Close Menu
    What's Hot

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन

    April 27, 2026

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»Yes Bank ने मार्च तिमाही में कमाया 2629 करोड़ रु का मुनाफा
    फीचर न्यूज

    Yes Bank ने मार्च तिमाही में कमाया 2629 करोड़ रु का मुनाफा

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 7, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। पिछले कुछ महीनों से संकट से गुजर रहे प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए चौंकाने वाले वित्तीय नतीजे पेश किये हैं। बैंक ने इस तिमाही में हैरान करते हुए 2629 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही यस बैंक 1507 करोड़ रुपये के घाटे में रहा था। यस बैंक को ये मुनाफा अतिरिक्त टियर-1 बॉन्ड के राइट-ऑफ से हुई विशेष इनकम से हुआ है। यानी बैंक का यह मुनाफा बेहतर प्रर्दशन से नहीं राहत योजना के तहत मिलने वाली सहायता के कारण हुआ है।

    राहत योजना के तहत बैंक को अपने 6,296.94 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 बॉन्ड निवेश को राइट-ऑफ करने की छूट मिली। बैंक ने 8,415 करोड़ रुपये के बॉन्ड को राइट-डाउन करके ये इनकम हासिल की। अगर इस विशेष इनकम को हटा दें तो यस बैंक 3668 करोड़ रुपये के घाटे में रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में हुए 1507 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले दोगुने से अधिक है।

    हालांकि यस बैंक के एनपीए रेशियो में सुधार हुआ है। दिसंबर तिमाही में यस बैंक का ग्रॉस (सकल) एनपीए रेशियो 18.87 फीसदी था, जो मार्च तिमाही में 16.80 फीसदी रह गया। मगर पिछले साल की मार्च तिमाही में रहे 3.22 फीसदी के मुकाबले इसमें कई गुना बढ़ोतरी हुई है। वहीं यस बैंक शुद्ध एनपीए रेशियो दिसंबर तिमाही में 5.97 फीसदी रहा था, जो मार्च तिमाही में 5.03 फीसदी रह गया। मगर पिछले साल की मार्च तिमाही में 1.86 फीसदी के मुकाबले यह भी काफी बढ़ गया। इसके साथ ही बैंक के प्रोविजन (अचानक वाले खर्च) पिछले साल की तुलना में 3,662 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4872 करोड़ रुपये के रहे।

    Yes Bank
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleक्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ज़रूर ध्यान
    Next Article जिलेट इंडिया का मुनाफा घटकर 52.38 करोड़ रुपये रह गया
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया
    April 18, 2026
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.