जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने हीरो इलेक्ट्रिक पर मुकदमा ठोंक दिया है। होंडा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर किया कि हीरो इलेक्ट्रिक ने उसके स्कूटर का डिजाइन कॉपी (नकल) किया है। होंडा ने हाईकोर्ट से हीरो की डैश (Dash) इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, निर्माण और विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की है।
ईटी की खबर के मुताबिक होंडा ने अपनी याचिका में हीरो इलेक्ट्रिक के एक विज्ञापन के खिलाफ रोक लगाने की मांग करते हुए कहा है कि भारतीय कंपनी ने उसके Moove इलेक्ट्रिक स्कूटर के पीछे की सीटों के कवर के अलावा आगे और पीछे के लैंप्स के रजिस्टर्ड डिजाइन का उल्लंघन किया है, जो पंजीकृत डिजाइन का उल्लंघन का मामला है।
हीरो इलेक्ट्रिक ने पिछले साल ही डैश इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। इसकी कीमत 62 हजार रुपये रखी गई थी। हालांकि होंडा कंपनी फिलहाल भारत में अपने मोवो स्कूटर की बिक्री नहीं करती है। फिलहाल इस मामले पर अभी दोनों ही कंपनियों के तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

