Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ‘वृहद एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन
    प्रेस विज्ञप्ति

    बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा ‘वृहद एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    • एमएसएमई की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय स्तर का वेबिनार.
    • बैंक द्वारा कोविड-19 उपरांत उभरने वाले अवसरों के संबंध में एमएसएमई उद्यमियों को जानकारी दी गई.

    मुंबई: बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने कोविड-19 महामारी एवं संबंधित लॉकडाउन की स्थिति में एमएसएमई क्षेत्र के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर देशभर के एमएसएमई ऋणकर्ताओं से संपर्क कायम करने के लिए एक अनूठी पहल  ‘वृहद एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम’ का आयोजन किया.

    बैंक के कार्यपालक निदेशक श्री विक्रमादित्य सिंह खीची की अध्यक्षता में आयोजित इस लाइव वेबिनार में बैंक के महाप्रबंधकों, अंचल प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों, शाखा प्रबंधकों तथा एमएसएमई लोन फैक्ट्री के प्रबंधकों के साथ बड़ी संख्या में एमएसएमई ऋणकर्ताओं ने भाग लिया. इस वेबिनार का उद्देश्य एमएसएमई ग्राहकों की चिंताओं को दूर करना एवं भारत सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक तथा विशेष रूप से  बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा उनकी सहायता हेतु किए जाने वाले विभिन्न उपायों तथा उन्हें चुनौतियों के दौर से बाहर निकालने में सक्षम बनाने हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता के संबंध में सूचित करना था.

    ‘वृहद एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम’ बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा आरंभ की गई एक अनूठी एवं देशभर में स्थापित किए गए संपर्क के स्तर के मद्देनजर उद्योग जगत में इकलौती पहल है. इस वेबिनार का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य एमएसएमई  ऋणकर्ताओं को बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं / विकल्पों से अवगत कराना था. वेबिनार में बैंक के कार्यपालकों द्वारा समस्याओं से उबरने के लिए इन सुविधाओं के उपयोग हेतु सुझाव / मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ भविष्य के लिए रोडमैप भी प्रस्तुत किया गया. वेबिनार के दौरान चैटबॉक्स सुविधा के माध्यम से प्रतिभागी ऋणकर्ता अपनी शंकाओं / जिज्ञासाओं का समाधान कर सके तथा बैंक को चैटबॉक्‍स के माध्‍यम से लगभग 22000 प्रश्‍न प्राप्‍त हुए. एमएसएमई ऋणकर्ताओं को कोविड-19 के बाद के परिदृश्य में कुछ सेगमेंट को उपलब्ध होने वाले व्यावसायिक अवसरों से अवगत कराया गया.

    श्री विक्रमादित्य सिंह खीची, कार्यपालक निदेशक, जिन्होंने अपने डेस्क से इस वेबिनार का आयोजन किया था,  ने बताया कि “एमएसएमई क्षेत्र जो कि अर्थव्यवस्था का मेरूदण्ड है एवं देश का सबसे बड़ा रोजगार प्रदाता क्षेत्र है,पर कोविड-19 महामारी एवं लॉकडाउन का काफी बुरा असर पड़ा है. बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लिए एमएसएमई हमेशा से प्राथमिक महत्त्व वाला क्षेत्र रहा है. इसे ध्यान में रखते हुए एमएसएमई ऋणकर्ताओं से सीधे संवाद करने की व्यवस्था की गई ताकि इस चुनौतिपूर्ण दौर में उन्हें बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली अतिरिक्त सुविधाओं के संबंध में आश्वस्त किया जा सके. वर्तमान समय में प्रत्यक्ष रूप से संपर्क की संभावना न होने के कारण ही वृहद एमएसएमई संपर्क कार्यक्रम की संकल्पना ने जन्म लिया. इसमें बैंक अधिकारियों के अलावा महानगरों, शहरी, अर्धशहरी एवं  ग्रामीण केंद्रों के लगभग 49000 ग्राहकों से ऑनलाइन संपर्क किया गया.

    BoB
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleफिएट क्रिसलर ऑटोमोबाइल्स इंडिया ने जीप की ऑनलाइन लॉन्च की
    Next Article होंडा मोटरसाइकिल की अप्रैल में घरेलू बिक्री शून्य रही
    Finance Khabar

    Related Posts

    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन

    September 2, 2026

    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

    September 1, 2026

    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत

    August 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.