों और यूरोपीय देशों को बासमती चावल का निर्यात करने वाली कंपनी और उसके निदेशकों नरेश कुमार,…
नई दिल्ली: कोरोना के कारण जारी तीसरे चरण का लॉकडाउन 17 मई को खत्म हो रहा है। इस दौरान मेट्रो, ट्रेन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और हवाई सेवा पर पाबंदी है। हालांकि ग्रीन जोन में सशर्त बसों को चलने की इजाजत है। एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि 17 मई के बाद परिवहन को धीरे-धीरे खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि इस मामले में आखिरी फैसला गृह मंत्रालय को लेना है, लेकिन ट्रांसपोर्टर्स की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। उनपर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, जिसके…
नई दिल्ली: कोरोना संकट के समय जब पूरा कारोबार ठप है, मुकेश अंबानी एकमात्र ऐसे उद्योगपति हैं जिन्होंने तीन सप्ताह के भीतर तीन डील कर कंपनी के लिए 60 हजार करोड़ रुपये का भारी-भरकम फंड जुटाया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और अमेरिका की दो और कंपनी जियो में बड़े पैमाने पर निवेश कर सकती है। अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक रिलायंस जियो में 850-950 मिलियन डॉलर (6500 करोड़) का निवेश कर सकती है। माना जा रहा है कि यह डील मई के अंत तक हो जाएगी। खबर यह भी है कि सऊदी अरबिया पब्लिक इन्वेस्टमेंट…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ते हुए नजर आ रही है। ऐसे में लॉकडाउन के कारण हो रहे आर्थिक नुकसान को लेकर भारतीय उद्योग परिसंघ ने शुक्रवार को कहा कि 15 लाख करोड़ रुपये या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.5 प्रतिशत के बराबर राहत पैकेज का एलान केंद्र सरकार को तत्काल करना चाहिए। सीआईआई द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को कोविड-19 (COVID-19) की वजह से काफी तेज झटका लगा है। इस स्थिति में भारत भी इसमें कोई अपवाद नहीं है। इस महामारी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था में…
मुंबई: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। यह कटौती 11 मई से प्रभावी होगी। जुलाई, 2019 के बाद से बैंक ने एमसीएलआर में लगातार 11वीं बार कटौती की है। बैंक ने बयान में कहा कि एक साल की एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत घटाकर 7.75 से 7.70 प्रतिशत किया गया है। एक दिन के एमसीएलआर को 7.30 से 7.15 प्रतिशत किया गया है। एक महीने की एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 7.25 प्रतिशत किया गया है। बैंक ने तीन महीने और छह महीने की एमसीएलआर को 0.05 प्रतिशत घटाकर क्रमश:…
नई दिल्ली: कोरोना लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा MSME सेक्टर पर असर पड़ा है, जिसका जीडीपी में योगदान एक तिहाई में देश के निर्यात में करीब 45 फीसदी है। इस सेक्टर के लिए लगातार मदद की मांग की जा रही है। दूसरी तरफ सरकार अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए लगातार कर्ज बांटने पर जोर दे रही है। बता दें कि MSME सेक्टर को लॉकडाउन शुरू होने से अब तक 42 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। राष्ट्रव्यापी बंद 25 मार्च से लागू हुआ है। इस दौरान सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने वर्किंग कैपिटल की सीमा पर मौजूदा…
