Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार-2 की पहली कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें किसानों को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जो फैसला लिया है, उसका फायदा देश के करोड़ों किसानों को होगा। सरकार ने 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 50-80 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। चालू वित्त वर्ष (2020-21) के लिए अब धान का समर्थन मूल्य बढ़कर 1868 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। जौ का समर्थन मूल्य 2620…
नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2019-2020 की आय का ब्योरा देने वाले नये आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। सरकार ने इसके साथ ही उन लोगों के लिये आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी कर दिया है जिनका पिछले वित्त वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आया, उनके चालू खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की जमा रही या फिर जिन्होंने वर्ष के दौरान विदेशी यात्रा में दो लाख रुपये से अधिक खर्च किया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पिछले वित्त वर्ष (एक अप्रैल 2019 से लेकर 31 मार्च 2020 तक की…
मुंबई: निजी क्षेत्र के यस बैंक ने वरिष्ठ अधिकारियों के वेतन के पुनर्गठन की रविवार को घोषणा की। इसके तहत उनके वार्षिक पारिश्रामिक का लगभग एक तिहाई “परिवर्तनीय वेतन” श्रेणी में शामिल किया जायेगा। बैंक ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि यह बदलाव वित्त वर्ष 2020-21 के लिये नेतृत्व टीम पर लागू होगा। यस बैंक ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर विभिन्न कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। बैंक उद्योग में इसके प्रतिस्पर्धी कोटक महिंद्रा बैंक ने 25 लाख रुपये सालाना से अधिक वेतन वाले कर्मचारियों के वेतन में कटौती की…
मुंबई: निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये शेयरों की बिक्री कर 7,442.5 करोड़ रुपये जुटाए।शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि शनिवार को उसने 1,145 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 6.5 करोड़ शेयर जारी किए। इससे बैंक के पूंजी भंडार में बढ़ोत्तरी होगी। निर्गम में प्रमुख तौर पर इंवेस्को ओपेनहेइमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने 52.16 लाख शेयर (कुल निर्गम का आठ प्रतिशत), कनाडा के पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड ने 46.25 लाख शेयर (7.12 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 18 स्कीमों के माध्यम से 40.96 लाख शेयर (6.30…
नई दिल्ली: इन्फोसिस के सीईओ सलील पारेख की सैलरी में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2019-20 में सलील को कॉम्पेंसेशन के रूप में 6.1 मिलियन डॉलर ( करीब 45 करोड़ रुपये) मिला है। उससे पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में उन्हें कुल 4.8 मिलियन डॉलर का कॉम्पेंसेशन मिला था। उन्हें मिलने वाले कॉम्पेंसेशन में सैलरी, बोनस/इन्सेंटिव और RSU (restricted stock unit) शामिल है। कंपनी के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने स्वेच्छा से इस साल कोई सैलरी नहीं ली। कंपनी के COO ( चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) यूबी प्रवीण राव को मिलने वाले कॉम्पेंसेशन में 29 फीसदी का इजाफा हुआ है…
नयी दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की मई में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 86 प्रतिशत घट गयी। इस दौरान कंपनी ने 1,639 वाहनों की बिक्री की। इससे पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 12,138 वाहन बेचे थे।कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री एवं सर्विस) नवीन सोनी ने एक बयान में कहा, ‘‘हम देश के कई इलाकों में डीलरों की स्थिति को लेकर सजग हैं। हम अपने डीलरों की जरूरतों के मुताबिक उत्पादन को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसमें वाहनों की संख्या और उसके मॉडलों का ध्यान रखा जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि बाजार में कारोबार मंदा और मांग बहुत…
नई दिल्ली: कर संग्रह के मोर्चे पर दबाव के बीच माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की बैठक 14 जून को हो सकती है। यह कोरोना वायरस महामारी की शुरुआत के बाद जीएसटी परिषद की पहली बैठक होगी। कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिये 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन लागू है। इसके कारण कर संग्रह प्रभावित हुआ है।जीएसटी परिषद की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा की जाती है और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 14 जून को जीएसटी परिषद की संभावित बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस के…
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज कर्जमुक्त कंपनी बनने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान रिलायंस ने विभिन्न कंपनियों से अच्छा-खासा धन जुटाया है, जिससे उसके लिए शून्य ऋण वाली कंपनी बनने के लक्ष्य को पाना आसान हो गया है। एक ब्रोकरेज कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि सऊदी अरामको के साथ रिलायंस के सौदे में देरी भी होती है, तो भी वह अपने पूरे शुद्ध कर्ज का भुगतान करने की स्थिति में होगी। अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी डिजिटल इकाई में अल्पांश हिस्सेदारी फेसबुक तथा निजी…
नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय पूंजी बाजारों से निकासी का सिलसिला मई में लगातार तीसरे महीने जारी रहा। कोविड-19 संकट के बीच एफपीआई ने मई में भारतीय पूंजी बाजारों से 7,366 करोड़ रुपये की निकासी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 29 मई के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 14,569 करोड़ रुपये डाले, लेकिन उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 21,935 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उन्होंने भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 7,366 करोड़ रुपये निकाले। इससे पहले मार्च में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों से रिकॉर्ड…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड कंपनियों ने लॉकडाउन के दौरान शेयर बाजारों में 1,230 करोड़ रुपये का निवेश किया है। उद्योग विशेषज्ञों का मानना है कि म्यूचुअल फंड कंपनियों को बाजार में एक अच्छे ‘प्रवेश बिंदु’ का अब भी इंतजार है। वे कॉरपोरेट घरानों द्वारा किसी संभावित निकासी के मद्देनजर अपने नकदी स्तर को ऊंचा बनायी हुई हैं। प्राइमइन्वेस्टर.इन की सह-संस्थापक विद्या बाला ने कहा, ‘‘आगे चलकर शेयरों में म्यूचुअल फंडों का निवेश निवेशकों द्वारा उनको मिले प्रवाह पर निर्भर करेगा। हालांकि, यह काफी चुनौतीपूर्ण होगा, क्योंकि अगली तिमाही तक बड़ी संख्या में खुदरा निवेशकों का वेतन घटेगा और उनकी नौकरी…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लैंडिंग रेट (ईबीएलआर) में 40 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। अब बैंक का ईबीएलआर 6.80 फीसदी हो गया है। संशोधित दरें 1 जून 2020 से लागू होंगी। विभिन्न योजनाओं के लिए प्रभावी दरें उस प्रोडक्ट के लिए ईबीएलआर+प्रीमियम/डिस्काउंट होंगी। बैंक के इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन, एमएसएमई लोन आदि लेना सस्ता हो जाएगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से मिली जानकारी के अनुसार उसने आरबीआई के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए रिटेल से लेकर सूक्ष्म और लघु उद्योग सेग्मेंट में ईबीएलआर आधारित लैंडिंग रेट्स…
नई दिल्ली: एसबीआई ने शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की तरफ से जारी आर्थिक आंकड़ों की क्वालिटी पर सवाल उठाए हैं। इसने अपनी ईकोरैप रिपोर्ट में कहा है कि सीएसओ ने जब से नई सीरीज के तहत डाटा जारी करना शुरू किया है तब से जीडीपी आंकड़ों में काफी बड़ा संशोधन होने लगा है। शुक्रवार को जारी आंकड़ों में सीएसओ ने कहा था कि मार्च तिमाही में विकास दर 3.1 फीसदी और पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में 4.2 फीसदी रह गई। ये दोनों आंकड़े 11 साल में सबसे कम हैं। रोचक बात यह है कि सीएसओ ने 2019-20 की…
नई दिल्ली: एचएमडी ग्लोबल जब नोकिया को नए अवतार में मार्केट में लेकर आया था तो डिवाइसेज लॉन्च और इनोवेशंस को लेकर हाइप देखने को मिलता था। अब पहले जैसा हाइप भले ही कंपनी ना क्रिएट कर रही हो लेकिन इनोवेशंस और कुछ नया ट्राई करने से पीछे नहीं हटी है। कंपनी एक फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है और इससे जुड़ी डीटेल्स और लीक्स सामने आए हैं। कुछ महीने पहले सामने आया था कि कंपनी का बीच से मुड़ने वाला फोन इसी साल लॉन्च हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा था कि नोकिया…
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ने अपने सभी टेन्योर के लोन पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) को 0.25 फीसदी घटाने की घोषणा की है। इससे होम लोन, ऑटो लोन और सभी प्रकार के एमएसएमई लोन लेना सस्ता हो जाएगा। नई ब्याज दरें एक जून 2020 यानी अगले सोमवार से प्रभावी होंगी। बैंक की तरफ से यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि नई ब्याज दरें लागू होने के बाद उसके एक साल की अवधि के लोन पर सालाना ब्याज दर घटकर 7.70 फीसदी रह जाएगी। अभी यह 7.95 फीसदी है।…
नयी दिल्ली: सरकार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये डीजल के बाद अब पेट्रोल और सीएनजी जैसे ईंधनों की होम डिलिवरी शुरू करने पर विचार कर रही है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार सभी प्रकार के ईंधनों ‘पेट्रोल, डीजल, सीएनजी (संपीड़ित प्राकृतिक गैस), एलएनजी (द्रवीकृत प्राकृतिक गैस) और एलपीजी (द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस यानी रसोई गैस)’ के लिये खुदरा बिक्री का नया स्वरूप सामने लाने पर विचार कर रही है। इन नये स्वरूप में ये सारे ईंधन एक ही जगह बिक्री के लिये उपलब्ध होंगे। देश की सबसे बड़ी खुदरा ईंधन कंपनी…
नयी दिल्ली: सरकार और रिज़र्व बैंक के फैसलों से लॉक डॉउन में लोगों का बैंकों से विश्वास लगातार उठता जा रहा है ,आंकड़े बताते हैं कि लॉक डॉउन के दौरान जमाकर्ताओं ने बैंकों से बड़े पैमाने पर अपनी जमा धन राशि की निकासी की है, लगभग 53 हज़ार करोड़ की बड़ी रकम की निकासी लॉक डॉउन के शुरूआती पखवाड़े में ही लोगों ने निकाल ली, दरअसल आमतौर पर भारतीय बचत की अनेक स्कीमों जिसमें फ़िक्स डिपॉज़िट ,पीपीएफ ,एनएससी ,केवीपी शामिल हैं में भविष्य के लिये जमा करते आये हैं। इतना ही नहीं नकदी की निकासी ने भी रिकॉर्ड कायम किया…
नई दिल्ली। भारत की वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान ग्रोस डोमेस्टिक प्रोडेटक यानी जीडीपी 4.2 फीसदी रही है। वहीं चौथी तिमाही में यह केवल 3.1 फीसदी ही रही है। जीडीपी के यह आंकड़े सरकार की तरफ से आज यानी 29 मई 2020 को जारी किए गए हैं। यह पिछले 11 साल में जीडीपी का सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा है। इससे पहले तीसरी तिमाही में जीडीपी की ग्रोथ 4.7 फीसदी रही थी। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2020 के लिए जीडीपी की ग्रोथ देखें तो वह 4.2 फीसदी रही है, जो उम्मीद से थोड़ा बेहतर है। अगर हम ग्रॉस वैल्यू एडेड टर्म्स…
नई दिल्ली: 1 जून से आपके इनकम टैक्स से जुड़ा फॉर्म बदलने वाला है। दरअसल, सीबीडीटी यानी केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने फॉर्म 26एएस नए संसोधन के साथ अधिसूचित कर दिया है। बता दें कि यह आपका सालाना टैक्स स्टेटमेंट है। आप अपने पैन नंबर की मदद से इसे इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट से निकाल सकते हैं। अगर आपने अपनी आमदनी पर टैक्स चुकाया है या आपको हुई कमाई पर किसी व्यक्ति/संस्था ने टैक्स काटा है तो उसका जिक्र भी आपको फॉर्म 26AS में मिल जाता है। ये नया फॉर्म 1 जून 2020 से लागू होगा। फॉर्म 26एएस में…
नई दिल्ली: रेंटल बाइक के कारोबार को तेजी मिलने की उम्मीद है। यानि सेल्फ-ड्राइव स्कूटर व्यवसाय जैसे उछाल, Vogo, तथा Yulu उम्मीद की जा रही है कि सार्वजनिक परिवहन उपयोग में 50% से कम की कमी के साथ स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सामाजिक सुरक्षा मानदंड के कारण वेतन कटौती और कम आमदनी पर असर पड़ रहा है। राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने राज्य सरकारों को सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में कटौती करने के लिए मजबूर किया है, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, नागरिक अधिकारियों और वितरण अधिकारियों के लिए आवागमन के विकल्प को प्रतिबंधित किया है। जैसा कि दोपहिया वाहन अधिक कुशल…
मुम्बई: आज शुक्रवार यानी 29 मई 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 223.51 अंक की तेजी के साथ 32,424.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 90.20 अंक की तेजी के साथ 9580.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2509 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1418 शेयर तेजी के साथ और 932 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 159 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 13 पैसे की मजबूती के साथ…
