Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को कोरोना संकट से जूझ रहे अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था, जिसके बाद वित्त मत्री ने निर्मला सीतारमण ने पांच दिनों तक राहत उपायों की घोषणा की थी। अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के एक डायरेक्टर सतीश काशीनाथ मराठे ने सरकार के इस राहत पैकेज पर सवाल उठाए हैं। सतीश मराठे ने ट्वीट कर कहा, “राहत पैकेज अच्छी और प्रगतिशील सोच वाला है, लेकिन यह अर्थव्यवस्था को उबारने में अग्रिम योद्धाओं के रूप में बैंकों को शामिल करने के मामले…
बेंगलुरु: कोरोना के कारण ऑनलाइन फूड डिलिवरी का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन ऐमजॉन ने भारत में फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। ऐमजॉन फूड सर्विस की शुरुआत बेंगलुरू से की जा रही है। फूड डिलिवरी बाजार पर अब तक स्विगी और जोमैटो का दबदबा बना हुआ है, लेकिन कोरोना के कारण डिमांड ऑला टाइम लो पर है। ऐसे में इन दोनों कंपनियों की हालत खराब है और स्टॉफ की छंटनी हो रही है। ऐमजॉन इसे अपने लिए मौके के रूप में देख रही है और इस सेगमेंट में घुसने का फैसला किया। कंपनी अपने…
• पहला मोबाइल ऐप जो आपकी उंगलियों पर टैक्स और संबंधित सेवाओं को लाता है • सीए आकांक्षियों द्वारा स्थापित, जिन्होंने गुड़गांव में प्रमुख सीए फर्म के सी.ई.ओ से ली सलाह गुडगाँव: जेजे टैक्स, एक उद्योग-प्रथम टैक्स ऐप, 26 मई, 2020 को सह-संस्थापक महक मलिक और लीशा आर्या द्वारा लांच किया जाएगा, जो गुड़गांव की एक प्रमुख सीए फर्म के साथ काम करने वाली युवतियां हैं। आज के इस तुरंत संतुष्टि के युग में, टैक्सेशन की कठिन मानदंडों से घबराने वाले लोग अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि यह चैट-आधारित प्लेटफ़ॉर्म उनके सभी प्रश्नों के लिए टैक्स एक्सपर्टों…
नई दिल्ली: रियलमी के 2 उम्दा प्रॉडक्ट आ रहे हैं। ये है Realme Watch और Realme TV। रियलमी के इन प्रॉडक्ट्स को 25 मई को होने वाली ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस बीच, रियलमी वॉच और टीवी के कई डीटेल्स सामने आए हैं। रियलमी वॉच में 1.4 इंच का कलर टचस्क्रीन डिस्प्ले होगा। यह स्मार्ट वॉच स्क्वायर डॉयल के साथ आएगी। यूजर अपने हिसाब से वॉच के लुक को कस्टमाइज कर सकेंगे। रियलमी वॉच, क्लासिक और फैशन स्ट्रैप में आएगी। हालांकि, फैशन स्ट्रैप शुरुआत में उपलब्ध नहीं होगा। रियलमी का कहना है कि अपने प्राइस सेगमेंट में यह…
नई दिल्ली: 25 मई यानी आने वाले सोमवार से घरेलू उड़ानों को करीब दो महीने बाद शुरू किया जा रहा है। हालांकि बहुत कुछ पहले जैसा नहीं होगा। घरेलू उड़ानों के लिए जरूरी गाइडलाइन्स और SOP पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हवाई अड्डे पर फिजिकल चेक-इन नहीं होगा, आरोग्य सेतु ऐप जरूरी है और साथ ही एक-तिहाई कपैसिटी के साथ ही संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा। एविएशन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि सबकी सहमति से हम 25 मई से कैलिबरेटेड तरीके से उड़ानों का संचालन शुरू करेंगे। गर्मियों के शेड्यूल 2020 के हिसाब से एक-तिहाई कपैसिटी के…
नयी दिल्ली: आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट का एकीकृत शुद्ध लाभ 2019-20 की मार्च तिमाही में 3,239.39 करोड़ रुपये रहा। आयकर की दरों में बदलाव के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 1,085.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की परिचालन आय आलोच्य तिमाही में 10,745.62 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 2018-19 की इसी तिमाही में 12,370.61 करोड़ रुपये थी। अल्ट्राटेक के अनुसार उसका सामान्य लाभ 1,131 करोड़ रुपये था। इसके अलावा…
नयी दिल्ली: बजाज ऑटो का बीते वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.86 प्रतिशत घटकर 1,353.99 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,408.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय घटकर 6,815.85 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,420.6 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी की बिक्री 17 प्रतिशत घटकर 9,91,961 वाहन रह गई, जो एक साल पहले इसी दौरान 11,93,590 इकाई थी।…
प्रौद्योगिकी विकास के क्षेत्र के निवेशक और उड़ान के सह-संस्थापक, सुजीत कुमार ने कानूनी सहायता, तथा कर एवं अनुपालन सेवाओं के लिए भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म, वक़ीलसर्च में निवेश किया है। उनके द्वारा निवेश की गई राशि को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। उड़ान से पहले, सुजीत कुमार फ्लिपकार्ट में संचालन कार्यों के अध्यक्ष थे। वक़ीलसर्च ने कानूनी और अनुपालन बाजार में अपनी सुदृढ़ स्थिति बनाई है और यह विकास के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह फंडिंग की गई है। इस मौके पर वक़ीलसर्च के सीईओ, हृषिकेश दातार, ने…
नयी दिल्ली: ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को सेडान वरना के नए संस्करण की पेशकश की, जिसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 9.3 लाख रुपये से 15.09 लाख रुपये के बीच है। कंपनी ने बताया कि इस संस्करण का नाम ‘दि स्प्रिटेड न्यू वरना’ है और इसमें बेहतर डिजाइन, इंटेलीजेंट तकनीक, बेहतर परफॉरमेंस और नए फीचर्स पर जोर दिया गया है। कंपनी के एमडी और सीईओ एस एस किम ने कहा वरना के नए संस्करण में भविष्य की डिजाइन, स्मार्ट संपर्क और सुपीरियर डायनामिक्स का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने बताया कि ये मॉडल बीएस-6 मानकों के अनुरूप है…
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए एक नई स्टार्टअप नीति प्रदेश में बने जिससे प्रदेश का युवा जुड़ सके और रोजगार की संभावनाओं को बल मिल सके। इसी क्रम में प्रदेश सरकार और सिडबी के बीच सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। जिसमें उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड के लिये सिडबी को 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी गई। एक सरकारी बयान के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस समय बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार और श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए हैं।…
नयी दिल्ली: सरकार ने बुधवार को राजस्व हिस्सेदारी के आधार पर कोयले के वाणिज्यिक खनन और उसकी बिक्री के तौर-तरीकों को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में यह निर्णय किया गया। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सीसीईए ने कोयला और लिग्नाइट की बिक्री राजस्व हिस्सेदारी आधार पर करने के लिये कोयला और लिग्नाइट खदान/ब्लाक की नीलामी प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। साथ ही कोकिंग कोल संपर्क सुविधा अवधि बढ़ाने को भी मंजूरी दी है।’’वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह वित्तीय पैकेज की घोषणा…
नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद लाइसेंस सरेंडर करने वाली एनबीएफसी की संख्या बढ़ सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को 14 नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनीज (एनबीएफसी) का लाइसेंस रद्द कर दिया। आरबीआई की ओर से जारी बयान के मुताबिक इन एनबीएफसी का लाइसेंस आरबीआई एक्ट-1934 की धारा 45-I के सेक्शन-ए के नियमों के अनुसार काम नहीं करने पर रद्द किया गया है। इसके अलावा 9 एनबीएफसी ने खुद अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। यह कंपनियां भी आरबीआई एक्ट-1934 के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रही थीं। रिलायंस नेट और निश्चय फिनवेस्ट प्राइवेट लि. समेत नौ गैर-बैंकिंग वित्तीय…
नयी दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर शेयर बाजारों पर बुरी तरह टूटा। इससे घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों का भी मनोबल काफी टूट गया और उन्होंने भारतीय पूंजी बाजार में खूब बिकवाली। ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोनोवायरस के कारण वैश्विक आर्थिक मंदी की चिंता के बीच विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने डेवलपिंग यानी विकासशील एशियाई देशों में से करीब 26 अरब डॉलर निकाल लिए है। इसमें से एफपीआई ने सिर्फ भारत से 16 अरब डॉलर की रकम निकाली है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना महामारी के चलते सरकारें क्रेडिट मार्केट को सहारा देने वाली और आर्थिक गतिविधियों को स्थिर करने वाली…
मुम्बई। आज बुधवार यानी 20 मई 2020 को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 622.44 अंक की तेजी के साथ 30818.61 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 187.45 अंक की तेजी के साथ 9066.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2465 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1242 शेयर तेजी के साथ और 1039 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 184 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 16 पैसे की कमजोरी के…
उबर के बाद कैब एग्रिगेटर कंपनी ओला ने भी कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू कर दी है। ओला ने अपने 1,400 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘हर प्रभावित कर्मचारी को कम से कम 3 महीने की फिक्स सैलरी का भुगतान किया जाएगा। नोटिस पीरियड के अलावा यह राशि दी जाएगी।’ ओला से पहले जोमैटो, Swiggy, उबर, WeWork जैसी कंपनियां भी छंटनी का फैसला ले चुकी हैं। ओला ने इससे पहले दिसंबर में 500 कर्मचारियों की भी छंटनी की थी। कोरोना वायरस के इस संकट के चलते टेक्नोलॉजी कंपनियां…
नयी दिल्ली: उज्जीवन लघु वित्त बैंक का मार्च 2020 में समाप्त चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 15 प्रतिशत बढ़कर 73.15 करोड़ रुपये रहा। उज्जीवन बैंक ने साल भर पहले की सान अवधि में 63.78 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। बैंक ने मंगलवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आय 809.65 करोड़ रुपये हो गई जो साल भर पहले इसी तिमाही में 602.23 करोड़ रुपये थी। उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की होल्डिंग और प्रवर्तक कंपनी है।
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े टेक्नॉलजी ब्रैंडों में से एक, Acer (एसर) ने भारत के अग्रणी स्कूलों के लिए सबसे बड़े नॉलेज नेटवर्क- यानी कि IPN (इंडियन प्रिंसिपल्स नेटवर्क) के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इससे शैक्षिक संसाधनों की उपलब्धता के दायरे को बढ़ाया जा सकेगा तथा मौजूदा लॉकडाउन के दौरान शिक्षकों को बेहतर एवं स्मार्ट तरीके से सिखाने में मदद मिल सकेगी। एसर और IPN का मानना है कि, जब तक शिक्षकों के पास घर से पढ़ाने के लिए उपयुक्त उपकरण मौजूद नहीं होंगे, तब तक छात्रों को सही मायने में पढ़ाई का अनुभव नहीं मिल पाएगा।…
कोयला खनन का काम करने वाली देश की दिग्गज सरकारी कंपनी कोल इंडिया के निजीकरण को लेकर सरकार ने सवालों का जवाब दिया है। कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कंपनी के निजीकरण की चर्चाओं को लेकर कहा, ‘कोल इंडिया के निजीकरम का कोई सवाल ही नहीं है। हम कंपनी को लगातार मजबूत कर रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। कोल इंडिया को 1 बिलियन टन उत्पादन की ओर बढ़ने की जरूरत है। सरकार इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोल इंडिया की हरसंभव मदद करेगी।’ उन्होंने कहा कि कोल इंडिया 2023-24 तक 1 बिलियन टल कोयला के उत्पादन…
नयी दिल्ली: भारत में जब कोरोना वायरस महामारी का प्रसार शुरु हुआ तब मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान अनिश्चितता को देखते हुये विदेशी निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार से 6.4 अरब डालर की पूंजी निकाल ली, हालांकि, इसके बाद अप्रैल और मई के दौरान स्थिति में सुधार देखा गया। भारतीय पूंजी बाजार में निवेश करने वाले विदेशी पोटफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इससे पहले दिसंबर 2019 में समाप्त तिमाही के दौरान 6.3 अरब डालर का शुद्ध निवेश किया था। मार्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इस साल जनवरी माह में एफपीआई भारतीय बाजारों में शुद्ध लिवाल…
मुम्बई। आज मंगलवार यानी 19 मई 2020 को शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 167.19 अंक की तेजी के साथ 30196.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55.85 अंक की तेजी के साथ 8879.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2459 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1028 शेयर तेजी के साथ और 1262 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 169 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 27 पैसे की मजबूती के…
