Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (ओईएम) ने बुधवार को कहा कि उसने एम्सटर्डम स्थित एटरगो का अधिग्रहण किया है। इस कदम से भारतीय कंपनी को वैश्विक प्रीमियम इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में प्रवेश करने में मदद मिलेगी। ओला इलेक्ट्रिक ने इस सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया है, हालांकि कंपनी ने कहा कि उसका लक्ष्य 2021 में भारत में अपना इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन पेश करना है। एटरगो के अधिग्रहण से ओईएम की इंजिनियरिंग और डिजाइन क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी। एटरगो ने पूरी तरह इलेक्ट्रिक ‘एपस्कूटर’ का विकास किया है, जिसमें स्वैपेबल उच्च ऊर्जा घनत्व वाली बैटरी का इस्तेमाल होता है…

Read More

नई दिल्ली: ऐमजॉन इंडिया ने आज भारत में अपने विक्रेताओं के लिए पूरी तरह से मुफ्त कोविड-19 स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने की घोषणा की। यह बीमा कोविड-19 की वजह से अस्पताल में भर्ती होने और उपचार के साथ-साथ एम्बुलेंस सहायता और आईसीयू शुल्क संबंधी 50,000 रुपये तक के खर्च को कवर करने में मदद करेगा और यह एक्‍टिवेशन के बाद एक वर्ष तक मान्य रहेगा। ऐमजॉन इस स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम का पूरी तरह से वहन करेगा तथा ऐमजॉन ने पॉलिसी वितरण और दावों एवं प्रतिपूर्ति का प्रबंधन करने के लिए एको जनरल इंश्योरेंस (एको) के साथ भागीदारी की है।…

Read More

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक यानी भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) ने दो ही हफ्तों बाद फिर फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट यानी FD पर ब्‍याज दरों में कटौती कर दी है। बैंक ने सभी अवधि की FD की ब्‍याज दरों को 0.40 पर्सेंट तक घटाया है। FD की नई दरें 27 मई यानी गुरुवार से प्रभावी हैं। कुछ रोज पहले पस्त इकॉनमी को बूस्ट करने के लिए RBI ने रीपो और रिवर्स रीपो रेट में 40 बीपीएस की कटौती की थी। इसके बाद से ये आशंकाएं थीं कि बैंक FD पर मिलने वाले ब्याज में कटौती करेंगे। इससे पहले बैंक ने…

Read More

नई दिल्ली: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने मंगलवार को कहा कि भारत अबतक की सबसे खराब मंदी की स्थिति का सामना कर रहा है। उसने कहा कि आजादी के बाद यह चौथी और उदारीकरण के बाद पहली मंदी है जो सबसे भीषण है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी के अनुसार कोरोना वायरस महामारी तथा उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष में 5 फीसदी की गिरावट आने की आशंका है। क्रिसिल ने भारत के जीडीपी (GDP) के आकलन के बारे में कहा, ‘ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) में 25 फीसदी की बड़ी…

Read More

नयी दिल्ली: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने मंगलवार को कहा कि उसने अपने ग्राहकों को बेहतर कर्ज सुविधा उपलब्ध कराने के लिये आईसीआईसीआई बैंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत कार खरीदने वालों को मासिक किस्त के मामले में कुछ राहत दी जाएगी। वाहन कंपनी ने एक बयान में कहा कि गठजोड़ के साथ आईसीआईसीआई बैंक लचीली ईएमआई (समान मासिक किस्त) योजना की पेशकश कर रहा है। इसके तहत ग्राहकों को शुरू में कम किस्त देने की सुविधा मिलेगी ताकि उन्हें कोविड-19 महामारी के कारण नकदी समस्या से पार पाने में…

Read More

नयी दिल्ली: म्यूचुअल फंड उद्योग ने अप्रैल में लगभ सात लाख निवेशक खाते जोड़े हैं। इससे म्यूचुअल फंड उद्योग के कुल फोलियो का आंकड़ा 9.04 करोड़ पर पहुंच गया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) ने कहा कि यह लगातार 71वां महीना है जबकि फोलियो की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। फोलियो वह संख्या है जो व्यक्तिगत निवेशक खाते को दी जाती है। एक निवेशक के कई फोलियो हो सकते हैं। आंकड़ों के अनुसार देश की 44 म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास फोलियो की संख्य अप्रैल के अंत तक बढ़कर 9,04,28,589 हो गई। मार्च के अंत तक यह…

Read More

नयी दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट को देखते हुए भारत ने एक शानदार योजना बनाई है। भारत का प्लान अमेरिका में सस्ता कच्चा तेल जमा करने का है। दरअसल भारत की अपनी तेल भंडारण फैसिलिटीज फुल हो गई हैं, जिसके मद्देनजर अब योजना अमेरिका में तेल का भंडार बनाने की है। तेल मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मुताबिक भारत का प्लान ऑस्ट्रेलिया की तरह हो सकता है जिसने पिछले महीने तेल की घटती कीमतों का फायदा उठाने के लिए यूएस स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में स्टोर करने के लिए क्रूड खरीदकर एक इमरजेंसी तेल भंडार का…

Read More

नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (केएमबी) ने सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज दर 0.50 फीसदी घटा दी है। यानी आधा फीसदी और कमी। इससे पहले, बैंक ने पिछले महीने डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज को दो बार घटाया था। बैंक ने एक बयान में कहा कि अब एक लाख रुपये से ज्यादा के दैनिक डिपॉजिट पर ब्याज 4 फीसदी मिलेगा जो पहले 4.50 फीसदी था। उससे कम जमा पर ब्याज 3.50 फीसदी होगा। देश के केंद्रीय बैंक यानी आरबीआई ने पिछले सप्ताह ही रीपो और रिवर्स रीपो रेट में बदलाव किया है। दोनों को 0.40% घटाया गया…

Read More

मुम्बई। आज मंगगलवार यानी 26 मई 2020 को शेयर बाजार में गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 63.29 अंक की गिरावट के साथ 30609.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10.20 अंक की गिरावट के साथ 9029.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2510 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1205 शेयर तेजी के साथ और 1120 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 185 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 29 पैसे की मजबूती के…

Read More

नई दिल्ली: ऑनलाइन फूड एग्रीगेटर कंपनी जोमैटो झारखंड के बाद अब ओडिशा में शराब की घरों तक आपूर्ति करेगी। कंपनी राज्य में इसकी शुरुआत राजधानी भुवनेश्वर से करने जा रही है। जोमैटो ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर से शुरू करने के बाद कंपनी राउरकेला, बालेश्वर, संबलपुर और कटक जैसे ओडिशा के दूसरे शहरों में भी घरों तक शराब की डिलीवरी करेगी। जोमैटो के उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा, ‘हम ओडिशा में लोगों को सेवा देकर खुश हैं। वे अब हमसे किराना और खाने के सामान के अलावा शराब के लिए भी जोमैटो मंच का उपयोग कर सकते हैं।’…

Read More

मुंबई: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने सोमवार को संशोधित प्रधानमंत्री वय वंदन योजना पेश की। इस पेंशन योजना के लिए केंद्र सरकार अनुदान प्रदान करती है। संशोधित योजना मंगलवार से खरीद के लिए उपलब्ध होगी। केंद्र सरकार ने इस योजना में संशोधन कर 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वाले लोगों के लिए दरों में बदलाव किया है। इस योजना को चलाने का एकाधिकार एलआईसी के पास है। एलआईसी ने एक बयान में कहा कि संशोधित योजना खरीद के लिए मंगलवार से तीन वित्त वर्ष के लिए यानी मार्च 2023 तक के लिए उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने कहा कि…

Read More

टीवीएस मोटर कंपनी ने कोरोना वायरस महामारी के चलते छह महीने की अवधि के लिए अपने कर्मचारियों के वेतन में 20 प्रतिशत तक की कटौती की है। कंपनी ने इस साल मई से अक्टूबर तक शुरुआती स्तर के कर्मचारियों को छोड़कर कार्यकारी स्तर पर वेतन कटौती का फैसला किया है। टीवीएस मोटर कंपनी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘अप्रत्याशित संकट के मद्देनजर कंपनी ने छह महीने (मई से अक्टूबर, 2020) के लिए विभिन्न स्तरों पर वेतन में अस्थायी कटौती की है।’’ प्रवक्ता ने कहा कि श्रमिक स्तर पर काम करने वालों के वेतन में कोई कटौती नहीं होगी।…

Read More

कैब सेवा प्रदाता ओला के बाद इसके प्रतियोगी उबर इंडिया ने भी 600 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से आर्थिक हालात खराब हो रहे हैं। कंपनियां आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। इस बीच उबर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि वो अपने 600 कर्मचारियों निकालने का फैसला लिया है। जिसमें ड्राइवर, बिजनेस डेवलपमेंट, मार्केटिंग, और दूसरे विभागों से जुड़े हुए लोग हैं। यह देश में 2,400 कर्मचारियों का एक चौथाई है। गौरतलब है कि कंपनी ने ग्लोबल रिस्ट्रक्चरिंग करने की घोषणा की थी। भारत में जो कमर्चारियों की छंटनी की गई है, यह…

Read More

नयी दिल्ली: देश का सोना आयात अप्रैल में लगातार पांचवे महीने गिरा। कोविड-19 संक्रमण के चलते वैश्विक लॉकडाउन की वजह से यह 100 प्रतिशत गिरकर 28.3 लाख डॉलर का रहा। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2019 में यह 39.7 अरब डॉलर था। सोने का आयात गिरने से देश का व्यापार घाटा कम करने में मदद मिली है। देश का व्यापार घाटा अप्रैल में 6.8 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल अप्रैल में 15.33 अरब डॉलर था। देश के सोना आयात में दिसंबर से गिरावट जारी है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोना आयातक है। देश में हर साल…

Read More

मुंबई: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सोमवार (25 मई) से 25 दैनिक उड़ानों की शुरुआत होगी। महाराष्ट्र के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री नवाब मलिक ने रविवार को इसकी जानकारी दी। कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये देश भर में 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है। पूरे देश में तब से ही वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक है। करीब दो महीने के बाद सोमवार से भारत में घरेलू उड़ानों की शुरुआत होने वाली है। दिलचस्प बात यह है कि राकांपा नेता मलिक के इस बयान से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर…

Read More

मुंबई: सस्ती विमानन सेवा देने वाली कंपनी एयरएशिया इंडिया ने अपनी सभी 21 स्थानों की उड़ानों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने यह फैसला देश में 25 मई से विमानन सेवाएं फिर शुरू होने के चलते यह निर्णय किया है। कंपनी ने शनिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सुरक्षित यात्रा के लिए वह सभी नियामकीय दिशानिर्देशों और मानक परिचालन प्रक्रियाओं का पालन करेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा कि वह सरकार के सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने और नए प्रोटोकॉल के तहत घरेलू उड़ानों को चरणबद्ध…

Read More

केनरा बैंक ने कोविड-19 से प्रभावित अपने सभी लेनदारों के लिए ‘कैनरा क्रेडिट सपोर्ट’ योजना की घोषणा की है जिसके तहत बैंक नकदी की तात्कालिक दिक्कतों से जूझ रहे लेनदारों को तुरंत और बिना किसी दिक्कत के लोन मुहैया कराएगा। इस लोन का इस्तेमाल लेनदार वैधानिक बकाया राशि के भुगतान, वेतन, बिजली बिल के भुगतान और किराए देने के लिए कर सकते हैं। बैंक की ओर से एक बयान में कहा गया है कि कंपनी ने कृषि क्षेत्र, स्वयं सहायता समूहों और रिटेल कैटेगरी के लिए 4,300 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 6 लाख लोन मंजूर किए हैं। बैंक एसएमएस,…

Read More

नई दिल्ली: विभिन्न राज्यों द्वारा श्रम कानूनों में बदलाव को लेकर विभिन्न हलकों से चिंता जताई जा रही है। नीति आयोग ने इस बारे में चीजों को स्पष्ट करने का प्रयास करते हुए कहा है कि सरकार श्रमिकों के हितों का संरक्षण करने को प्रतिबद्ध है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि सुधारों का मतबल श्रम कानूनों को पूरी तरह समाप्त करना नहीं है। हाल के सप्ताहों में उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित विभिन्न राज्य सरकारों ने मौजूदा श्रम कानूनों में या तो संशोधन किया है या संशोधन का प्रस्ताव किया है। कोरोना वायरस की रोकथाम के…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में मंदी में जा सकती है। एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। डन ऐंड ब्रैडस्ट्रीट की ताजा आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि आय और रोजगार में कमी के साथ कोरोना वायरस महामारी के बाद भी काफी समय तक उपभोक्ता सतर्कता बरतेंगे। इससे उपभोक्ता मांग में सुधार में देरी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की आर्थिक वृद्धि में सुधार इस बात पर निर्भर करेगा कि सरकार की ओर से दिए गए प्रोत्साहन पैकेज को किस तरीके से कितने समय में क्रियान्वित किया…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी और ‘लॉकडाउन’ के चलते बड़े पैमाने पर लोगों को नौकरी से निकाले जाने के बीच देश के सबसे बड़े उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) का कहना है कि केंद्र सरकार अगर सस्ती दरों पर कंपनियों को कर्ज देती तो लोगों की नौकरियां सुरक्षित रहतीं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसका यह भी कहना है कि इस पूरे संकट में कृषि क्षेत्र में चीजें बेहतर नजर आईं और इसने एक भरोसा दिया है। इसी संदर्भ में सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने पांच सवालों और उनके जवाब दिए हैं। न्होंने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण…

Read More