नई दिल्ली: इन्फोसिस के सीईओ सलील पारेख की सैलरी में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2019-20 में सलील को कॉम्पेंसेशन के रूप में 6.1 मिलियन डॉलर ( करीब 45 करोड़ रुपये) मिला है। उससे पिछले वित्त वर्ष (2018-19) में उन्हें कुल 4.8 मिलियन डॉलर का कॉम्पेंसेशन मिला था।
उन्हें मिलने वाले कॉम्पेंसेशन में सैलरी, बोनस/इन्सेंटिव और RSU (restricted stock unit) शामिल है। कंपनी के चेयरमैन नंदन नीलेकणि ने स्वेच्छा से इस साल कोई सैलरी नहीं ली। कंपनी के COO ( चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) यूबी प्रवीण राव को मिलने वाले कॉम्पेंसेशन में 29 फीसदी का इजाफा हुआ है और यह 2.2 मिलियन डॉलर रहा।
इसके अलावा कंपनी के दो प्रेसिडेंट रवि कुमार और मोहित जोशी की सैलरी में 25 फीसदी और 24.6 फीसदी का इजाफा हुआ है। रवि कुमार को कुल 3 मिलियन डॉलर और मोहित जोशी को 3.2 मिलियन डॉलर मिला।

