Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»टाटा एआईजी ने निजी कारों के लिए पेश किया स्पेशल बीमा
    इंश्योरेंस

    टाटा एआईजी ने निजी कारों के लिए पेश किया स्पेशल बीमा

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: साधारण बीमा कंपनी टाटा एआईजी जनरल इंश्योरेंस ने निजी कार मालिकों के लिए उपयोग के हिसाब से प्रीमियम जमा करने वाला कार बीमा पेश किया है। इस विकल्प से ग्राहकों की प्रीमियम की रकम कम होगी।

    कंपनी के बयान के मुताबिक ‘ऑटोसेफ’ उसकी नयी पॉलिसी है। यह जीपीएस एवं टेलीमेटिक्स प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर कार के चलने पर नजर रखती है। इसके बाद एक एप के जरिए कार की तय दूरी का आकलन कर बीमा का प्रीमियम तय करती है। इससे उन ग्राहकों को फायदा हो सकता है जो कार होने के बावजूद कम चलाते हैं।

    कंपनी इसके लिए जो उपकरण उपलब्ध कराती है, वह चोरी से बचाने वाले यंत्र की तरह काम करता है, सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रोत्साहित करता है और प्रति किलोमीटर के हिसाब से बीमा का प्रीमियम तय करता है। पिछले महीने एडेलवाइस जनरल इंश्योरेंस ने भी इसी तरह के बीमा की पेशकश की थी। बृहस्पतिवार को जारी बयान के मुताबिक यह सुविधा सभी तरह के बीमा पर उपलब्ध है।

    यह ड्राइवर और कार के मालिक के लिए 15 लाख रुपये तक की बीमा सुरक्षा देता है। यह एप वाहन की चली दूरी की माप करती है और अच्छी तरीके से नियमानुसार ड्राइविंग करने पर प्रति किलोमीटर के हिसाब से बोनस भी देती है, क्योंकि यह एप कार की गति की लाइव ट्रैकिंग करती है। इसके लिए ग्राहक 2,500 किलोमीटर से लेकर 20,000 किलोमीटर तक के विकल्पों में से चुन सकते हैं। बीमा की अवधि के दौरान व्यक्ति 500 किलोमीटर से 1500 किलोमीटर तक का टॉप अप भी करा सकता है।

    tata aig
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleCAR खरीदने वालों के लिए SBI लाया भारी डिस्काउंट ऑफर
    Next Article तमिलनाडु में ओला का परिचालन फिर शुरू
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.