नयी दिल्ली। सेल्स के मामले में एक बेहद कमजोर अप्रैल के बाद कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई खास ऑफर भी पेश कर रही हैं। इन्हीं में ह्यूंडई भी कई ऑफर लेकर आई है। ह्यूंडई डिजिटल सेल्स के साथ-साथ अपने 6 मॉडलों पर शानदार ऑफर दे रही है, जिनमें डिस्काउंट से लेकर ईएमआई छूट तक शामिल है। आइये जानते हैं ह्यूंडई के खास ऑफर्स के बारे में।
ह्यूंडई अपनी एलांट्रा पर 1 लाख रुपये का भारी भरकम डिस्काउंट दे रही है। सिर्फ पेट्रोल मॉडल में मिलने वाली इस गाड़ी पर कंपनी जो डिस्काउंट दे रही है उसमें एक्सचेंज ऑफर और कैश डिस्काउंट शामिल है। अगर आप इस शानदार कार को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए शानदार मौका है।
ह्यूंडई अपनी बीएस-6 मॉडल वाली एलीट आई20 पर 35,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी का यह मॉडल भी सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में ही मौजूद है। इसके अलावा ह्यूंडई की पुरानी ग्रैंड आई10 आपको 45,000 रुपये का डिस्काउंट मिल जाएगा।
कंपनी सैंट्रो पर अलग-अलग ऑफर्स दे रही है। इसमें बेस एरा मॉडल पर 30,000 रुपये का डिस्काउंट और दूसरे वेरिएंट्स के लिए 40,000 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा ग्रैंड आई10 निओस की बात करें तो इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर ह्यूंडई 25,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। बता दें कि डिस्काउंट ऑफर के अलावा ह्यूंडई ईएमआई ऑफर भी दे रही है। आइए जानते हैं उन ऑफर्स के बारे में।
ह्यूंडई की ये शानदार स्कीम आपको पहले 3 महीने कम राशि की ईएमआई चुकाने का ऑप्शन देती है। यानी आप इस स्कीम के जरिए शुरुआती 3 महीनों की ईएमआई के लिए कम पैसे चुकाने का ऑप्शन ले सकते हैं। इसके बाद बचे हुए बैलेंस को आप 3, 4 या 5 साल की अवधि में ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंडई अपने सभी मॉडलों पर ये ऑप्शन दे रही है।
ह्यूंडई ने एक स्टेप-अप स्कीम पेश की है, जिसके तहत आपको 7 साल वाले लोन पर पहले साल 1234 रुपये प्रति लाख की कम ईएमआई अदा करनी होगी। इसके बाद अगले साल से हर साल आपकी ईएमआई पर 11 फीसदी राशि बढ़ाई जाएगी। ये स्कीम भी सभी ह्यूंडई मॉडलों पर मिल रही है।

