नयी दिल्ली: औषिधि कंपनी मायलैन ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर का जेनेरिक संस्करण भारतीय बाजार में उतारा है।
कंपनी ने सोमवार को कहा कि इसे ‘देसरेम’ ब्रांड नाम के तहत पेश किया गया है। कंपनी ने पहले ही घोषणा की थी कि रेमडेसिविर जुलाई तक भारत में उपलब्ध हो जाएगी। इसकी 100 मिलीग्राम की एक शीशी की कीमत 4,800 रुपये है।
कंपनी ने बयान में कहा कि इस दवा को कोविड-19 की पुष्टि वाले अस्पताल में भर्ती मरीजों (बच्चे और व्यस्क) पर उपयोग करने की अनुमति है। कंपनी ने कहा कि उसने इस दवा की पहली खेप भेज दी है। और वह इसकी आपूर्ति बढ़ाने की दिशा में काम करेगी।

