नई दिल्ली: पूर्वी-लद्दाख में चीन-भारत के सैनिकों के बीच हुई के बाद लगातर चीन को झटका मिल रहा है। देश में एक बार फिर चीनी उत्पादों के बहिष्कार के सुर गूंज उठे हैं। इसी बीच साइकिल बनाने वाली कंपनी हीरो साइकिल ने भी एक बड़ा फैसला लेते हुए 900 करोड़ रुपये का व्यापार रद्द कर दिया है। हीरो साइकिल के एमडी पंकज मुंजाल की इस घोषणा को सीधे चीन पर ट्रेड स्ट्राइक माना जा रहा है।
मालूम हो कि हीरो साइकिल का नाम लुधियाना की बड़ी कंपनियों शुमार है। ऐसे में चीन का बायकॉट के लिए हीरो साइकिल ने एक अहम फैसला लेते हुए आने वाले 3 महीने में चीन के साथ 900 करोड़ का व्यापार करना था, वह अब रद्द कर दिया गया है। लुधियाना में काफी तादाद में साइकिल के पुर्जे बनाने वाली कई छोटी कंपनियां हैं, जिनकी मदद के लिए अब हीरो साइकिल आगे आई है। छोटी कंपनियों को हीरो साइकिल अपने में मर्ज करने का ऑफर दे रही हैं।

