नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं और एसयूवी लेने का प्लान है तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। जी हां आप फोड की एसयूवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एसबीआई का ये ऑफर आपके बहुत काम का है। ये गाड़ी खरीदने पर भारतीय स्टेट बैंक आपको जहां कार लोन के ब्याज पर छूट देता है वहीं आकर्षक एसेसरीज भी फ्री मिल रही हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको एसबीआई योनो के जरिए कार लोन का आवेदन करना होगा। Hyundai : इन कारों पर जून में दे रही 1 लाख रु तक का डिस्काउंट, जल्दी करें ये भी पढ़ें
एसबीआई इस लोन ऑफर के तहत अगर आप फोर्ड की एंडेवर एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो इस स्कीम के तहत ऑटो लोन की ब्याज दर पर 0.25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए जरूरी है कि आप ऑटो लोन के लिए एसबीआई योनो के जरिए ही आवेदन करें। वहीं इस ऑफर के तहत आपको गाड़ी खरीदने पर 22113 रुपये कीमत की एसेसरीज फ्री में मिलेगी। वहीं अगर आप फोर्ड की इको स्पोट्स गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो भी आपको एसबीआई योनो के जरिए ऑटो लोन का आवेदन करने पर 0.25 फीसदी छूट मिलेगी। वहीं इस ऑफर के तहत आपको गाड़ी खरीदने पर 22113 रुपये कीमत की एसेसरीज फ्री में मिलेगी। हांलाकि एसबीआई की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि गाड़ी खरीदने पर सेल, क्वालिटी, फीचर्स और सर्विस की सारी जिम्मेदारी कार बेच रही कंपनी की होगी।

