नई दिल्ली: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आठ अप्रैल से 11 जुलाई के बीच 21.24 लाख टैक्सपेयर्स को 71,229 करोड़ रुपये के रिफंड जारी किये। इसमें 24,603 करोड़ रुपये का रिफंड इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स का शामिल है जो 19.79 लाख टैक्सपेयर्स को जारी किये गये। वहीं कॉर्पोरेट टैक्स के तहत 1.45 लाख टैक्सपेयर्स को 46,626 करोड़ रुपये वापस किये गये हैं।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘जो भी रिफंड से जुड़े मामले हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है और इसे 31 अगस्त 2020 तक पूरा कर लिये जाने की संभावना है।’ बयान के अनुसार सरकार टैक्सपेयर्स को बिना किसी समस्या के कर संबंधी सेवाएं देने पर जोर दे रही है।

