Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: एफएमसीजी (FMCG) क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने रविवार को कहा कि उसने अपने हरिद्वार संयंत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जहां उसके कई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कंपनी ने संक्रमित कर्मचारियों की संख्या का खुलासा नहीं किया है, लेकिन खबरों के मुताबिक कंपनी के 33 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। एचयूएल ने एक बयान में कहा, ‘हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि हमारे हरिद्वार संयंत्र में कई कर्मचारियों को कोविड-19 संक्रमण का पता चला है, जिनमें से अधिकांश में कोई लक्षण नहीं हैं। इस बात की…
मुंबई: डीजल की कीमतों में पिछले महीने लगातार 23 दिन बढ़ोतरी से ट्रक ऑपरेटर बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि तेल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी से उनके लिए कारोबार करना मुश्किल हो रहा है और अगर यही स्थिति रही तो उन्हें ट्रक के भाड़े में 20 फीसदी बढ़ोतरी के लिए मजबूर होना पड़ेगा। अगर ऐसा हुआ तो कोरोना काल में महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। इसकी वजह यह है कि मालभाड़ा महंगा होने से महंगाई पर सीधा असर पड़ेगा। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि तेल की कीमतें मासिक या तिमाही आधार…
नयी दिल्ली: देश में सोने का आयात चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94 प्रतिशत घटकर 68.8 करोड़ डॉलर या 5,160 करोड़ रुपये पर आ गया। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। सोना आयात देश के चालू खाते के घाटे (कैड) को प्रभावित करता है। कोविड-19 महामारी की वजह से सोने की मांग में गिरावट आई है, जिससे सोने का आयात भी नीचे आ गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में पीली घातु का आयात 11.5 अरब डॉलर या 86,250 करोड़ रुपये रहा था। इसी तरह आलोच्य तिमाही के दौरन चांदी का आयात…
नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) का छोटी कारों के लिए बीएस-6 मानक वाला डीजल इंजन विकसित करने का कोई इरादा नहीं है। कंपनी का मानना है कि इस तरह की कारें आर्थिक दृष्टि से व्यावहारिक नहीं हैं। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि अब बाजार धीरे-धीरे पेट्रोल मॉडलों की ओर स्थानांतरित हो रहा है। मारुति के आगे पेश किए जाने वाले वाहनों में कोई डीजल मॉडल नहीं है। कंपनी का इरादा अब अपने सीएनजी पोर्टफोलियो का विस्तार करने का है। एमएसआई के कार्यकारी निदेशक बिक्री एवं विपणन शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ‘छोटा…
नई दिल्ली: देश में कोरोना महामारी ने पिछले 100 दिनों में भारतीय खुदरा व्यापार को लगभग 15.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार घाटे का सामना करना पड़ा है। इससे घरेलू व्यापार में इस हद तक उथल-पुथल हुई है कि लॉकडाउन खुलने के 45 दिनों के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। व्यापारियों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। वित्तीय संकट की इस घड़ी में उन्हें कई वित्तीय दायित्वों को भी पूरा करना है। केंद्र अथवा राज्य सरकारों द्वारा व्यापारियों को कोई आर्थिक पैकेज न देने से भी व्यापारियों में हताशा है। देश के घरेलू व्यापार…
नयी दिल्ली: कानून और आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा कि भारतीयों का डेटा समाज और देश का है और सरकार डेटा पर कभी भी समझौता नहीं करेगी। मंत्री ने कहा कि सरकार एक डेटा सुरक्षा कानून ला रही है, जिसकी जांच संसद की एक चयन समिति कर रही है। प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं इस बात की वकालत कर रहा हूं कि भारतीयों का डेटा भारतीयों का है। भारतीयों का डेटा समुदाय का है, और भारतीयों का डेटा भारत की प्रभुसत्ता का है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी दशा में हम डेटा साम्राज्यवाद बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’ प्रसाद अपने स्वर्गीय…
मुंबई: एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी आदित्य पुरी ने शनिवार को कहा कि ऑटो ऋण कारोबार के कुछ कर्मचारी ‘‘व्यक्तिगत कदाचार’’ में शामिल पाए गए हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ ‘‘अनुशासनात्मक कार्रवाई’’ की गई है। पूरी ने शेयरधारकों को एक संबोधन में यह टिप्पणी की। इससे पहले खबर आई थी कि ऑटो ऋण कारोबार के प्रमुख किन परिस्थितियों के चलते मार्च में सेवानिवृत्त हुए और बैंक द्वारा कथित रूप से हितों के टकराव को लेकर जांच शुरू की गई है। बैंक की आम बैठक को संबोधित करते हुए पुरी ने व्हिसलब्लोअर की शिकायत के बाद जांच में…
नयी दिल्ली: ट्राइडेंट लि. का चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 91.7 प्रतिशत घटकर 10.11 करोड़ रुपये रह गया। कोविड-19 की वजह से पैदा हुई अड़चनों के चलते कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 122.43 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। पंजाब की कंपनी ट्राइडेंट होम टेक्साइटल, यार्न, कागज और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कारोबार करती है। ट्राइडेंट ने बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 46 प्रतिशत घटकर 708.54 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे…
अहमदाबाद: अमूल ब्रांड के उत्पादों का कुल कारोबार बीते वित्त वर्ष 2019-20 में 52,000 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ (जीसीएमएमएफ) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जीसीएमएमएफ ही अमूल ब्रांड के उत्पादों का उत्पादन और बिक्री करता है। जीसीएमएमएफ ने कहा कि समूह का लक्ष्य 2024-25 तक एक लाख करोड़ रुपये का कारोबार हासिल करने का है। जीसीएमएमएफ की 42वीं सालाना आम बैठक आणंद में हुई। बैठक के बाद जारी बयान में कहा गया है कि जीसीएमएमएफ समूह और उससे जुड़ी यूनियन सदस्यों का अमूल ब्रांड के तहत एकीकृत कारोबार 52,000 करोड़…
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच रिश्तों में आये तनाव के बाद कानपुर और मुगलसराय के बीच ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से संबंधित चाइनीज कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट कैंसल कर दिया था। चीन ने भारतीय रेलवे के खिलाफ इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दायर किया है। रेलवे ने कानपुर और मुगलसराय के बीच 417 किलोमीटर लंबे खंड पर सिग्नल और दूरसंचार के काम में धीमी प्रगति के कारण चीन की एक कंपनी का ठेका रद्द करने का निर्णय बताया था। मालगाड़ियों की आवाजाही के लिये समर्पित इस खंड ‘ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर’ के सिग्नल और दूरसंचार का काम…
नयी दिल्ली: मुथूट फाइनेंस ने प्रस्तावित शेयर विभाजन योजना को टाल दिया है। कोरोना वायरस के बीच की आर्थिक स्थिति को देखते यह कदम उठाया गया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गयी सूचना में कहा, ‘‘निदेशक मंडल ने शेयर विभाजन प्रस्ताव पर गहराई से विचार किया। हालांकि, पिछले कुछ माह से शेयर कीमत के उतार-चढ़ाव और वित्तीय संकेतक मौजूदा परिदृश्य में शेयर विभाजन के अनुकूल हैं, लेकिन निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से कंपनी के शेयरों को विभाजित करने की योजना को आगे की तारीख के लिए टाल दिया।’’ कंपनी ने कहा कि कोविड-19 की वजह से मौजूदा आर्थिक…
नयी दिल्ली: एचडीएफसी बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) का एकल शुद्ध लाभ करीब 20 प्रतिशत बढ़कर 6,658.62 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के ऋण में अच्छी वृद्धि से उसकी ब्याज आय अच्छी रही है, जिससे मुनाफा बढ़ा है। देश के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,568.16 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी आय बढ़कर 34,453.28 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 32,361.84…
नई दिल्ली: टीडीसैट (TDSAT) के आदेश से वोडाफोन आइडिया को राहत मिली। कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने डिपार्टमेंट ऑफ टेलिकम्युनिकेशन को AGR बकाए में 1000 करोड़ और भुगतान किया है। इस तरह कंपनी का अब तक का कुल भुगतान 7,854 करोड़ रुपये हो गया है। वोडाफोन आइडिया ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि कंपनी ने पहली तीन किश्तों में 6,854 करोड़ रुपये जमा किये थे। एजीआर मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई में कहा था कि वोडाफोन आइडिया सहित निजी दूरसंचार कंपनियों को उचित भुगतान योजना के साथ आना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा…
नयी दिल्ली: आयकर विभाग ने कहा है कि नए फॉर्म 26एएस में किसी वित्त वर्ष में करदाताओं के ऊंचे मूल्य के लेनदेन का अतिरिक्त ब्योरा होगा। यह फॉर्म स्वैच्छिंग अनुपालन तथा आयकर रिटर्न को इलेक्ट्रॉनिक रूप में जमा कराने में सुगमता लाएगा। फॉर्म 26एएस वार्षिक एकीकृत कर लेखाजोखा है। आयकर दाता अपने स्थायी खाता संख्या (पैन) के जरिये आयकर विभाग की वेबसाइट के जरिये इसपर पहुंच सकते हैं। इससे पहले के फॉर्म 26एएस में किसी एक पैन का स्रोत पर कटौती और स्रोत पर कर संग्रह के अलावा कुछ अतिरिक्त सूचनाएं मसलन अन्य करों का भुगतान, रिफंड और टीडीएस चूक…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आठ अप्रैल से 11 जुलाई के बीच 21.24 लाख टैक्सपेयर्स को 71,229 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये। इसमें 24,603 करोड़ रुपये का रिफंड इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स का शामिल है जो 19.79 लाख टैक्सपेयर्स को जारी किये गये। वहीं कॉर्पोरेट टैक्स के तहत 1.45 लाख टैक्सपेयर्स को 46,626 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘जो भी रिफंड से जुड़े मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और इसे 31 अगस्त 2020 तक पूरा कर लिये जाने की संभावना है।’ बयान के अनुसार सरकार टैक्सपेयर्स…
नई दिल्ली: नैशनल पेंशन सिस्टम (NPS) ने अप्रैल-जून तिमाही में कुल 1.03 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़े। पहली तिमाही में 206 कॉर्पोरेट ने एनपीएस के लिए एनरोल किया है। इन कॉर्पोरेट एनरोलमेंट के जरिए 43 हजार सब्सक्राइबर जुड़े हैं। बाकी 60 हजार एनरोलमेंट सिटिजन मॉडल के तहत हुआ है। PFRDA (PENSION FUND REGULATORY AND DEVELOPMENT AUTHORITY) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय ने कहा, ‘किसी व्यक्ति के जीवन में वित्तीय योजना हमेशा पीछे रहती है, लेकिन आज कोरोना वायरस महामारी के दौर में यह सबसे आगे है। ऐसे मुश्किल समय के लिए लोगों में वित्तीय सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ी है।’ बंदोपाध्याय ने…
नई दिल्ली: एयर इंडिया को लेकर अभी कुछ भी अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। गुरुवार को नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि एयर इंडिया की वित्तीय हालत हद से ज्यादा खराब है। ऐसे में कॉस्ट कटिंग को लेकर जबर्दस्ती लीव विदाउट पे (LWP) पर भेजने और सैलरी कट का फैसला ठीक है। एयर इंडिया ने आज बयान जारी कर कहा कि हमारी फाइनैंशल सिचुएशन काफी खराब है। ऑपरेशन जारी रखने के लिए मैनेजमेंट अलग-अलग कदमों पर विचार कर रहा है। एयर इंडिया ने हेडक्वॉर्टर में डिपार्टमेंट हेड और रिजनल ऑफिस में रिजनल डायरेक्टर्स को निर्देश दिया…
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था बेहद बुरे दौर से गुजर रही है। ऐसे में अर्थव्यवस्था को हो रहे इस नुकसान के चलते मार्च 2020 से अप्रैल 2020 तक लगभग 12.2 करोड़ भारतीयों की नौकरी गई है। इंडियन एक्सप्रेसकी खबर की मानें तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कसेरा (Coursera ) के रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि कोरोना महामारी की वजह से दुनिया भर में व्यापार, प्रौद्योगिकी, और डेटा साइंस के क्षेत्र में भारी असर पड़ा है। साफ है कि इस क्षेत्र के प्रभावित होने की वजह से देश में बड़ी संख्या में लोग रोजगार…
नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच पिछले कुछ महीनों में भारत में करीब 20 अरब डॉलर का टेक इन्वेस्टमेंट आया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐपल इंक का असेम्बल पार्टनर Pegatron Corps भारत में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रहा है। कंपनी भारत में अपना पहला असेम्बलिंग प्लांट लगाने के बारे में विचार कर रही है। इस कंपनी के चीन में कई असेंबलिंग प्लांट हैं। हालांकि बीजिंग और वाशिंगटन के बीच जारी तनाव और अमेरिकी सरकार द्वारा वहां की कंपनियों पर बढ़ते दबाव से ये कंपनियां भविष्य को लेकर सतर्क हैं। विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए…
मुंबई: बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 548 अंक उछलकर 37,000 अंक के स्तर को लांघकर 37,020.14 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआई बैंक और एचयूल में अच्छी तेजी के साथ बाजार में यह उछाल दर्ज किया गया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरू से ही बढ़त में रहा और अंत में 548.46 अंक यानी 1.50 प्रतिशत की जोरदार तेजी के साथ 37,020.14 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 161.75 यानी 1.51 प्रतिशत उछलकर 10,901.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में ओएनजीसी…
