Author: Finance Khabar
नयी दिल्ली। लॉकडाउन में छूट के बाद कारोबारों को फिर से संचालन शुरू करने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे बैंकों के एनपीए (Non-Performing Assets) में 1.67 लाख करोड़ रु की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बात का अनुमान रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने अपनी एक रिपोर्ट में लगाया है। एजेंसी ने टॉप 500 अधिक कर्ज वाली कंपनियों का विश्लेषण किया है और कहा है कि कुल एनपीए 2021-22 तक 4.21 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच सकता है। एजेंसी ने इससे पहले 2.54 लाख करोड़ रुपये के एनपीए या दबावग्रस्त लोन का अनुमान लगाया था। ये कुल डेब्ट का 6.63…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते बढ़ी बेरोज़गारी से निपटने के लिए हरियाणा ने पहल की है। हरियाणा सरकार ने स्थानीय आबादी की बेरोजगारी की समस्या को प्राथमिकता आधार पर हल करने के मकसद से ‘हरियाणा राज्य स्थानीय उम्मीदवारों को रोजगार अध्यादेश, 2020’ लाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। अध्यादेश का प्रारूप मंत्रिमंडल की आगामी बैठक में लाया जाएगा। इसके तहत हरियाणा में स्थित निजी तौर पर प्रबंधित कंपनियों, सोसाइटियों, ट्रस्टों, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप फर्मों, पार्टनरशिप फर्मों आदि में 50 हजार रुपये प्रतिमाह से कम वेतन वाली नौकरियों के मामले में नए रोजगारों का 75 प्रतिशत स्थानीय उम्मीदवारों को…
नयी दिल्ली। अमेरिका और यूरोप में लॉकडाउन का भारतीय आईटी कंपनियों के कारोबार पर भी असर पड़ा है। इससे अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय आईटी कंपनियों की इनकम में गिरावट आ सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक क्लाइंट्स की तरफ से पिछले 3 महीनों में टेक्नोलजी पर खर्च करने की योजना को टालने के चलते भारतीय आईटी कंपनियों की इनकम में 5-10 फीसदी की गिरावट आ सकती है। पिछले तीन महीनों के दौरान लॉकडाउन के कारण यात्रा और परिवहन, तेल-गैस और रिटेल जैसे क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कारोबार में हुए नुकसान के कारण कई कंपनियों ने खुद को दिवालिया घोषित…
नयी दिल्ली। मार्केट कैपिटल के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक कारनामा कर दिया है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 11.5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। ये कारनामा करने वाली रिलायंस देश की पहली कंपनी बन गई है। आज यानी सोमवार के कारोबार में बीएसई पर रिलायंस का शेयर अपने आज तक के सबसे ऊंचे स्तर तक भी पहुंचा। इससे पहले पिछले महीने रिलायंस 11 लाख करोड़ रुपये की मार्केट कैपिटल वाली भी देश की पहली कंपनी बनी थी। आइये जानते हैं कैसा रहा है रिलायंस के शेयर का प्रदर्शन। आज रिलायंस…
मुम्बई। सोमवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 465.86 अंक की तेजी के साथ 36487.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 156.30 अंक की तेजी के साथ 10763.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2980 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1637 शेयर तेजी के साथ और 1155 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 188 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 74.67 रुपये के स्तर पर…
नई दिल्ली: EY (Ernst & Young) की रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले 12-18 महीने में टेलिफोन बिल और इंटरनेट चार्ज महंगा होने वाला है। उसके मुताबिक, टेलिकॉम क्षेत्र की मौजूदा संरचना लाभप्रद नहीं होने के कारण फोन कॉल और इंटरनेट समेत सभी सेवाओं की दरों को दो बार बढ़ाया जा सकता है। EY ने यह अनुमान व्यक्त किया है। EY के लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा कि दरों में तत्काल वृद्धि अभी के हिसाब से उचित नहीं लग रहा है। यह अगले 12 से 18 महीने में दो दौर में किया जा सकता है तथा पहली वृद्धि…
नयी दिल्ली/कोलकाता: सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के विरोध में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया में श्रमिकों की तीन दिन की हड़ताल के कारण उत्पादन में औसतन प्रतिदिन 56 प्रतिशत का नुकसान हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कोल इंडिया के मजदूर नेताओं ने इससे पहले दावा किया था कि हड़ताल के दौरान कोयला उत्पादन में काफी कमी आई। कोयला क्षेत्र को वाणिज्यिक खनन के लिए खोलने के सरकार के कदम के विरोध में मजदूर संगठन गुरुवार से शनिवार तक हड़ताल पर थे। इन तीन दिनों में कोल इंडिया द्वारा औसतन प्रतिदिन 5,73,000…
नयी दिल्ली: मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) की योजना अपने विमानन ईंधन डिपो की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने की है। इस कारोबार का बड़ा हिस्सा अभी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के पास है और आरआईएल इसमें अधिक बाजार हिस्सेदारी पाना चाहती है। आरआईएल ने अपनी ताजा वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि विमानन क्षेत्र में पिछले 52 महीनों में लगातार हासिल की गई दो अंकों की वृद्धि कोरोना वायरस महामारी के चलते इस समय भले ही रुक गयी हो , लेकिन भारत अगले पांच वर्षों तक सबसे तेजी से बढ़ने वाले विमानन बाजारों में बना रहेगा। किसी…
नयी दिल्ली: जून में औसतन प्रतिदिन 14 लाख से अधिक ई-वे बिल निकाले गए। 50,000 रुपये से अधिक के माल के परिवहन के लिए ई-वे बिल जरूरी होता है। माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने रविवार को कहा कि जून में प्रतिदिन 14.26 लाख ई-वे बिल निकाले गए जो कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से पहले के स्तर का करीब 77 प्रतिशत है। जीएसटीएन ने बयान में कहा कि कंपनियों तथा ट्रांसपोर्टरों ने जून में 12.40 लाख करोड़ रुपये के माल के लिए 4.27 करोड़ ई-वे बिल निकाले। यह मार्च में निकाले गए 11.43 लाख करोड़ रुपये के…
नयी दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने जुलाई के सिर्फ तीन कारोबारी सत्रों में भारतीय बाजार से 3,741 करोड़ रुपये की निकासी की है। विश्लेषकों का मानना है कि इसका कारण मुनाफा वसूली और पिछले कुछ दिनों में रुपये में आयी तेजी है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एफपीआई ने एक से तीन जुलाई के दौरान शेयरों से 3,959 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की, जबकि उन्होंने इस दौरान बांड में 218 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। इस तरह समीक्षाधीन अवधि के दौरान 3,741 करोड़ रुपये की कुल शुद्ध निकासी की गयी। इससे पहले एफपीआई ने जून में घरेलू…
नई दिल्ली: सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 1,37,508.61 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 850.15 अंक या 2.41 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 31,294.89 करोड़ रुपये बढ़कर 8,25,149.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 28,464.11 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 11,33,168.55 करोड़ रुपये रहा। एचडीएफसी की बाजार हैसियत 20,519.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,27,120.52 करोड़ रुपये और आईटीसी की 15,057.98 करोड़ रुपये बढ़कर…
नयी दिल्ली: सरकार ने शनिवार को देश में तरह तरह के विश्वस्तरीय ऐप विकसित करने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित करने का एक कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत एक मजबूत पारिस्थतिकी तंत्र बनाने तथा भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्यमियों और स्टार्टअप्स को ऐप विकसित करने और उसके प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने घोषणा की है कि वह नीति आयोग के साथ भागीदारी में दो चरणों में यह कार्यक्रम चलाएगा। मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘भारतीय ऐप को समर्थन और उसके लिए एक मजबूत पारिस्थतिकी तंत्र बनाने के लिए मेइटी ने अटल…
नयी दिल्ली। केंद्र सरकार देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी का आईपीओ लाने की तैयारी में है। बता दें कि सरकार ने चालू वित्त वर्ष में पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी बेच कर 2.10 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। बजट 2020 में रखे गए 2.10 लाख करोड़ रुपये के विनिवेश के लक्ष्य में से 1.2 लाख करोड़ रुपये आईपीओ, हिस्सेदारी बिकवाली, बायबैक (शेयरों की वापस खरीद), ओएफएस (ऑफर फॉर सेल) से जुटाये जाने की योजना थी। वहीं बाकी 90000 करोड़ रुपये एलआईसी और आईडीबीआई बैंक में हिस्सा बेचने से जुटाये जाने की बात सामने आई थी। अब…
नयी दिल्ली। करदाताओं के लिए अच्छी खबर आई है। आयकर (आईटी) विभाग ने वित्त वर्ष 2019-20 (मूल्यांकन वर्ष 2020-21) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2020 तक बढ़ा दी है। ये फैसला मौजूदा कोरोनावायरस महामारी के कारण करदाताओं के सामने आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर लिया गया है। आईटी के अनुसार अब वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 30 नवंबर 2020 तक आईटीआर दाखिल किया जा सकता है। करदाताओं को और राहत प्रदान करते हुए पिछले सप्ताह केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अधिसूचना के जरिए वित्त वर्ष 2018-19 के लिए आईटीआर दाखिल करने…
नई दिल्ली: पूर्वी-लद्दाख में चीन-भारत के सैनिकों के बीच हुई के बाद लगातर चीन को झटका मिल रहा है। देश में एक बार फिर चीनी उत्पादों के बहिष्कार के सुर गूंज उठे हैं। इसी बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए 900 करोड़ रुपये का व्यापार रद्द कर दिया है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल की इस घोषणा को सीधे चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है। मालूम हो कि हीरो साइकिल का नाम लुधियाना की बड़ी कंपनियों शुमार है। ऐसे में चीन का बायकॉट के लिए हीरो साइकिल ने एक…
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस और ऑफर्स देने में लगी हैं। कोरोना वायरस की वजह से लोग घर से ही काम करने लगे हैं, ऐसे में ज्यादा डेटा की जरूरत होती है। टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने कस्टमर्स के लिए समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने यूजर्स के लिए 600 दिनों की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्रीपेड प्लान फिलहाल चल रहे सभी कंपनियों के प्रीपेड प्लान्स में सबसे ज्यादा वैलिडिटी के साथ…
नयी दिल्ली: मासिक और तिमाही बिक्री रिटर्न तथा कर भुगतान फार्म देरी से भरने को लेकर जुलाई 2020 तक अधिकतम विलंब शुल्क 500 रुपये प्रति रिटर्न नियत किया गया है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘जीएसटी करदाताओं को राहत देने के लिये सरकार ने जुलाई 2017 से जुलाई 2020 की अवधि के लिये जीएसटीआर-3बी फार्म भरने को लेकर अधिकतम विलम्ब शुल्क 500 रुपये प्रति रिटर्न पर सीमित कर दिया है। हालांकि, यह सुविधा तभी उपलब्ध होगी जब इस अवधि की जीएसटीआर-3बी रिटर्न 30 सितंबर 2020 से पहले भर दी जाए।’’सीबीआईसी ने अधिसूचित…
नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफार्म्स में निवेश जुटाने का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार को अमेरिका की कंपनी इंटेल कैपिटल द्वारा जियो प्लेटफार्म्स में 1,894.50 करोड़ रुपये में 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के सौदे की घोषणा हुई। उद्योगपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी इंटेल कैपिटल से 0.39 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिये 1,894.50 करोड़ रुपये का निवेश हासिल किया है।जियो प्लेटफॉर्म्स में अप्रैल से अब तक विभिन्न वैश्विक कंपनियों को अलग-अलग हिस्सेदारी बेचकर रिलायंस इंडस्ट्रीज कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि…
नयी दिल्ली: एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की योजना तरजीही शेयर जारी कर 2,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है। कंपनी ने अपनी 2019-20 की वार्षिक रपट में कहा कि यह शेयर सार्वजनिक पेशकश या निजी नियोजन के माध्यम से आवंटित किए जाएंगे। कंपनी इस योजना पर 28 जुलाई को अपनी वर्चुअल वार्षिक आम सभा में शेयरधारकों से अनुमति लेगी। कंपनी की रपट के मुताबिक इस राशि का इस्तेमाल वह कारोबार विस्तार के लिए करेगी। इसके तहत 20 करोड़ संचयी अनिवार्य रूप से भुनाने योग्य गैर-परिवर्तनीय तरजीही शेयरों का आवंटन किया जाएगा। इनका अंकित मूल्य 100 रुपये प्रति शेयर होगा। तरजीही शेयरों…
नई दिल्ली: एविएशन रेग्युलेटर DGCA ने कहा कि पैसेंजर इंटरनैशनल फ्लाइट 31 जुलाई तक के लिए कैंसल कर दी गई है। हालांकि कुछ सिलेक्टेड रूट पर इसकी अनुमति दी जा सकती है। यह केस-टू-केस डिसाइड किया जाएगा। इससे पहले 26 जून को डीजीसीए ने सर्कुलर जारी कर कहा था कि 15 जुलाई तक इंटरनैशनल फ्लाइट की सेवा बंद रहेगी। कोरोना महामारी के बीच 23 मार्च से इंटरनैशनल फ्लाइट और 25 मार्च से डमेस्टिक फ्लाइट की सेवा बंद की गई थी। दो महीने बाद 25 मई को डमेस्टिक फ्लाइट की सेवा शुरू की गई। अभी वंदे भारत मिशन के तहत एयर…
