Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फिक्स्ड डिपॉजिट»अभी भी कुछ बैंकों में FD पर मिल रहा है 9 प्रतिशत तक ब्याज
    फिक्स्ड डिपॉजिट

    अभी भी कुछ बैंकों में FD पर मिल रहा है 9 प्रतिशत तक ब्याज

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। कोरोनावायरस ने बैंकों और फाइनेंसिंग कंपनियों की स्थिति बिगाड़ कर रख दी। बैंकों और बाकी फाइनेंसिंग कंपनियों की ऐसी हालत खराब हुई कि उन्होंने अपनी निवेश स्कीम पर रिटर्न यानी ब्याज की दर कम कर दी। अगर आप एफडी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको बड़े बैंकों और एनबीएफसी कंपनियों में वो ब्याज दर मिलना बहुत मुश्किल है, जो कुछ महीने पहले तक मिल रही थी।

    मगर अभी भी कुछ बैंक ऐसे हैं जिनमें आपको 9 फीसदी की ऊंची ब्याज दर बहुत आसानी से मिल जाएगी। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में भी हम आपके लिए लाए हैं बेस्ट एफडी ऑप्शन, जहां बाकी जगहों के मुकाबले आपकी संपत्ति में जल्दी और अधिक इजाफा हो सकता है। फिक्स्ड डिपॉजिट या एफडी अभी भी सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले निवेश ऑप्शन में है। इसकी सबसे बड़ी है सुरक्षा। लोग एफडी में अपना पैसा सुरक्षित समझते हैं, जो कि है भी। एफडी में शेयर बाजार की तरह खतरा नहीं होता। मगर आपके लिए एफडी में पैसा लगाने से पहले ये देखना जरूरी है आपको ब्याज कितना मिलेगा।

    सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक नाम से ही एक स्मॉल फाइनेंस है। ये एफडी पर 4 फीसदी से 9 फीसदी तक की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को ये बैंक 4.25 फीसदी से लेकर 9.58 फीसदी तक ब्याज ऑफर करता है। पहले ही बता दें कि 5 साल की एफडी पर आपको सबसे अधिक ब्याज मिलेगा। बता दें कि सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 से 14 दिन और 15 से 45 दिन तक के लिए 4 फीसदी, 46 दिन से 90 दिन के लिए 5 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने तक की एफडी पर 5.50 फीसदी और 6 महीने से 9 महीने तक की एफडी पर 7.50 फीसदी ब्याज देता है। साथ ही 9 महीने से 1 साल तक की एफडी पर यहां 7.75 फीसदी, 1 साल से 2 साल तक पर 8 फीसदी और 2 साल से 3 साल तक की एफडी पर 8.25 फीसदी मिलेगा।

    उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक

    ये भी स्मॉल फाइनेंस बैंक है। इस बैंक में आपको 7 से 45 दिनों की एफडी पर 4.75 फीसदी, 46 दिन से 90 दिनों की एफडी पर 5.50 फीसदी और 91 दिनों से 180 दिनों की एफडी पर 6.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। साथ ही 271 दिन से लेकर 1 साल तक एफडी पर 7.20 फीसदी और 1 साल से 445 दिनों की एफडी करवाने पर आपको 8.20 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। बता दें कि ये बैंक सबसे अधिक ब्याज दर 456 दिन से लेकर 2 साल की एफडी पर देता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 50 बेसिस पॉइंट या आधा फीसदी अधिक ब्याज दिया जाता है।

    जना स्मॉल फाइनेंस बैंक

    ये बैंक एफडी पर 5 फीसदी से लेकर 8.50 फीसदी तक की दर से ब्याज देता है। बता दें कि यहां आपको 7 से 14 दिन की एफडी पर 5 फीसदी, 15 से 45 दिन पर 5.50 फीसदी, 46 से 60 दिन पर 6.25 फीसदी, 61 से 90 दिन पर 6.75 फीसदी, 91 दिन से 180 दिन पर 7.25 फीसदी और 1 साल के लिए एफडी पर 9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जो कई अन्य ऑप्शन से काफी शानदार है।

    उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

    इस बैंक में आपको 7 से 29 दिन पर 5.5 फीसदी, 30 से 89 दिन पर 6.10 फीसदी, 90 से 179 दिन पर 6.60 फीसदी और 180 दिन से 364 दिन की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा 1 साल से 2 साल की एफडी पर 8 फीसदी ब्याज दर मिलेगी।

    fixed deposite
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपीएम-केयर्स कोष में ईपीएफओ कर्मचारियों ने दिए 2.5 करोड़ रुपये
    Next Article कोरोना के कारण दोगुना हो सकता भारतीय बैंकों का NPA
    Finance Khabar

    Related Posts

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025

    5000 में शुरू करें FD: जब पॉकेट मनी ही सेविंग्स हो

    July 30, 2025

    SBI का करोड़ों ग्राहकों को झटका! ‘अमृत वृष्टि’ FD स्कीम पर ब्याज दरों में कटौती

    June 16, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.