मुम्बई। सुबह अच्छी खासी तेजी के शुरुआत करने वाला शेयर बाजार अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 81.48 अंक यानी 0.26 फीसदी टूटकर 31,561.22 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 12.30 अंक यानी 0.13 फीसदी गिरकर 9,239.20 के स्तर पर बंद हुआ है।
वहीं बैंकिंग शेयरों में दबाव के चलते बैंक निफ्टी भी करीब 402 अंक गिरकर 18,951 के स्तर पर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी मामूली दबाव रहा। आज के कारोबार में जहां सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली रही वहीं निफ्टी के 50 में से 29 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रही।
इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2,588 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,108 शेयर तेजी के साथ और 1,285 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 195 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 75.74 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

