मुम्बई: आज मंगलवार यानी 16 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 376.42 अंक की तेजी के साथ 33605.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.30 अंक की तेजी के साथ 9914.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2728 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1202 शेयर तेजी के साथ और 1372 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 154 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 76.21 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज दोहर में अचानक खबर आई कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के हुई झड़प में तीन भारतीय सैनिकों और चीन के भी कुछ सैनिकों की मौता हो गई है। इसके बाद शेयर बाजार में एकदम से तेज गिरावट दर्ज की गई। एक समय तो निफ्टी फिसलकर 9800 के नीचे पहुंच गया है, वहीं बैंक निफ्टी भी 150 अंक लुढ़क गया था। इसके अलावा सेंसेक्स में भी भारी गिरावट आ गई थी। लेकिन बाद में जैसे जैसे खबरें आती गईं, बाजार फिर ने फिर से तेजी पकड़ ली और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 990.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एचडीएफसी का शेयर करीब 70 रुपये की तेजी के साथ 1,821.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 342.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 190.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 150.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 94.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 216.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 533.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। गेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 97.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। एक्सिस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 381.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

