Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के शेयर सोमवार को कमाल कर दिया। कंपनी का शेयर एक ही दिन में 27 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ। कोरोना की दवा लॉन्च करने का ग्लेनमार्क के शेयर पर काफी सकारात्मक असर पड़ा। निवेशकों ने जम कर इसके शेयरों की खरादारी। बता दें कि कंपनी ने हल्के से मध्यम कोरोनावायरस के रोगियों के इलाज के लिए FabiFlu ब्रांड के तहत एंटीवायरल दवा फेविपिराविर लॉन्च की है, जिसे बनाने और बेचने के लिए इसे ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की मंजूरी भी मिल गई है। ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स ने इस दवा को कोरोना के इलाज के लिए…
नयी दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक उसने स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (जीएमएस) के तहत 13,212 किलोग्राम घरेलू और संस्थागत सोना जुटाया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि बैंक ने 2019-20 में जीएमएस के तहत 3,973 किलोग्राम सोना जुटाया था। सरकार ने आम लोगों और ट्रस्टों के पास रखे सोने का इस्तेमाल करने के लिए इस योजना की शुरुआत की थी। एसबीआई ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान बैंक ने 3,973 किलोग्राम सोना जुटाया, जिसके साथ अब तक कुल 13,212 किलोग्राम सोना जुटाया जा चुका है।’’ सरकार ने घरों में और संस्थानों के…
नयी दिल्ली: जीई पावर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 44 प्रतिशत घटकर 14.87 करोड़ रुपये रहा। जीई पावर इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 26.85 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की आय 2019-20 की चौथी तिमाही में बढ़कर 773.65 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 400.81 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 84.60 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 75.40…
मुंबई: वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी के साथ बीएसई (पूर्व में बंबई शेयर बाजार)सेंसेक्स सोमवार को करीब 180 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। हालांकि एशिया के अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट का रुख रहा। कारोबार के दौरान 482 अंक मजबूत होने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अंत में 179.59 अंक यानी 0.52 प्रतिशत मजबूत होकर 34,911.32 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 66.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत मजबूत होकर 10,311.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में बजाज ऑटो सर्वाधिक लाभ में रहा। कंपनी का शेयर करीब 7 प्रतिशत…
नयी दिल्ली: भारत की प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला लिमिटेड ने रेमडेसिविर के जेनेरिक संस्करण ’सिप्रेमी’ की पेशकश की है, जिसे अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन स्थिति में देने की स्वीकृति दी है। यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों का इलाज करने के लिए गिलियड साइंसेज को रेमडेसिविर के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए आपातकालीन उपयोग अनुमोदन (ईयूए) दिया है। रेमडेसिविर एक मात्र दवा है, जिसे यूएसएफडीए ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए आपातकालीन उपयोग की स्वीकृति दी है। गिलियड साइंसेज ने मई में सिप्ला के साथ रेमडेसिविर के विनिर्माण और विपणन के लिए एक गैर-विशेष…
नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र का पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रहा है। हाल में दो सरकारी बैंकों को अपने साथ मिलाने के बाद बैंक अपनी वृद्धि और नियामकीय जरूरतों के लिए पूंजी की जरूरत का अनुमान लगाने वाला है। पीएनबी के प्रबंध निदेशक मल्लिार्जुन राव ने कहा, ‘‘अभी बैंक के पास पूंजी की स्थिति पर्याप्त है। मार्च, 2020 के अंत तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 14.14 प्रतिशत था। ’’’उन्होंने कहा, ‘‘हम जुलाई में होने वाली निदेशक मंडल की बैठक में हमारे सथ विलय हुई इकाइयों के…
नयी दिल्ली: रिलायंस कैपिटल ने कहा है कि केयर रेटिंग्स द्वारा उसके बॉन्ड कार्यक्रम की रेटिंग घटाने के बाद वह अपना कर्ज समय से नहीं चुका पाएगी, जिसे आठ वर्षों में चरणबद्ध तरीके से चुकाना था। रेटिंग गिरने से शीघ्र अदायगी का दबाव बढ गया है। रिलायंस कैपिटल ने शनिवार रात शेयर बाजार को बताया कि वह परिसंपत्तियों के विमुद्रीकरण में सक्षम नहीं है और इसलिए कर्ज अदायगी में देरी होगी। केयर रेटिंग्स ने सितंबर 2019 में अनिल अंबानी के नियंत्रण वाली रिलायंस कैपिटल के पूरे बकाया ऋण कार्यक्रम की रेटिंग को घटाकर ‘‘केयर-डी’’ कर दिया था। कंपनी ने आपत्ति…
नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने नकदी की बढ़ती उपलब्धता और उच्च जोखिम के बीच जून में अब तक भारतीय पूंजी बाजारों में शुद्ध रूप से 17,985 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से 19 जून के बीच इक्विटी में 20,527 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। हालांकि उन्होंने ऋणपत्रों से 2,569 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इस तरह आलोच्य अवधि में घरेलू पूंजी बाजार में उनका कुल शुद्ध निवेश 17,985 करोड़ रुपये हो गया। इससे पहले, विदेशी निवेशक लगातार तीन महीनों तक शुद्ध बिकवाल बने रहे। उन्होंने मई…
नई दिल्ली: Amazon पर वन प्लस ब्रांड के नए स्मार्टफोन वनप्लस 8 प्रो की सेल शुरू हुई और मिनटों में सारे हैंडसेट बिक गए। वनप्लस 8 प्रो के साथ अप्रैल में वनप्लस 8 को भी भारतीय बाजार में उतारा गया था लेकिन लॉकडाउन के कारण इन स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू नहीं की गई थी। वनप्लस 8 की भारत में बिक्री 18 मई से तो वहीं वनप्लस 8 प्रो की बिक्री 15 जून से शुरू हुई। वनप्लस ने कुछ समय पहले कहा था कि भारत में वनप्लस 8 सीरीज़ 5G की भारी मांग है और कंपनी डिवाइस की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित…
नई दिल्ली: भारत और चीन की सेना के बीच हुए हालिया विवाद के बाद दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद से पूरे देश में सोशल मीडिया में चाइनीज प्रॉडक्ट के बहिष्कार की मांग भी तेज हो गई है। इस बीच ऑटो सेक्टर में भी एक सवाल उठने लगा है कि क्या चीन के सामानों के बिना बिजनेस करना संभव है। कई इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट की तरह ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कई ऐसे पुर्जों की जरूरत होती है जिनको चीन से ही आयात किया जाता है। इस बारे में बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव…
नई दिल्ली: दवा कंपनी हेटेरो कोविड-19 के इलाज के लिए वायरल रोधी परीक्षणगत दवा रेमडेसिवीर पेश करेगी। कंपनी ने रविवार को कहा कि उसे इसके लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की अनुमति मिल गई है। हेटेरो ने बयान में कहा कि कंपनी को डीसीजीआई से रेमडेसिवीर के विनिर्माण और विपणन की अनुमति मिल गई है। रेमडेसिवीर के जेनेरिक संस्करण की भारत में ब्रिकी ‘कोविफोर’ ब्रांड नाम से की जाएगी। बयान में कहा गया है कि डीसीजीआई ने बालिगों और बच्चों में संदिग्ध या पुष्ट कोविड-19 के मामलों या फिर इसके संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती लोगों के इलाज…
पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक बोनस 9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़े एक कदम और आगे आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए कुल 788 करोड़ के बोनस की घोषणा की है। यह बोनस कंपनी के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों के फंड द्वारा उत्पन्न मुनाफे का हिस्सा है। 31 मार्च, 2020 तक सभी पार्टिसिपेटिंग पाॅलिसियां इस बोनस को प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, जो कि उनके गारंटीकृत परिपक्वता या मृत्यु लाभ में जोड़ा जाएगा। यह लगातार 14 वां वर्ष है जब कंपनी ने बोनस घोषित किया…
नई दिल्ली: देश के दूसरे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को वित्त वर्ष 2019-20 की चौथी और अंतिम (मार्च) तिमाही में 697.20 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। पिछले साल समान अवधि में बैंक को 4,749.64 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। इससे पहले दिसंबर तिमाही मे बैंक को 492.28 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। बता दें शेयर बाजार के अनुसार पीएनबी ने कहा है कि उसे पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में 14,739 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 37.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। चौथी तिमाही में बैंक…
नयी दिल्ली: औषधि कंपनी कैडिला हेल्थकेयर का एकीकृत लाभ 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 14.82 प्रतिशत घटकर 391.90 करोड़ रुपये रहा। कैडिला हेल्थकेयर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 460.1 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की कुल परिचालन आय 2019-20 की चौथी तिमाही में 3,752.1 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3,732.8 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,176.6 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 1,848.8 करोड़ रुपये था। कंपनी…
नयी दिल्ली: केयर रेटिंग्स का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 57.2 प्रतिशत गिरकर 15.68 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 36.68 करोड़ रुपये था। केयर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि समीक्षावधि में उसकी एकीकृत आय 73.40 करोड़ रुपये रह गयी। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 99.02 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर ढाई रुपये का अंतिम लाभांश देने की भी अनुशंसा की है।
मुंबई: शेयर बाजारों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल तथा वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच विदेशी कोषों का प्रवाह बढ़ने से सेंसेक्स 524 अंक चढ़ गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 640.32 अंक तक चढ़ गया। अंत में यह 523.68 अंक या 1.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34,731.73 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 152.75 अंक या 1.51 प्रतिशत की बढ़त से 10,200 अंक के पार 10,244.40 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में…
मुंबईः मुकेश अम्बानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अब पूरी तरह से क़र्ज़ मुक्त हो गयी है, कम्पनी ने पिछले 58 दिनों में 1,68,818 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई है। राइट्स इश्यू से भी रिलायंस ने 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस बात की घोषणा मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को की है। 2021 तक रखा था क़र्ज़ मुक्त होने का लक्ष्य रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अंबानी ने पिछले साल अगस्त में मार्च, 2021 तक कंपनी को पूरी तरह कर्ज मुक्त करने का लक्ष्य रखा था। मार्च 2020 अंत तक कंपनी पर बकाया कर्ज 3,36,294…
नयी दिल्ली: बजाज इलेक्ट्रिकल्स को 31 मार्च, 2020 को समाप्त तिमाही में 81 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) खंड में खराब प्रदर्शन से कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में नुकसान हुआ। बजाज इलेक्ट्रिकल्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 23.08 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 2019-20 की जनवरी-मार्च तिाही में 26.73 प्रतिशत घटकर 1,300.66 करो़ड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,775.18 करोड़ रुपये थी।…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में विनिवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्त मंत्रालय ने कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ पर सरकार को शुरुआती सलाह देने के लिए कंसल्टिंग फर्मों, इनवेस्टमेंट बैंकरों और वित्तीय संस्थानों से बोलियां आमंत्रित की हैं। सरकार इस आईपीओ के लिए में शुरुआती प्रक्रियाओं के डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (दीपम) की मदद से दो प्री-आईपीओ ट्रांजेक्शन एडवाइजर नियुक्त करना चाहती है। वित्त मंत्रालय ने इस संबध रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी किया है। इच्छुक फर्में 13 जुलाई तक अपनी बोलियां जमा कर…
नयी दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी में 3.96 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,250 करोड़ रुपये में बेच दी। इसके बाद कंपनी में बैंक की हिस्सेदारी 51.9 प्रतिशत बची है। बैंक के जनवरी-मार्च तिमाही परिणामों की 9 मई 2020 को घोषणा करते वक्त बैंक ने कहा था कि वह अपने बहीखातों को दुरुस्त करने के लिए अवसर मिलने पर कदम उठाएगी। शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद उसने आईसीआईसीआई लॉम्बार्ड के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले 1,80,00,000 शेयरों का विनिवेश किया है। यह…
