नयी दिल्ली: महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के निदेशक मंडल ने कंपनी को 250 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। कंपनी कर्ज और बांड सहित विभिन्न माध्यमों से यह राशि जुटाएगी।
कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह कर्ज एक या अधिक किस्तों में जुटाया जाएगा। कंपनी ने कहा, ‘‘उसके निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में 250 करोड़ रुपये की राशि जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।’’महिंद्रा लॉजिस्टिक्स महिंद्रा समूह की लॉजिस्टिक्स इकाई है।

