नयी दिल्ली: जीई पावर इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च 2020 को समाप्त तिमाही में 44 प्रतिशत घटकर 14.87 करोड़ रुपये रहा। जीई पावर इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 26.85 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी की आय 2019-20 की चौथी तिमाही में बढ़कर 773.65 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 400.81 करोड़ रुपये थी। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़कर 84.60 करोड़ रुपये रहा जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 75.40 करोड़ रुपये था।
कंपनी की आय आलोच्य वित्त वर्ष में 2,570.79 करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 में 2,035.21 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के लिये 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का लाभांश देने की सिफारिश की है।

