Close Menu
    What's Hot

    An In-Depth Look at Unrestricted AI: The Scope and Potential

    September 3, 2026

    Unveil the Revolutionary World of Nomi AI

    September 3, 2026

    Exploring the World of NSFW AI Characters: A Comprehensive Guide

    September 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इंश्योरेंस»आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने घोषित किया 788 करोड़ का बोनस
    इंश्योरेंस

    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने घोषित किया 788 करोड़ का बोनस

    Finance KhabarBy Finance KhabarJune 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक बोनस
    9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में बढ़े एक कदम और आगे

    आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए कुल 788 करोड़ के बोनस की घोषणा की है। यह बोनस कंपनी के पार्टिसिपेटिंग पॉलिसीधारकों के फंड द्वारा उत्पन्न मुनाफे का हिस्सा है। 31 मार्च, 2020 तक सभी पार्टिसिपेटिंग पाॅलिसियां इस बोनस को प्राप्त करने के लिए योग्य हैं, जो कि उनके गारंटीकृत परिपक्वता या मृत्यु लाभ में जोड़ा जाएगा। यह लगातार 14 वां वर्ष है जब कंपनी ने बोनस घोषित किया है और पॉलिसीधारकों को दीर्घकालिक मूल्य प्रदान किया है। वित्तीय वर्ष 2020 के लिए घोषित बोनस पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है, और इस तरह कंपनी के 9 लाख पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय बचत लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ते हैं। पार्टिसिपेटिंग प्रोडक्ट्स एक वित्तीय लक्ष्य को हासिल करने के लिए बचत पूल बनाने में मदद करते हुए पूंजी की सुरक्षा प्रदान करते हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान, कंपनी ने एक ऐसा उत्पाद ‘लक्ष्य‘ लॉन्च किया था, जो बचत पूल के निर्माण की सुविधा प्रदान करते हुए पूंजी का संरक्षण करता है।

    अनेक फीचर्स से युक्त यह प्रोडक्ट आगे चलकर उन पॉलिसीधारकों को प्रोत्साहित करता है, जो अपनी बचत यात्रा को जल्दी शुरू करते हैं, लंबी अवधि के लिए निवेशित रहते हैं और बचत के लिए बड़ी राशि का भुगतान करते हैं। इसके अलावा, यह महिलाओं को उनके दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने के लिहाज से बचत करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान करता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ श्री एन एस कन्नन ने कहा, ‘‘पॉलिसीधारक अपने दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए हम पर निर्भर हैं और इसीलिए हम कह सकते हैं कि वित्तीय वर्ष 2020 के लिए घोषित 788 करोड़ का बोनस उन्हें अपने लक्ष्यों के एक कदम और करीब ले जाता है।

    एक दीर्घकालिक बचत पूल का निर्माण उत्पाद की अवधि के लिए नियमित योगदान के लिहाज से प्रतिबद्ध है। बाजार की विविधताओं से सुरक्षा प्रदान करते हुए पार्टिसिपेटिंग सेविंग्स प्रोडक्ट्स की पेशकश सुचारू रिटर्न प्रदान करती है। लक्ष्य- जिसे हमने पिछले साल लॉन्च किया था, कम जोखिम लेने की क्षमता वाले ग्राहकों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त प्रोडक्ट है।‘‘

    ICICI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticlePNB को चौथी तिमाही में हुआ 697 करोड़ रुपये का घाटा
    Next Article कोविड-19 के इलाज के लिए हेटेरो को परीक्षणगत दवा पेश करने की मिली अनुमति
    Finance Khabar

    Related Posts

    एक से ज्यादा इंश्योरेंस पॉलिसी लेना फायदेमंद, लेकिन इन बातों का रखें खास ध्यान

    September 11, 2025

    इंश्योरेंस सेक्टर में तेजी की उम्मीद, ये 5 स्टॉक रह सकते हैं फोकस में

    August 21, 2025

    पीएनबी मेटलाइफ ने नया इंडेक्स फंड लॉन्च किया

    February 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    AI Friends: Discovering Benefits of Artificial Intelligence Companions
    September 2, 2026
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    A Deep Dive into AI Sexting: Changing Modern Relationships
    September 2, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.