नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान मैगी नूडल्स की जबर्दस्त बिक्री हुई है। इसकी बिक्री में 25 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।
देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लागू हुआ और यह दो महीने से अधिक चला। 1 जून से अनलॉक वन की शुरुआत हुई है। 8 जून से होटल और रेस्टोरेंट को खोलने की छूट मिली है। लाखों ऐसे लोग हैं जो नाश्ते में बाहर जाकर कुछ खाना पसंद करते हैं, लेकिन दो महीने से सबकुछ बंद था। ऐसे में उनके लिए एकमात्र ऑप्शन मैगी बच जाता है। इसलिए मैगी की जबर्दस्त बिक्री हुई है।
नेस्ले इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण ने बताया कि लॉकडाउन के बीच कंपनी को अपने सभी पांचों कारखानों में मैगी का उत्पादन काफी तेजी से करना पड़ा। नेस्ले का सालाना कारोबार करीब 12 हजार करोड़ रुपये का है। उसे उम्मीद है कि इस साल इसमें तेजी आएगी।

