नयी दिल्ली: रेस्तरांओं को खोलने की अनुमति के बाद मैकडोनाल्ड्स ने उत्तर और पूर्वी भारत में अपने आउटलेट्स का परिचालन शुरू कर दिया है।
मैकडोनाल्ड्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी के रेस्तरांओं में आने वाले ग्राहकों को पूरी तरह सुरक्षित और आरामदायक बैठने का माहौल मिलेगा। कंपनी ने कहा है कि उसने ग्राहकों तथा अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक प्रक्रियाओं में बदलाव किया है।
कंपनी ने कहा कि उसके रेस्तरांओं में कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कर्मचारियों के लिए मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा कर्मचारी बार-बार हाथ धोते हैं और हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा रेस्तारांओं में आने वाले ग्राहकों का भी ताप़मान लिया जाता है।

