Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली: अग्रणी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने नये ग्राहकों को कार खरीदने के लिये सरल और लचीली वित्तपोषण सुविधा उपलब्ध कराने के लिये करुर वैश्य बैंक के साथ भागीदारी की है। मारुति सुजुकी इंडिया ने यहां जारी एक वक्तव्य में कहा है कि बैंक के साथ इस भागीदारी के जरिये वह कंपनी के संभावित खरीदारों को छह महीने के अवकाश के साथ कार खरीदने की पूरी वित्तपोषण सुविधा उपलब्ध करायेगी। यह सुविधा वैन ईको को छोड़कर कंपनी के अन्य सभी मॉडल पर उपलब्ध होगी। यह सुविधा वेतनभोगी तबके और खुद का…
मुम्बई: आज मंगलवार यानी 16 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 376.42 अंक की तेजी के साथ 33605.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.30 अंक की तेजी के साथ 9914.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2728 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1202 शेयर तेजी के साथ और 1372 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 154 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की सतत निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई और तथा सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर छह सताह से अधिक समय के निम्न स्तर 76.03 पर बंद हुआ। मुद्रा कारोबारियों के अनुसार बाजार में जोखिम लेने की इच्छा कम हो गयी है और व्यापारियों में कोविड-19 महामारी को लेकर चिंता बढ़ रही है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 75.93 पर कमजोर खुला और अंत में 19 पैसे की गिरावट के साथ प्रति डालर 76.03 पर बंद हुआ।गत 28 अप्रैल के बाद यह रुपये…
नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनी भारतीएक्सा जनरल इंश्योरेंस का सकल प्रीमियम संग्रह 2019-20 में 38 प्रतिशत बढ़कर 3,157 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 2,285 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया था। कंपनी ने सोमवार को बयान में जानकारी दी कि उसके प्रीमियम संग्रह में फसल, मोटर वाहन और स्वास्थ्य बीमा की प्रमुख योगदान है। कंपनी ने सभी श्रेणी में दहाई अंक की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी का फसल बीमा प्रीमियम संग्रह 59 प्रतिशत बढ़कर 828 करोड़ रुपये, वाहन बीमा प्रीमियम संग्रह 30 प्रतिशत बढ़कर 1,143 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य बीमा…
नयी दिल्ली: देश की सबसे प्रमुख कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सोमवार को करीब 11 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर रिलायंस का शेयर सर्वकालिक उच्च स्तर 1626.95 रुपये को छूने के बाद 1,612.30 रुपये पर बंद हुआ। बाजार की रपटों के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के 2.45 करोड़ शेयर सूचीबद्ध हैं। इस तरह कंपनी का बाजार पूंजीकरण 10 लाख 92 हजार करोड़ रुपये को छू गया। बाजार पूंजीकरण के इस स्तार को छूने वाली यह पहली भारतीय कंपनी है। कंपनी के राइट्स इश्यू भी सोमवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए। कंपनी…
मुम्बई। आज सोमवार यानी 15 जून 2020 को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 552.09 अंक की गिरावट के साथ 33228.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 159.20 अंक की गिरावट के साथ 9813.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2743 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1335 शेयर तेजी के साथ और 1229 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 179 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 18 पैसे की कमजोरी के…
नई दिल्ली: आज टाटा मोटर्स ने मार्च 2020 तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को 9894 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड नेट लॉस हुआ है। बता दें कि गाड़ियों की बिक्री में ज्यादा गिरावट आने की वजह से कंपनी ने यह कदम उठाया है। इससे एक साल पहले टाटा मोटर्स ने 1108.66 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट दिया था। कंपनी ने इस बार अपनी बैलेंस शीट में पैसेंजर व्हीकल कारोबार के लिए 1419 करोड़ रुपए का एक्सेप्शनल प्रोविजन किया है। इसकी वजह से कंपनी को मार्च तिमाही में नुकसान उठाना पड़ा है। टाटा मोटर्स की कंसॉलिडेटेड आमदनी चौथी तिमाही में…
मुंबई: बीते मई के दौरान थोक फ्यूल और पावर की कीमतों में भारी गिरावट के कारण थोक कीमतों में 3.21 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि खाद्य वस्तुओं की कीमत में तेजी का रुख बरकरार रहा है। थोक मूल्य सूचकांक में पिछले साल मई में 2.79 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के एक बयान के अनुसार बीते मई में थोक मूल्य सूचकांक में 3.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इसके विपरीत पिछले साल मई में इसमें 2.79 फीसदी की वृद्धि रही थी। इस साल मई में खाद्य वस्तुओं की महंगाई 1.13 फीसदी रही जबकि…
डिजिटल कंटेंट की बेतहाशा बढ़ी रही मांग को भुनाने के लिए मुकेश अंबानी ने बड़ी तैयारी की है. खबर है कि उनकी कंपनी ओटीटी सर्विस नेटफ्लिक्स के साथ करार कर सकती है. खबर के मुताबिक मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली मीडिया कंपनी नेटवर्क -18 नेटफ्लिक्स के लिए डिजिटल कंटेंट तैयार कर सकती है. वह इस वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस कंपनी के लिए कई वेब सीरीज बनाने की तैयारी में है. सूत्रों के मुताबिक इस बारे में नेटफ्लिक्स की बातचीत वायाकॉम-18 से हो रही है जिसकी नेटवर्क-18 के साथ भागीदारी है. दरअसल भारत में हिंदी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में डिजिटल कंटेंट…
नयी दिल्ली: त्रिवेणी टर्बाइन ने बताया कि मार्च 2020 तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 51 प्रतिशत से अधिक घटकर 13.78 करोड़ रुपये रह गया।कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसे मार्च 2019 तिमाही में 28.27 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय घटकर 157.28 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे एक साल पहले की इसी अवधि में 245.18 करोड़ रुपये थी।वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी का शुद्ध लाभ 121.78 करोड़ रुपये रहा, जो 2018-19 में 100.23 करोड़ रुपये था। इसी तरह वित्त वर्ष 2019-20 के लिए कुल आय 832.45 करोड़…
नयी दिल्ली: दुनिया के उभरते बाजारों में नकदी की बेहतर स्थिति के चलते पूंजी प्रवाह बढ़ने के साथ विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजारों में जून में अब तक शुद्ध रूप से 20,574 करोड़ रुपये की पूंजी डाली है। ताजा डिपोजिटरी आंकड़ों के अनुसार एक जून से 12 जून के बीच एफपीआई ने शेयर बाजारों में 22,840 करोड़ रुपये की पूंजी डाली। वहीं बांड खंड से 2,266 करोड़ रुपये की पूंजी निकाली गई। इस प्रकार, शुद्ध रूप से 20,574 करोड़ रुपये का पूंजी प्रवाह हुआ।इससे पहले, एफपीआई लगातार तीन महीने शुद्ध बिकवाल बने रहे। उन्होंने मई में 7,366…
नयी दिल्ली: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 78,127.74 करोड़ रुपये की कमी आयी। इसमें सर्वाधिक नुकसान में एचडीएफसी बैंक रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में से केवल रिलाययंस इंडस्ट्रीज लि., हिंदुस्तान यूनिलीवर लि. और एचडीएफसी लाभ में रहीं। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 12 जून को समाप्त कारोबारी सप्ताह में 28,391.71 करोड़ रुपये लुढ़ककर 5,39,305.38 करोड़ रुपये रहा। भारतीय एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 13,638.89 करोड़ रुपये घटकर 3,05,456.66 करोड़ रुपये रहा। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 11,882.72 करोड़ रुपये कम होकर 2,53,197.91 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार…
नयी दिल्ली: कोरोना वायरस संकट के चलते शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मई में गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में 815 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसकी वजह यह है कि निवेशक अब निवेश के सुरक्षित विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। पिछले साल इस श्रेणी का प्रदर्शन अन्य संपत्तियों की तुलना में बेहतर रहा है। अगस्त 2019 से गोल्ड ईटीएफ में कुल 3,299 करोड़ रुपये का निवेश आया है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई गोल्ड ईटीएफ में शुद्ध निवेश 815 करोड़ रुपये रहा। अप्रैल में इसमें 731 करोड़ रुपये…
भुवनेश्वर: दुनिया के सबसे बड़े इस्पात विनिर्माता समूह आर्सेलर मित्तल समूह ने कहा है कि वह ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रहा है। समूह के चेयरमैन एवं सीईओ एलएन मित्तल ने शनिवार को यह जानकारी दी। मित्तल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ वीडियो कन्फ्रसेंसिंग के जरिये बातचीत के दौरान यह कहा। मित्तल ने बातचीत के दौरान पटनायक से कहा, ‘‘हमारी ओडिशा में 2,000 करोड़ रुपये की निवेश योजना है। यह योजना आपके प्रशासन, आपके लोगों के समर्थन और आपके निर्देशन के तहत आगे बढ़ रही है। आपका अनुभव काफी बड़ा है और…
नयी दिल्ली: टाटा कम्यूनिकेशंस को 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी तिमाही में लगभग 275 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसका मुख्य कारण विधायी बकायों के लिये प्रावधान किया जाना है। कंपनी ने शनिवार को कहा कि साल भर पहले इसी अवधि में उसे 199 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने कहा कि उसे मार्च 2020 तिमाही में अतिरिक्त लाइसेंस शुल्क की देनदारियों को लेकर 342 करोड़ रुपये का प्रावधान करना पड़ा है। इस दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत बढ़कर लगभग 4,398 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष के…
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार आठवें दिन बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। पेट्रोल की कीमतों में रविवार को 62 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 64 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 75.78 प्रति लीटर और डीजल 75.78 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आठ दिन में पेट्रोल के दामों में 4 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा और डीजल की दर में 4.50 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं लेकिन हर राज्य में वैट या स्थानीय सेल्स…
नई दिल्ली: करीब ढाई महीने बाद 8 जून से पूरे देश में मॉल्स, रेस्टोरेंट समेत रीटेल इंडस्ट्री को खोलने की इजाजत मिल गई है। करीब एक सप्ताह होने को है लेकिन कोरोना के डर के कारण ग्राहक घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बिजनस में गिरावट के कारण रीटेल इंडस्ट्री में छंटनी की भारी संभावना है। हर मॉल्स में खरीदारों की पसंदीदा जगह Shoppers Stop ने अपने 1100 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। भारत के सबसे पुराने डिपार्टमेंट स्टोर में एक Shoppers Stop पर कोरोना महामारी का बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ा है। मामले से…
नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन धीरे-धीरे खुलने के साथ ही पेट्रोल-तथा डीजल की कीमत में बढ़ोतरी बरकरार है। लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 59 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई। सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में किए जाने वाले रोजाना बदलाव को दोबारा शुरू कर दिया। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.57 रुपये से बढ़कर 75.16 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह डीजल की कीमत 72.81 रुपये से बढ़कर 73.39 रुपये प्रति लीटर हो गई। पिछले सात दिन में पेट्रोल के दाम में 3.9 रुपये और…
मुंबई: म्यूचुअल फंडों की हाइब्रिड श्रेणी खुदरा निवेशकों के लिये लोकप्रिय रही है। यह देखते हुए कि हाइब्रिड फंड्स में इक्विटी और डेट एक्सपोजर का कॉम्बिनेशन होता है और इससे दोनों असेट क्लासेज का बेस्ट उपलब्ध होता है। इक्विटी ओरिएंटेड फंड्स की तुलना में ऐसे फंड्स को कम आक्रामक माना जाता है। यहां तक कि एक रूढ़िवादी निवेशक हाइब्रिड फंड के माध्यम से सीमित तरीके से इक्विटी के लिए एक्सपोजर ले सकता है। सेबी के स्कीम वर्गीकरण (categorisation) के अनुसार 6 प्रकार की हाइब्रिड योजनाएं हैं। इनमें से तीन -एग्रेसिव हाइब्रिड फंड, डायनेमिक एसेट एलोकेशन या बैलेंस्ड एडवांटेज और मल्टी…
मुंबई: अमेरिका में इंफोसिस की शाखा के खिलाफ जातिगत भेदभाव का मुकदमा चल रहा है। ये मुकदमा कंपनी की पूर्व डयवर्सिटी हेड ने अमेरिका की एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में फाइल किया है। अफ्रीकन अमेरिकन डेविना लिंग्विस्ट ने इंफोसिस पर आरोप लगाया है कि 2016 में उन्होंने कंपनी के खिलाफ एक मामले में गवाही दी थी, जिसके बाद कंपनी ने उसका बदला लिया। उन्हें कंपनी ने पद से हटा दिया, जिसके बाद 2017 में डेविना ने कंपनी छोड़ दी। डेविना ने जिस मामले में गवाही दी थी वह ब्रेंडा कोहलर ने दायर किया था, जिसने आरोप लगाया था कि कंपनी दक्षिण…
