Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026

    Three Most typical Issues With Kukimuki

    April 21, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»क्रेडिट कार्ड»क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ज़रूर ध्यान
    क्रेडिट कार्ड

    क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ज़रूर ध्यान

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: पिछले कुछ सालों में भारत में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। मगर इसी के साथ क्रेडिट कार्ड के बिना या कम जरूरत पर इस्तेमाल करने में भी इजाफा हुआ है। जानकार हमेशा क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के मामले में सावधानी और सतर्कता बरतने को कहते हैं, क्योंकि ये उस किस्म का लोन है जो आपकी जेब पर सबसे ज्यादा भारी पड़ सकता है। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने से पहले आपको कुछ ऐसी बातें हैं जो जरूर ही पता होनी चाहिए। इससे आप क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगे। हालांकि क्रेडिट कार्ड कंपनियां आपको ये बातें साफ तौर पर नहीं बताती, जिससे आप पर अधिक चार्ज या ब्याज का बोझ बढ़ सकता है। हम यहां आपको ऐसे ही 5 जरूरी बारे बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में हमेशा जहन में रखना चाहिए।

    वैसे तो आम तौर पर जहां तक हो सके किसी भी तरह के लोन से बचना चाहिए। मगर यदि आप क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी करके लोन के चक्कर में पड़ जाएं तो जरूरी नहीं कि आप पूरी लोन राशि एक साथ चुकाएं, बल्कि आप इस पूरे भुगतान को ईएमआई यानी किश्तों में चुका सकते हैं। वैसे भी क्रेडिट कार्ड का फायदा यही है कि आप कभी भी कहीं से भी कुछ भी खरीद सकते हैं। किश्तों में चुकाने से आप पर एक साथ बड़ा आर्थिक बोझ नहीं आता।

    हमेशा ध्यान रखें कि क्रेडिट कार्ड कंपनियां ग्राहकों से अधिक जुर्माना वसूलने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। इसलिए आपको पेमेंट का सिलसिला एक दम परफेक्ट रखना चाहिए। वैसे अगर आप क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करके हर महीने न्यूनतम पेमेंट करते हैं, तो आपको ब्याज देना होता है। मगर यदि आप न्यूनतम पेमेंट में चूक जाएं तो आपको ब्याज के साथ साथ अधिक जुर्माना भी भरना पड़ेगा। यानी हर महीने न्यूनतम पेमेंट जरूर करें।

    क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी या बैंक आपसे बैलेंस को अगले महीने में ले जाने को नहीं कहेगा। हां वे आपसे बैलेंस पर ब्याज जरूर वसूलेगा। ध्यान रहे कि बचे हुए बैलेंस पर क्रेडिट कार्ड कंपनी आपसे बहुत ऊंची ब्याज दर वसूलेगी। इसलिए हर महीने इतना ही खर्च करें जितना आप चुका सकें। वरना ब्याज की तगड़ी मार आप पर पड़ेगी। अकसर आपको क्रेडिट से खरीदारी करने पर ऑफर मिलते हैं। मगर ध्यान रहे कि कार्ड से खरीदारी के समय मिलने वाली छूट ब्याज के रूप में खत्म हो जाती है। यानी आपको ऑफर पर छूट तो मिलेगी पर ब्याज चुकाना पड़ेगा, जिससे छूट का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

    जहां तक हो सके क्रेडिट कार्ड से कैश न निकालें। इसकी दो बड़ी वजह हैं। पहली बैंक इस पर आपसे ज्यादा ब्याज वसूलेगा और दूसरे यदि आप पेमेंट में चूक गए तो ब्याज के साथ साथ आपको भारी भरकम जुर्माना भी देना होगा।

    क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता कंपनी या बैंक आपकी पेमेंट का रिकॉर्ड जांच कर उसकी समीक्षा करता है। हर 6-12 महीने पर आपके क्रेडिट कार्ड रिकॉर्ड की समीक्षा होती है। अगर आप समय पर पैसा न चुकाएं या कोई ऐसा बदलाव करें तो बैंक को अच्छा न लगे तो वो आपकी ब्याज दर बढ़ा सकता है या क्रेडिट लिमिट कम कर सकता है।

    credit card
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleस्मार्टफोन्स पर सैमसंग दे रहा है कैशबैक और डिस्काउंट
    Next Article Yes Bank ने मार्च तिमाही में कमाया 2629 करोड़ रु का मुनाफा
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026
    Denmark Unauthorized Casino Sites Legal Risks and Player Safety
    March 20, 2026
    Tower Rush Stake High Performance Racing Gear
    March 19, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.