Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»राहत पैकेज: मनरेगा को 40 हज़ार करोड़ रूपये का अतिरिक्त आबंटन
    अन्य

    राहत पैकेज: मनरेगा को 40 हज़ार करोड़ रूपये का अतिरिक्त आबंटन

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 17, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों रोजगार मुहैया कराने के लिए मनरेगा के तहत 40,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आवंटन की घोषणा की है। मनरेगा के लिए बजट में प्रस्तावित 61,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 40,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस तरह मनरेगा में सरकार एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी। आर्थिक पैकेज की पांचवी और आखिरी किस्त का खुलासा करते हुए वित्त मंत्री ने इसकी जानकारी दी है।

    निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने पैकेज की घोषणा करते हुए बताया कि सरकार के अतिरिक्त आवंटन से 340 लाख कार्य दिवस पैदा करने में मदद मिलेगी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि देश में अभी तक कुल 51 हजार पीपीई किट की सप्लाई की गई। रोजोना तीन लाख पीपीई किट का देश में उत्पादन हो रहा। अभी तक 87 लाख फेस्क मास्क की सप्लाई की जा चुकी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण की चर्चा करते हुए कहा कि देश में मरीजों की रिकवरी रेट 44 फीसदी हो चुकी है।

    सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 15 हजार करोड़ रुपये जारी किए। राज्यों को फंड जारी किए गए। स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा प्रदान करने पर फोकस किया जा रहा है। उन्हें 50 लाख रुपये का बीमा कवर दिया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश बढ़ाने के प्रयास होंगे। हर ब्लॉक स्तर पर पब्लिक हेल्थ लैब बनेगी। नेशनल स्वास्थ्य मिशन को बढ़ावा दिया जाएगा।

    सीतारमण ने कहा कि ऑनलाइन एजूकेशन पर विशेष फोकस किया गया। तकनीक के जरिये पाठ्यक्रम लागू किया जा रहा। शिक्षण वीडियो कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा। ई-कंटेंट के लिए दीक्षा पोर्टल की भी घोषणा की गई है। सरकार तकनीक आधारित शिक्षा व्यवस्था पर फोकस कर रही है। उन्होंने बताया कि देश की 100 टॉप यूनीवर्सिटी ऑनलाइन कोर्स शरू करेंगी।

    राहत पैकेज अंतिम क़िस्त की मुख्य बातें और घोषणाएं..
    शिक्षा

    • ऑनलाइन ऐजुकेशन के लिए मल्टी मोड पीएम ई-विद्या प्रोग्राम जल्द लॉन्च किया जाएगा
    • -30 मई तक 100 टॉप यूनिवर्सिटी को ऑनलाइन कोर्स चलाने की मंजूरी दी जाएगी।
    • -सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ई-कंटेंट और क्यूआर कोडेड पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया जाएगा।
    • -प्रत्येक कक्षा के लिए अलग चैनल होगा। यह स्कीम कक्षा 1 से 12 के लिए होगी।
    • -सामुदायिक रेडियो और पॉडकास्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।
    • -नेत्रहीन और मंदबुद्दि दिव्यांगों के स्पेशल कंटेंट तैयार किया जाएगा।
    • -मनोदर्पण कार्यक्रम फिर से चलाया जाएगा।
    • -टीचर-स्टूडेंट्स के बीच लाइव सेशन किए जा रहे हैं। प्राइवेट डीटीएच प्रोवाइडर भी एजुकेशनल कंटेंट उपलब्ध करवा रहे हैं।

    मनरेगा

    • 40 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त आवंटन
    • -इससे 300 करोड़ दिन का श्रम पैदा होगा
    • -प्रवासी मजदूरों को मॉनसून में ज्यादा रोजगार उपलब्ध होगा

    हेल्थ

    • ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक खर्च को बढ़ाया जाएगा।
    • -हेल्थ और वेलनैस सेंटर को बढ़ावा दिया जाएगा।
    • -जिला स्तर के सभी अस्पतालों में इनफेसियस डिसीज का अलग ब्लॉक बनाया जाएगा।
    • -रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए नेशनल प्लेटफॉर्म

    कंपनियों को राहत

    • कंपनीज एक्ट में कंपनियों के लिए कुछ आपराधिक मामलों को गैरआपराधिक बनाया गया है। कंपनी ऐक्ट में बदलाव किए गए। CSR, बोर्ड रिपोर्ट की कमी, फाइलिंग में चूक को अपराध की सूचि से हटाया गया।
    • -इंटरनल एडजूडिकेशन मैकेनिज्म में बदलाव किया गया है। अब पहले के 18 के मुकाबले 58 सेक्शन को इंटरनल एडजूडिकेशन मैकेनिज्म में शामिल किया गया है।
    • -7 आपराधिक मामलों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। 5 को इंटरनल एडजूडिकेशन मैकेनिज्म में भेजा गया है।

    पब्लिक सेक्टर कंपनियों के लिए ये हुए ऐलान

    • आत्मनिर्भर भारत के लिए पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के लिए नई नीति लाई जाएगी।
      -सार्वजनिक हित के लिए पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज की नई रणनीतिक सेंटर लिस्ट जारी की जाएगी।
    • -एक सेंटर में एक पब्लिक एंटरप्राइजेज कंपनी होगी। इसमें प्राइवेट कंपनी भी शामिल हो सकेंगी।
    • -लिस्ट से अलग सेक्टर की कंपनियों का निजीकरण या विलय किया जाएगा।
    • -रणनीतिक सेंटर में कम से कम एक पब्लिक सेक्टर की कंपनी होगी। अन्य प्राइवेट सेक्टर की कंपनियां भी इसमें शामिल हो सकेंगी।
    • -इससे प्रशासनिक और अन्य खर्च कम होंगे।

    ईज ऑफ डूइंग बिजनेस

    • MSME पर दिवालियापन के तहत कार्रवाई न हो ऐसे में सीमा एक लाख से एक करोड़ की गई। कोरोना वायरस की वजह से कर्ज में आईं कपंनी को डिफॉल्ट नहीं माना जाएगा।
    • -सेक्शन 240ए के तहत एमएसएमई के लिए अलग से दिवालिया प्रक्रिया की जाएगी। इसके लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी होगा।
    • -कोविड-19 को देखते हुए नए दिवालिया मामलों को 1 साल के लिए स्थगति कर दी है।
    • -कोविड-19 से संबंधित डिफॉल्ट के लिए नई परिभाषा तय की गई है।
    economic pacjage sitaraman
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleराहत पैकेज : राज्यों के लिए खुला खजाना
    Next Article मारुति सुजुकी ने लांच किया स्विफ्ट का फेसलिफ्ट वर्जन
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.