Close Menu
    What's Hot

    Legislación de Juego en España 2024: El Regreso de los Bonos Sin Depósito

    June 5, 2026

    Pirots 4 Slots Riesgo Alto Con RTP del 94 Por Ciento y Estrategias

    June 4, 2026

    Wild Bounty Showdown Slot Review 2026: PG Soft’s Masterpiece

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»पी-नोट्स के जरिये अप्रैल तक निवेश 57,100 करोड़ रुपये
    अन्य

    पी-नोट्स के जरिये अप्रैल तक निवेश 57,100 करोड़ रुपये

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    पी-नोट्स
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: घरेलू पूंजी बाजारों में अप्रैल के अंत तक पार्टिसिपेटरी नोट्स (पी-नोट्स) के जरिये निवेश बढ़कर 57,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने यह 15 साल के निचले स्तर पर आ गया था। पी-नोट्स पंजीकृत विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा ऐसे विदेशी निवेशकों को जारी किए जाते हैं जो सीधे अपना पंजीकरण कराए बिना भारतीय शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं।

    हालांकि, उन्हें पूरी जांच-परख की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल के अंत तक भारतीय बाजारों…शेयर, बांड, हाइब्रिड प्रतिभूतियों और डेरिवेटिव्स में पी-नोट्स के जरिये निवेश का आंकड़ा 57,100 करोड़ रुपये था। मार्च के अंत तक यह 48,006 करोड़ रुपये था। मार्च का आंकड़ा अक्टूबर, 2004 से निवेश का सबसे निचला स्तर था।

    उस समय भारतीय बाजारों में पी-नोट्स के जरिये निवेश 44,586 करोड़ रुपये था। कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई मंदी की स्थिति के बीच व्यापक बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते मार्च में पी-नोट्स के जरिये निवेश निचले स्तर पर आ गया था। पी-नोट्स के जरिये अप्रैल तक कुल 57,100 करोड़ रुपये के निवेश में से 46,165 करोड़ रुपये का निवेश शेयरों में, 10,619 करोड़ रुपये बांड में, 177 करोड़ रुपये डेरिवेटिव खंड में और 139 करोड़ रुपये हाइब्रिड प्रतिभूतियों में हुआ था।

    पी-नोट्स
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवाहन विनिर्माता कंपनियों को उम्मीद निजी वाहनों की बढ़ेगी मांग
    Next Article नौकरियां जाने की वजह सस्ता क़र्ज़ न मिलना है: CII
    Finance Khabar

    Related Posts

    ITR फाइलिंग: कम आय वालों को भी कब भरना जरूरी

    September 2, 2025

    Nothingफ़ोन (3) और Nothingहेडफ़ोन (1) की बिक्री अब भारत में

    July 16, 2025

    Bajaj Finserv लेकर आया है ब्लॉकबस्टर EMI डेज़: फाइनैंसिंग की सुविधा और बड़े डिस्काउंट के साथ अपने होम अप्लायंसेज को अपग्रेड करने का शानदार मौका

    April 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    کیوں Mostbet پاکستان میں نمبر 1 بیٹنگ پلیٹ فارم سمجھا جاتا ہے؟
    June 4, 2026
    Hot Shots & Hot Shots 2: Why These Slots are Trending in 2026
    June 4, 2026
    Mostbet VIP Dasturi: Sodiq O’yinchilar Uchun Maxsus Imtiyozlar
    June 4, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.