Author: Finance Khabar
मुंबई: आवास रिण देने वाली कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) ने बुधवार को कहा कि उसने आवास रिण लेने वाले नये ग्राहकों के लिये ब्याज दर को घटाकर 6.90 प्रतिशत कर दिया है। आवास रिण पर यह अब तक की सबसे निम्न ब्याज दर है। जिन ग्राहकों का सिबिल स्कोर 700 अथवा इससे अधिक होगा उन्हें इस दर पर आवास रिण उपलब्ध कराया जायेगा। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने एक वक्तव्य में कहा है कि सिबिल में 700 अथवा इससे अधिक स्कोर रखने वाले ग्राहकों के लिये 50 लाख रुपये तक के आवास रिण पर ब्याज की दर 6.90 प्रतिशत…
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी अब दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स हो गए हैं। फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक करीब 75 अरब डॉलर की दौलत के साथ वह दिग्गज अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे, टेस्ला के मुखिया एलन मस्क और लैरी एलिसन से ज्यादा अमीर हो गए हैं। इससे पहले 14 जुलाई को वह दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हो गए थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में भी जोरदार उछाल दर्ज की गई है। फिलहाल रिलायंस का शेयर 2,000 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहा है। यह पहला मौका है, जब रिलायंस के शेयर ने इतनी ऊंचाई हासिल की…
नयी दिल्ली: अंतराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 430 रुपये की लंबी छलांग के साथ 50,920 रूपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया।इससे पूर्व के कारोबारी सत्र में सोना 50,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 2,550 रुपये के तेज उछाल के साथ 60,400 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊंचाई को छू गई। मंगलवार को इसका बंद भाव 57,850 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत…
मुंबई: शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बुधवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 59 अंक की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच निवेशकों की आईटी, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों तथा वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार नीचे आये। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 58.81 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,871.52 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 29.65 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,132.60 अंक पर…
नयी दिल्ली: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 0.9 प्रतिशत बढ़कर 288 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 285 करोड़ रुपये था। कंपनी ने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि समीक्षावधि में नयी पॉलिसियों से मिलने वाला प्रीमियम 32.6 प्रतिशत गिरकर 1,499 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 2,226 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि कोरोना वायरस की वजह से आलोच्य तिमाही में उसका नयी पॉलिसियों से आने वाला प्रीमियम प्रभावित हुआ है। कंपनी…
मुंबई: बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 511 अंक की जोरदार तेजी के साथ 37,990.55 अंक पर बंद हुआ। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे भारी-भरकम शेयरों में लिवाली से घरेलू बाजार में अच्छी तेजी रही। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स कारोबार के दौरान एक समय 37,990.55 अंक तक चला गया था। अंत में यह 511.34 अंक यानी 1.37 प्रतिशत मजबूत होकर 37,930.33 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140.05 अंक यानी 1.27 प्रतिशत उछलकर 11,162.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में पावरग्रिड रहा। कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत से अधिक मजबूत…
नयी दिल्ली: डीसीएम श्रीराम का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 69 प्रतिशत घटकर 69.1 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 221.07 करोड़ रुपये था। डीसीएम श्रीराम समूह चीनी, उर्वरक, बीज इत्यादि क्षेत्र में काम करता है। शेयर बाजार मंगलवार को दी जानकारी में कंपनी ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय बढ़कर 1,938.44 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की आय 1,926.6 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का व्यय बढ़कर 1,848.62 करोड़ रुपये रहा जो इससे पिछले…
• बैंक ऑफ बड़ौदा ने देश के 600 से अधिक कोविड वॅरियर्स को सम्मानित किया • ‘बॉन्डिंग फॉर अ बेटर टुमॉरो’ के जरिए ग्राहकों को समृद्ध अनुभव प्रदान किया जायेगा मुंबई: भारत के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपना 113वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर, बैंक ने पूरे भारत के 600 से अधिक कोविड वॅरियर्स को सम्मानित किया। हर वर्ष अपने स्थापना दिवस के मौके पर, बैंक द्वारा ऐसी प्रमुख शख्सियतों को ‘बड़ौदा सन अचीवमेंट अवार्ड्स’ से सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान दिये हैं। इस वर्ष, बैंक ने…
नई दिल्ली: बजाज फाइनेंस के चेयरमैन राहुल बजाज इस महीने के अंत में अपना पद छोड़ देंगे। कंपनी ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि गैर-कार्यकारी चेयरमैन राहुल बजाज ने उत्तराधिकार योजना के तहत 31 जुलाई को यह पद छोड़ने का फैसला किया है। हालांकि वह नॉन एग्जीक्यूटिव नॉन इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से जुड़े रहेंगे। राहुल बजाज की जगह उनके पुत्र संजीव बजाज 1 अगस्त से बजाज फाइनेंस के चेयरमैन का पद संभालेंगे। अभी वह कंपनी में वायर चेयरमैन हैं। साथ ही वह 2013 से बजाज एलायंज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और बजाज…
सोमवार को जेफ बेजोस की दौलत में 13 अरब डॉलर यानी 97200 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। 2012 में ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स की शुरुआत के बाद से यह पहला मौका है, जब महज एक दिन में किसी की संपत्ति में इतना बड़ा इजाफा हुआ है। सोमवार को अमेजॉन के शेयरों में 7.9 पर्सेंट का इजाफा हुआ, जो दिसंबर 2018 के बाद से सबसे अधिक है। इस साल जेफ बेजोस की संपत्ति में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग ट्रेंड में कोरोना काल में तेजी से इजाफा हुआ है, जिसका सीधा फायदा अमेजॉन को मिला है। ऑनलाइन…
दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors तेजी से भारतीय बाजार में अपने पांव जमाने में लगी है। बीते साल कंपनी ने बाजार में अपनी पहली एसयूवी Kia Seltos को लांच किया था। अब कंपनी बाजार में कम कीमत वाली काम्पैक्ट एसयूवी Kia Sonet को पेश करने जा रही है। कंपनी ने इस एसयूवी का पहला ऑफिशियल टीजर VIDEO भी जारी किया है। महज 25 सेकेंड के इस टीजर वीडियो में इस एसयूवी के फ्रंट के और पिछले हिस्से को दिखाया गया है। जो कि काफी हद तक कॉन्सेप्ट वर्जन से मेल खाता है। जानकारी के अनुसार कंपनी…
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने 5जी टेक्नोलॉजी के ट्रायल के लिए सरकार से कुछ खास फ्रीक्वेंसी के स्पेक्ट्रम की मांग की है। कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाली अमेरिका की सहयोगी कंपनी रेडिसिस ने पहले ही विदेशी कंपनियों को 5जी सॉल्यूशंस बेचना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस जियो ने दिल्ली और मुंबई में 5जी के ट्रायल के लिए दूरसंचार विभाग से 17 जुलाई को स्पेक्ट्रम के लिए अनुरोध किया था। कंपनी ने 26 गीगाहर्ट्ज और 24 गीगाहर्ट्ज बैंड में 800 मेगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी और 3.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में 100 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम की मांग की है। एक आधिकारिक सूत्र ने…
नयी दिल्ली: सीमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा इस साल अप्रैल से जून तिमाही में 40.53 प्रतिशत घटकर 270.95 करोड़ रुपये रहा । लॉकडाउन अवधि के दौरान बिक्री घटने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका मुनाफा 455.68 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी जनवरी से दिसंबर का वित्त वर्ष अपनाती है। इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय 37.29 प्रतिशत घटकर 2,602.24 करोड़ रुपये रह गई वहीं एक साल पहले इसी…
नई दिल्ली: वित्तीय संकट से जूझ रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों को कल जून का वेतन मिल सकता है। लेकिन ग्रेड के हिसाब से इसमें 30 फीसदी तक की कटौती हो सकती है। कोरोना संकट की वजह से एयरलाइंस को भारी नुकसान हो रहा है। कंपनी ने अपने खर्च कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें सैलरी में कटौती के साथ-साथ कर्मचारियों की छंटनी भी शामिल है। साथ ही कंपनी अपने कुछ कर्मचारियों के पोस्ट रिटायरमेंट पर भी विचार कर रही है। एयर इंडिया ने कर्मचारियों की संख्या कम करने की एक योजना बनाई है।…
बेंगलुरु: जैव प्रौद्योगिकी उद्योग की दिग्गज किरण मजूमदार-शॉ ने कहा कि कोविड-19 की वैक्सीन जब भी आए, देश की बड़ी आबादी के टीकाकरण के लिए भारत को तत्काल अपनी टीकाकरण रणनीति बना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार यह सुनिश्चित करे कि सबसे अधिक जोखिम वाली कम से कम 20 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जाए, तो हम वायरस पर नियंत्रण पा सकते हैं। इसके साथ ही मजूमदार-शॉ ने यह भी कहा कि भारत की 20 प्रतिशत आबादी का अर्थ है 20 से 30 करोड़ लोग, जो एक बड़ी संख्या है। बायोकॉन लिमिटेड की कार्यकारी अध्यक्ष ने एक साक्षात्कार…
मुंबई: वित्तीय और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों को निवेशकों के अच्छे समर्थन की बदौलत सेंसेक्स 399 अंक चढ़कर सोमवार को 37,419 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी 11,000 अंक से ऊपर रहा। शेयर बाजारों की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई। दिन में कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स ऊपर में 37,479 अंक तक गया था।बाद में यह 398.85 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 37,418.99 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 120.50 अंक यानी 1.11 प्रतिशत बढ़कर 11,022.20 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक्नोलॉजी, टेक…
नयी दिल्ली: औषिधि कंपनी मायलैन ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर का जेनेरिक संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसे ‘देसरेम’ ब्रांड नाम के तहत पेश किया गया है। कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि रेमडेसिविर जुलाई तक भारत में उपलब्ध हो जाएगी। इसकी 100 मिलीग्राम की एक शीशी की कीमत 4,800 रुपये है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस दवा को कोविड-19 की पुष्टि वाले अस्पताल में भर्ती मरीजों (बच्चे और व्यस्क) पर उपयोग करने की अनुमति है। कंपनी ने कहा कि उसने…
नई दिल्ली: सरकार चेक बाउंस से जुड़े निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 की धारा 138 को गैर-आपराधिक बनाने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे एक पत्र में कैट ने देशभर के व्यापारियों की ओर से इस पर गहरा एतराज जताते हुए कहा है कि इस तरह के कदम से न केवल चेक की पवित्रता कम होगी बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के बैंकिंग क्षेत्र को विश्वसनीय बनाने के प्रयासों को भी धक्का पहुंचेगा। कैट का कहना है कि भारत की…
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रही देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। कंपनी के सीईओ रणजय दत्ता ने आज एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कंपनी इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रही है और अपना कारोबार जारी रखने के लिए उसे कुछ त्याग करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी संभावित परिस्थितियों पर विचार करने के बाद यह साफ है कि हमें अपने 10 फीसदी कर्मचारियों को निकालना होगा। इंडिगो के सीईओ ने कहा कि यह पहला…
नई दिल्ली: देश में 12 निजी रेलगाड़ियों की पहला सेट 2023 में परिचालन शुरू कर देगा। उसके बाद अगले वित्त वर्ष में ऐसी 45 रेलगाड़ियां शुरू होंगी। रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक ऐसी सभी 151 रेलगाड़ियां अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2027 तक शुरू हो जाएंगी। रेलवे ने अपने नेटवर्क पर निजी कंपनियों की यात्री रेलगाड़ियों के परिचालन की अनुमति देने की अपनी योजना को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में देशभर के 109 जोड़ा रूटों पर 151 आधुनिक यात्री रेलगाड़ियां चलाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं। निजी रेलगाड़ियों के संबंध में…
