Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»एफपीआई ने मई में पूंजी बाजारों से 7,366 करोड़ रुपये निकाले
    इक्विटीज

    एफपीआई ने मई में पूंजी बाजारों से 7,366 करोड़ रुपये निकाले

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 31, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय पूंजी बाजारों से निकासी का सिलसिला मई में लगातार तीसरे महीने जारी रहा। कोविड-19 संकट के बीच एफपीआई ने मई में भारतीय पूंजी बाजारों से 7,366 करोड़ रुपये की निकासी की है।

    डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार एक से 29 मई के दौरान एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 14,569 करोड़ रुपये डाले, लेकिन उन्होंने ऋण या बांड बाजार से 21,935 करोड़ रुपये की निकासी की। इस तरह उन्होंने भारतीय पूंजी बाजारों से शुद्ध रूप से 7,366 करोड़ रुपये निकाले। इससे पहले मार्च में एफपीआई ने भारतीय पूंजी बाजारों से रिकॉर्ड 1.1 लाख करोड़ रुपये निकाले थे।

    अप्रैल में उन्होंने 15,403 करोड़ रुपये की निकासी की थी।मॉर्निंगस्टार इंडिया के वरिष्ठ विश्लेषक प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘मई में निकासी अप्रैल से कम है। इसकी वजह यह है कि एफपीआई ने इस महीने में एक ही दिन 8 मई को भारतीय शेयर बाजारों में 2.3 अरब डॉलर लगाए थे।’’ उन्होंने कहा कि इसकी वजह इस साल भारतीय शेयरों में बड़े ‘करेक्शन’ के बाद आकर्षक मूल्यांकन, डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट है। श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 महामारी दुनियाभर के देशों में फैल गई है। ऐसे में विदेशी निवेशक कम जोखिम ले रहे हैं और वे अपने पोर्टफोलियो को उभरते बाजारों से हटाकर नए सिरे से संतुलित कर रहे हैं। अब वे सोने या अमेरिकी डॉलर जैसे अधिक सुरक्षित निवेश विकल्पों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

    fpi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleम्यूचुअल फंडो ने लॉकडाउन के दौरान शेयरों में किया 1,230 करोड़ रुपये का निवेश
    Next Article कर्जमुक्त कंपनी बनने की ओर अग्रसर है रिलायंस : रिपोर्ट
    Finance Khabar

    Related Posts

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.