बेंगलुरु: कोरोना के कारण ऑनलाइन फूड डिलिवरी का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है, लेकिन ऐमजॉन ने भारत में फूड डिलिवरी सर्विस शुरू करने का फैसला किया है। ऐमजॉन फूड सर्विस की शुरुआत बेंगलुरू से की जा रही है। फूड डिलिवरी बाजार पर अब तक स्विगी और जोमैटो का दबदबा बना हुआ है, लेकिन कोरोना के कारण डिमांड ऑला टाइम लो पर है। ऐसे में इन दोनों कंपनियों की हालत खराब है और स्टॉफ की छंटनी हो रही है।
ऐमजॉन इसे अपने लिए मौके के रूप में देख रही है और इस सेगमेंट में घुसने का फैसला किया। कंपनी अपने कंज्यूमर से ‘फ्री ऐंड कॉन्टैक्टलेस डिलिवरी, हाइजीन सर्टिफाइड रेस्ट्रॉन्ट्स’ का वादा कर रही है। फिलहाल यह सेवा बेंगलुरू के कुछ पिनकोड रीजन में ही उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि बहुत जल्द इसका विस्तार किया जाएगा।
ऑनलाइन फूड डिलिवरी बिजनस को लेकर ऐमजॉन बहुत पहले से तैयारी कर रही है। पिछले साल अगस्त में ही कंपनी ने रेस्ट्रॉन्ट्स को अपने साथ जोड़ना शुरू कर दिया था और वह उन्हें आकर्षित करने के लिए जोमैटो और स्विगी के मुकाबले कॉम्पिटिटीव कमीशन रेट ऑफर कर रही थी।

