नयी दिल्ली: सीमेंट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध मुनाफा इस साल अप्रैल से जून तिमाही में 40.53 प्रतिशत घटकर 270.95 करोड़ रुपये रहा । लॉकडाउन अवधि के दौरान बिक्री घटने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।
बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। उसने कहा है कि एक साल पहले इसी अवधि में उसका मुनाफा 455.68 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी जनवरी से दिसंबर का वित्त वर्ष अपनाती है।
इस दौरान कंपनी की परिचालन से आय 37.29 प्रतिशत घटकर 2,602.24 करोड़ रुपये रह गई वहीं एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 4,149.82 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की कुल खर्च अप्रैल से जून 2020 की अवधि में 36.25 प्रतिशत घटकर 2,252.62 करोड़ रुपये रह गया।

