नई दिल्ली: 25 मई यानी आने वाले सोमवार से घरेलू उड़ानों को करीब दो महीने बाद शुरू किया जा रहा है। हालांकि बहुत कुछ पहले जैसा नहीं होगा। घरेलू उड़ानों के लिए जरूरी गाइडलाइन्स और SOP पहले ही जारी किए जा चुके हैं। हवाई अड्डे पर फिजिकल चेक-इन नहीं होगा, आरोग्य सेतु ऐप जरूरी है और साथ ही एक-तिहाई कपैसिटी के साथ ही संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा।
एविएशन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि सबकी सहमति से हम 25 मई से कैलिबरेटेड तरीके से उड़ानों का संचालन शुरू करेंगे। गर्मियों के शेड्यूल 2020 के हिसाब से एक-तिहाई कपैसिटी के हिसाब से संचालन होगा। वहीं साप्ताहिक डिपार्चर 100 तक सीमित होगा। किराये को लेकर हरदीप पुरी ने कहा कि रूट्स को 7 सेक्शन में बांटा गया है, उसी के आधार पर किराया लिया जाएगा। दिल्ली से मुंबई का किराया यात्रा के लिए मिनिमम 3,500 और मैक्सिमम 10 हजार होगा, जो 90 मिनट से 120 मिनट की कैटिगरी में आती है। रूट्स को नीचे दिए गए 7 सेक्शंस में बांटा गया है|
40 मिनट से कम समय लेने वाले रूट्स
40 से 60 मिनट का समय लेने वाले रूट्स
60-90 मिनट का समय लेने वाले रूट्स
90 से 120 मिनट का समय लेने वाले रूट्स
2 से 2.50 घंटे का समय लेने वाले रूट्स
2.50 से 3 घंटे का समय लेने वाले रूट्स
3 से 3.5 घंटे का समय लेने वाले रूट्स

